ऊना। जिले में कुल 90 हजार 684 गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से 50 हजार 237 गैस उपभोक्ता विभिन्न गैस एजेंसियों की ओर से आधार से जोड़े जा चुके हैं, जो कि जिले के कुल उपभोक्ताओं का 55.4 प्रतिशत है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन ने शनिवार को सीधा लाभ अंतरण योजना के अंतर्गत चार माह में आधार से जोड़े गए गैस उपभोक्ताओं के बारे में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले चार माह में उपभोक्ताओं को आधार से जोड़ने का प्राप्त लक्ष्य…
Read MoreCategory: Una
दो दर्जन लोग पहुंचे अस्पताल
देहलां (ऊना)। देहलां में डायरिया का कहर अभी थमा नहीं है। शनिवार को भी देहलां पीएचसी में डायरिया से पीड़ित दो दर्जन से अधिक लोग पहुंचे। चार की हालत खराब होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें तुरंत स्थानीय पीएचसी में भर्ती करके ड्रिप लगा दिए। भर्ती मरीजों में जोगा सिंह, कमलजीत, तरसेम लाल व जोगिंद्र सिंह शामिल हैं। इसके अलावा दो दर्जन मरीजों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार एवं दवाइयां आदि देकर घर भेज दिया। क्षेत्र में डायरिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि प्रशासन, स्वास्थ्य…
Read Moreखनन करते 13 गाड़ियों को दबोचा
ऊना। जिले में अवैध खनन का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह में छेडे़ गए अभियान में अभी तक दर्जनों मामले पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं, लेकिन अवैध कारोबारियों पर इसका कोई असर नहीं है। शुक्रवार रात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संतोषगढ़, बाथड़ी, बसाल, धमांदरी व अन्य खड्डों के साथ स्वां नदी में छापेमारी की। इस मौके पर अवैध खनन के लगभग 13 मामलों को पकड़ा है। पुलिस ने अवैध खनन में प्रयोग किए जा रहे वाहनों के मौके पर ही चालान…
Read Moreकबड्डी में बसदेहड़ा ने पेखूवेला को पछाड़ा
मैहतपुर (ऊना)। भारत सरकार युवा मामले व खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण व हिमाचल प्रदेश सरकार के युवा सेवाएं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में करवाई जा रही खंड स्तरीय ग्रामीण खेलों का शनिवार को समापन हो गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहड़ा में स्वामी विवेकानंद पंचायत युवा क्रीड़ा व खेल अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के सचिव कुमार गौरव सहोड़ बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कुमार गौरव सहोड़ ने खंड स्तरीय ग्रामीण खेलों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।…
Read Moreमलाहत में युवक की हत्या
ऊना। जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मलाहत के खेतों में एक अज्ञात युवक को मौत के घाट उतार कर लाश को खेतों में फेंके जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकार खेतों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि युवक को पत्थरों से वार कर मौत के घाट उतारा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए…
Read Moreबसों में न्यूनतम किराया 8 रुपये हो लागू
ऊना। जिला मुख्यालय पर स्थित बस अड्डा में प्राइवेट बस आप्रेटर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारी संख्या में बस आप्रेटर ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राइवेट बस आप्रेटर को पेश आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। यूनियन के अध्यक्ष अश्वनी सैणी, उपाध्यक्ष मास्टर केवल कृष्ण, पंकज दत्ता, मोनू मनकोटिया, राजेश पराशर, गुलशन कुमार, रिशू, सुरेंद्र शर्मा, राजिंद्र सिंह, बहाुदर चंद, जगमोहन, राम प्रकाश, बलराज, संदीप शर्मा, राजिंद्र, ज्ञान चौधरी, सुखदेव शर्मा सहित अन्य बस आप्रेटर्स उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने बताया कि…
Read Moreड्यूटी पर कामगार का हाथ कटा
टाहलीवाल (ऊना)। जिला के औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी के अंतर्गत पड़ती एक औद्योगिक इकाई में शुक्रवार को पेश आए हादसे में एक कामगार का दाहिना हाथ चलती हुई मशीन की चपेट में आ जाने के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में घायल कामगार को उपचार के लिए तुरंत नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया लेकिन उसकी बिगड़ती हालत के कारण उसे वहीं चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जहां चिकित्सकों को उसका हाथ काटना पड़ गया है। वहीं पुलिस ने भी मामले के संदर्भ में…
Read Moreजिला में 39 सिंचाई योजनाओं का काम जारी
ऊना। जिला में 78.64 करोड़ रुपये की लागत की 39 सिंचाई योजनाओं का कार्य प्रगति पर है जिनके पूर्ण होने पर लगभग 3538 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जिला में 499 सिंचाई योजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण कर 20184 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा प्रदान करवा दी गई है। यह जानकारी उपायुक्त अभिषेक जैन की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता त्रिवेदी ने दी। कार्यक्रम में विभाग के तीनों अधिशाषी अभियंता एनएम सैणी, मुकेश हीरा एवं हरेंद्र भारद्वाज…
Read Moreनिजी नलों में लीकेज से फैला डायिरया : विभाग
मैहतपुर (ऊना)। अप्पर देहलां गांव में फैली डायरिया की बीमारी की जड़ तक पहुंचने का आईपीएच महकमे ने दावा करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने अपने निजी नलों को एक्टेशन देकर आगे पहुंचाया है, उनकी पाइप लाइनें बेहद गंदे वाटर टैंकों अथवा नालियाें से होकर गई हुई थीं। लीकेज के कारण उनमें प्रदूषित पेयजल सप्लाई होने की वजह से संभवत: वह लोग बीमार पडे़ हैं। गांव के वार्ड नंबर एक में एक ही परिवार के जो लोग डायरिया से पीड़ित हुए हैं, उनके घर में लगे नलों की…
Read Moreटाहलीवाल में उद्योग के खिलाफ इंटक का प्रदर्शन
टाहलीवाल(ऊना)। टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के तहत बाथडी में एक परफ्यूम उद्योग में एक कामगार की मशीन में बाजू आ जाने से बुरी तरह घायल होने के मामले को लेकर इंटक ने जिला अध्यक्ष कामरेड जगत शर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन किया। जिला इंटक अध्यक्ष जगत रात शर्मा ने कहा कि उद्योगाें में कामगारों के साथ पेश आने वाले हादसों के लिए उद्योगाें के साथ-साथ श्रम विभाग भी जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि उद्योगाें में कामगारों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए जाते हैं। इसकी वजह से कोई हादसा होने पर…
Read More