महिला ने निगला जहर, हालत गंभीर

ऊना। क्षेत्र के लालसिंगी में रहने वाली एक प्रवासी महिला ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, पुलिस ने भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत लालसिंगी में परिवार के साथ रहने वाली प्रवासी महिला धनवती पत्नी कोमल मूल निवासी गांव सेहतपुर जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)…

Read More

अवैध खनन पर 13 गाड़ियों के चालान

ऊना। जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखा हुआ है। शनिवार रात डीएसपी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व छेड़े अभियान में खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से रेत बजरी उठा रहे 13 गाडियों को पकड़ा गया। इनके विरुद्ध माइनिग अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए एवं उनसे 75320 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। वहीं यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहनों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान छेड़ा। इसके तहत पुलिस…

Read More

डायरिया पीड़ित अभी भी अस्पताल में भर्ती

मैहतपुर (ऊना)। अप्पर देहलां गांव में फैली डायरिया की बीमारी का कहर जारी है। रविवार को भी देहलां पीएचसी में डायरिया से पीड़ित करीब दो दर्जन से ज्यादा मरीजों की जांच गई। पहले से उपचार करवा रहे इन मरीजों में 16 की नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों को दोबारा ड्रिप लगानी पड़ी। गांव में डायरिया फैलने से भयवीत कई अन्य लोग भी अपनी सेहत की जांच करवाने पीएचसी पहुंच रहे हैं। लोग डायरिया की निजी डाक्टरों के पास जाकर जांच करवा रहे हैं। बीएमओ हरोली डा. संजय मनकोटिया ने…

Read More

दो सड़क हादसों में चार जख्मी

ऊना। जिले के दो स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो युवक टकोली पंचायत के निवासी हैं, जबकि दूसरे हादसे में अरनियाला निवासी मां बेटा जख्मी हुए हैं। दोनों हादसों के घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा दिया गया है, जबकि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। एक हादसे के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के समीप बरनोह में रविवार…

Read More

ऊना में खुलेंगे सीएसडी और इंडियन ऑयल डिपो

पंजावर/हरोली (ऊना)। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ईसपुर में 1.87 करोड़ रुपये की लागत से वानर नसबंदी केंद्र और पंजावर तथा कांगड़ में 30-30 लाख रुपये की लागत से तालाबों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया। ईसपुर में ही उन्होंने 64वें वृत्त स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ भी किया। सभी कार्यक्रमों की अध्यक्षता उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। इस मौके पर वन मंत्री ने ऐलान किया कि 31 दिसंबर तक वानर नसबंदी केंद्र तैयार होगा। उन्होंने पंजावर में वन विभाग के विश्राम…

Read More

अंब के दो लोगों की कर्नाटक में मौत

मैड़ी (ऊना)। अंब के दो लोगों की कर्नाटक के कुक्कीपल्ली में वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इससेे उनके घरों में मातम छा गया है। क्षेत्र के बडूही निवासी ट्रक के मालिक सुरेंद्र कुमार पुत्र विद्या राम तथा ट्रक चालक अमृत लाल पुत्र बिहारी लाल निवासी हंबोली सेब सीजन के तहत रोहड़ू से बंगलूरू के लिए सेब की खेप लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। 22 अगस्त की सुबह लगभग चार बजे हुए एक सड़क हादसे में दोनों ने मौके…

Read More

महज सात दिन बाकी 55 प्रतिशत भी नहीं जुड़े

ऊना। जिले में कुल 90 हजार 684 गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से 50 हजार 237 गैस उपभोक्ता विभिन्न गैस एजेंसियों की ओर से आधार से जोड़े जा चुके हैं, जो कि जिले के कुल उपभोक्ताओं का 55.4 प्रतिशत है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन ने शनिवार को सीधा लाभ अंतरण योजना के अंतर्गत चार माह में आधार से जोड़े गए गैस उपभोक्ताओं के बारे में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले चार माह में उपभोक्ताओं को आधार से जोड़ने का प्राप्त लक्ष्य…

Read More

माफिया के आगे बौने 59 अफसर

ऊना। जिले में 59 अफसरों को अवैध खनन को रोकने के लिए शक्तियां प्रदान की गई हैं। इतने अधिकारियों को शक्तियां प्रदान किए जाने के बावजूद प्रशासन, पुलिस, खनन विभाग और अन्य प्रशासनिक अमला बौना साबित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि 59 अफसरों के अलावा दर्जनों विभागीय कर्मी अलग से तैनात हैं। इनमें विभिन्न विभागों के इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एमआई, एएमआई व गार्ड आदि शामिल हैं। अवैध खनन को रोकने में प्रशासन की नाकामी का यह पुख्ता प्रमाण है। उपायुक्त अभिषेक जैन ने 59 अफसरों के…

Read More

पंडोगा में पिकअप पलटी, चालक घायल

ऊना। क्षेत्र के पंडोगा में गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा गाड़ी की ब्रेक फेल से पेश आया है। घायल को उपचार देने के बाद शनिवार सायं अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोगा में शनिवार सुबह एक पिकअप की ब्रेक फेल हो गई। इसके चलते चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे खेतों में पलट गई। हादसे…

Read More

पंजाब भेजी गई मृत युवक की डिटेल

ऊना। जिला मुख्यालय से सटी मलाहत पंचायत के खेतों में मृत मिले युवक के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ ही है। न तो अभी तक पुलिस को मृतक की कोई पहचान मिल पाई है और न ही उसकी मौत के कारण सामने आ पाए हैं। युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उसका पोस्टमार्टम करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को सौंपेगी। वहीं मृतक की शिनाख्त के लिए शनिवार को पुलिस की कुछ टीमों को…

Read More