अंब (ऊना)। क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत से लगभग 20 वर्षीय युवती के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। लापता हुई युवती के परिजनों ने मामले के संदर्भ में अंब थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। जबकि पुलिस ने भी युवती को खोजने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब थाना में युवती के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री 27 जुलाई को घर से कही चली गई। लड़की के माता-पिता ने अपने सभी रिश्तेदारों के…
Read MoreCategory: Una
तंबाकू-गुटखे की खेप दबोची
भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)। स्थानीय चौक के पास पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान पंजाब के होशियारपुर से हिमाचल में लाए जा रहे तंबाकू और गुटखे की खेप दबोचने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तंबाकू के दोनों ब्रांड के सैंपल भी भर दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर कौशल और जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीसी महंता ने बताया कि शुक्रवार सायं पुलिस और स्वास्थ्य विभागों की संयुक्त टीम ने भरवाईं में एक गाड़ी को रोका और उसकी चेकिंग…
Read Moreखड्ड में गहराया पेयजल संकट
पंजाबर (ऊना)। क्षेत्र के गांव खड्ड खास के मोहल्ला पनेहड़ा में लोगों को बरसात के मौसम में भी पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि गांव में पिछले दस दिन से पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है जिससे लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। नलों में पानी न आने के चलते लोग सुबह उठते ही साथ लगते क्षेत्र से पानी ढोने को मजबूर हैं। लोगों ने आईपीएच विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर गहरा रोष जताया है। स्थानीय लोगों में ओंकार सिंह…
Read Moreशराब के नशे से बढ़ रहा अपराध
अंब (ऊना)। कभी शांत रहने वाला अंब उपमंडल आज प्रदेश पटल पर सुर्खियों में आ रहा है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले एक माह में करीब 25 वाहन चालकों के चालान नशे के कारण हुए। वहीं अंब थाने में अभी तक करीब 15 मामले ऐसे रजिस्टर्ड हुए हैं जिनमें नशेे की हालत में युवाआें और अधेड़ वर्ग लोगों ने अपने ही परिजनाें और अन्य लोगों के मारपीट के मामले सामने आए हैं। इनमें कई परिजनों ने अपने लाडलों से सुरक्षा पाने के चक्कर में उन्हें हवालात तक में पहुंचा दिया…
Read More50 हजार भक्तों ने किए मां के दर्शन
चिंतपूर्णी (ऊना)। सावन अष्टमी मेले के तीसरे दिन लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगवाई। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें दोपहर तक मंदिर से लगभग एक किलो मीटर की दूरी पार कर चुकी थी। बाजार के एक तरफ डबल लाइन लग जाने से दुकानों पर कामकाज ठप रहा। मेले के दौरान अच्छे कामकाज की आस में बैठे इन दुकानदारों को सावन अष्टमी मेले के तीसरे ही दिन जोर का झटका देकर खाली बैठने को मजबूर कर दिया। मंदिर के कपाट रात एक बजे ही…
Read Moreसड़क पर पास मांगने पर खून खराबा
ऊना। स्थानीय रोटरी चौक में उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस के एक जवान ने तेज गति में जा रही कार को रोक कर चालक को बाहर निकालते हुए कार की चाबी पर हाथ डाल दिया। पुलिस जवान ने लोगों को बताया कि कार में सवार चार युवक बाथड़ी में एक अन्य गाड़ी में सवार दो लोगों को पीट-पीट कर लहूलुहान करने के बाद भाग कर आए हैं। इसी दौरान एक अन्य गाड़ी से भी दो लोग निकले, जिनके सिर और बाजुओं सहित अन्य अंगों पर पट्टियां बंधी थीं।…
Read Moreकृषि भूमि पर चला दी जेसीबी मशीन
ऊना। रात को खनन माफिया ने हरोली के कांगड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति की कृषि भूमि पर जेसीबी मशीन चला दी। रेत निकालकर जमीन से माफिया ने आधा दर्जन टिप्पर भरे और पंजाब के लिए रवाना कर दिए। जब भूमि मालिक गुरदयाल सिंह को इस बात का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। माफिया ने उन्हें डराना धमकाना शुरू कर दिया और खुद पर एक नेता का हाथ होने की भी बात कही। जब गुरदियाल मौके पर पहुंचे तो उस समय माफिया अंतिम टिप्पर रेत से भर रहा था।…
Read Moreमुआवजा नहीं मिलने से किसानों में भारी रोष
लठियाणी ऊना। बंगाणा से चामुक्खा संपर्क मार्ग के निर्माण के दौरान आई भूमि का अभी किसानों को मुआवजा नहीं मिलने से किसानों में भारी रोष है। किसान बक्शी राम, बाबू राम, धन्ना राम, कमल किशोर, राम स्वरूप समेत क ईयों का कहना है कि इस संपर्क मार्ग को बने हुए चार दशक से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन आज दिन तक भी रिट सत्तरूखा गांव के किसानों को उनकी अधीकृत भूमि का मुआवजा नहीं मिला है। इसके लिए पूर्व सांसद स्वर्गीय ठाकुर रणजीत सिंह किसानों के हितों के…
Read Moreघर के ताले तोड़ उड़ाए 35 हजार
दौलतपुर चौक (ऊना)। कस्बा दौलतपुर चौक में पिछले एक माह से शुरू हुआ चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक चोर लगभग आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, जबकि पुलिस के हाथ खाली हैं और कागजी कार्रवाई के अलावा कुछ भी नहीं हो पा रहा है, जिससे जनता परेशान है। बुधवार रात चोरों ने दौलतपुर चौक तलवाड़ा रोड पर बवेहड़ बेई में एक घर के ताले तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर डाला। मकान मालिक मनोज बाबा पुत्र गुरप्रकाश ने बताया कि बुधवार…
Read Moreबसें चैक कर रहे फर्जी पुलिस कर्मी
ऊना। मैहतपुर चैकपोस्ट पर कुछ युवा फर्जी पुलिस कर्मी बनकर दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों से आने वाली बसों की चैकिंग कर रहे हैं। इसमें स्थानीय पुलिस चौकी की भी मिलीभगत बताई जा रही है। इस फर्जीवाड़े की शिकायत पर डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने मैहतपुर चौकी से पूरी रिपोर्ट तलब की। साथ ही कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि ऐसी शिकायत से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। भविष्य में ऐसी शिकायत आई तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी के निर्देशों से मैहतपुर…
Read More