बरसात ने लगाई 100 करोड़ की चपत

ऊना। जिला में इस वर्ष हुई भारी बरसात के कारण अब तक 100 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्तियों का नुकसान हो चुका है लेकिन अभी बरसात के मौसम के 20 दिन बाकी हैं। इससे इन आंकड़ों में इजाफा होने की प्रबल संभावनाएं हैं। जिला में अकेले आईपीएच विभाग को 30 करोड़ रुपये का नुकसान अभी तक हो चुका है। उपायुक्त अभिषेक जैन ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए आईपीएच विभाग को 90 लाख रुपये की राशि जारी की है। इससे…

Read More

युक्तिकरण पर भड़के शिक्षक

ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूल में युक्तिकरण के विरुद्ध आवाज बुलंद कर दी है। युक्तिकरण पर कड़ा ऐतराज जताते हुए संघ के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, प्रवक्ता महेश शारदा, कोषाध्यक्ष रवि ठाकुर, ऊना खंड इकाई अध्यक्ष रमन ठाकुर, हरोली के अध्यक्ष अवतार सिंह, गगरेट-2 से वीरेंद्र राणा, बंगाणा से जोगिंद्र सिंह और अंब के अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गी ने कहा है कि संघ ने गुणात्मक एवं बेहतर शिक्षा के लिए हमेशा कक्षावार शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई है। जबकि निजी विद्यालयों के साथ प्रतिस्पर्धा के इस युग में…

Read More

देहलां में डायरिया के मरीजों का उपचार जारी

मैहतपुर (ऊना)। ऊना जिला के गांव अप्पर देहलां के वार्ड नंबर एक दो, तीन तथा चार तक फैलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग का मुख्य लक्ष्य गांव के दूसरे वार्डों में डायरिया की बीमारी को फैलने से रोकना है। लिहाजा इस बात को मद्देनजर रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर मरीजों की जांच शुरू कर दी है और उन्हें निशुल्क दवाइयां तकसीम करने की मुहिम छेड़ दी है। इस बीच शुक्रवार को हालांकि डायरिया से पीड़ित को नया केस तो नहीं आया लेकिन जो पहले से बीमार है उनका…

Read More

50 प्रतिशत अंकों वाली शर्त में मिले छूट

लठियाणी (ऊना)। बेरोजगार कला अध्यापक ों की बैठक उपमंडल बंगाणा में कला अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ ने कुछ अहम मुद्दों पर विशेष चर्चा की। इसमें कहा गया कि वर्तमान सरकार की ओर से संशोधित आरएंडपी के तहत कला अध्यापकों के रद किए गए 3306 आवेदन पर चर्चा की जाएगी। आवेदन प्रार्थना पत्रों पर बेरोजगार कला अध्यापकों की ओर से सरकार के माध्यम से लगाई गई जमा दो में 50 प्रतिशत अंकों वाली शर्तों में छूट प्रदान करने की मांग की गई।…

Read More

सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

ऊना। जिले में सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। गांव जलग्रां में कार एवं मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि बाइक पर अन्य सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मलकीयत निवासी गांव कनहोर कलां जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई, जबकि अन्य घायल युवक का इलाज चिकित्सकों की…

Read More

जहर निगलने से दो की मौत

अंब/बंगाणा/ऊना। जिले में दो युवकों ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। एक घटना अंब उपमंडल के बाथू टिपरी तथा दूसरी बंगाणा के टीहरा में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन कुमार पुत्र रामजी दास निवासी बाथु टिपरी ने बुधवार देर शाम जहरीली दवा निगल ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। नाजुक हालत के चलते उसके परिजन उसे खंड चिकित्सालय अंब ले आए, जहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सकों ने युवक को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई…

Read More

रेप केस में आरोपी बरी

ऊना। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना राकेश चौधरी की अदालत ने एक अहम फैसले में रमेश चंद पुत्र धर्मचंद निवासी रायपुर अंब जिला ऊना को भादंसं की धारा 376 के आरोपों से बरी कर दिया। बचाव पक्ष के वकील संदीप एस चंदेल ने बताया कि आरोपी पर यह आरोप लगाया गया था कि उसने एक महिला के साथ 23 दिसंबर 2012 को रायुपर में दुराचार किया। इसकी 26 दिसंबर 2012 को एफआईआर हुई। न्यायालय में पुलिस ने चालान पेश किया और मुकदमा चलाया। मामले में अदालत में कुल 16…

Read More

सौरभ और मेधा दौड़े सबसे तेज

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र की खंड स्तरीय पाइका खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को ओयल स्कूल में हुई। इसकी शुरुआत स्कूल के प्राचार्य मनजीत जसवाल ने की, जबकि समापन अवसर पर समाजसेवी रामपाल भारती मुख्य अतिथि रहे। हैंडबाल की कोच कांता पराशर और विनोद कुमार ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 20 पंचायतों के लगभग 430 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पाइका खेलों के तहत हुई सौ मीटर रेस में मेधा ने बाजी मार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चलेट से श्वेता दूसरे स्थान पर तथा दियोली की श्वेता जसवाल ने तीसरा…

Read More

देहलां के चार वार्डों तक पहुंचा डायरिया

मैहतपुर/ऊना। आंत्रशोथ की मार झेल रहे देहलां क्षेत्र में अभी तक हालात सामान्य नहीं हुए हैं, जबकि बीते दिन स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया था कि हालत काबू में हैं। जिले की अप्पर देहलां पंचायत के वार्ड नंबर एक दो और तीन तक फैली डायरिया की बीमारी ने वार्ड नंबर चार में भी दस्तक दे दी है। वार्ड नंबर चार से एक ही परिवार के तीन लोगों को डायरिया ने अपना शिकार बनाया है। दस्त से परेशान महिला ज्ञान कौर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती करवाया गया, जहां उसकी…

Read More

देहलां गांव में फैला डायरिया

मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर के साथ लगती ग्राम पंचायत देहलां की हरिजन बस्ती में मंगलवार को उस वक्त लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों को अचानक उल्टियां तथा दस्त की शिकायत हुई। बीमारी की चपेट में आए मरीजों को फौरन स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद पाया कि सभी मरीजों में डायरिया के लक्षण हैं। उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। देहलां के सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डा. सुरेश शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। सरकारी आंकड़ों के…

Read More