मैड़ी (ऊना)। खड्डों से खनन पर प्रतिबंध को लेकर किसान ट्रैक्टर ट्राली यूनियन अंब ने आवाज मुखर कर दी है। शुक्रवार को अंब में हुई यूनियन की बैठक में ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिकों ने खनन पर प्रतिबंध को गलत बताते हुए इसके खिलाफ आवाज बुलंद की। यूनियन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रणबीर सिंह, सचिव बचन सिंह, कैशियर सुखदेव सिंह, सलाहकार चमनलाल, वरयाम सिंह मैड़ी, शेर सिंह भरमोता, बलजीत सिंह, लियाकत अली, शिवदेव सिंह रायजादा, रफी मोहम्मद, अनिल बाहरा, शतर दीन, पवन कुमार, राजेश ठाकुर, अजय कुमार, नसीब शर्मा, अजमेर सिंह, रमन…
Read MoreCategory: Una
पेड़ गिरने से टूटा बिजली का खंभा
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़-नंगल मार्ग पर शुक्रवार को बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से सफेदे का पेड़ गिरने से विद्युत पोल टूट गया। इससे संतोषगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। वहीं, लगभग दो घटे तक यातायात भी प्रभावित रहा। रोड बाधित रहने से बड़े वाहन चालकों को संपर्क मार्गों का सहारा लेना पड़ा। इससे विद्युत बोर्ड को भी भारी नुकसान हुआ है। विद्युत सप्लाई बाधित होने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत लाइन सड़क पर गिरने से सड़क पर चल…
Read Moreऑयल डिपो के स्थानांतरण पर किसान मोर्चा उग्र
अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के भंजाल में स्थापित होने वाले इंडियन ऑयल डिपो के स्थानांतरण की सूचना के बाद से ही विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। स्थानांतरण के विरोध में किसान एवं क्षेत्रवासी एकजुट हो गए हैं। इस संबंध में शनिवार को अंब में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष ठाकुर सीताराम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में लगभग 60 किसानों सहित स्थानीय जनता ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष ठाकुर सीताराम ने कहा कि दो सितंबर को एक ज्ञापन उपमंडलाधिकारी…
Read Moreविदेश से लौटे युवक की रहस्यमय मौत
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गोंदपुर बनेहड़ा में हाल ही में विदेश से लौटे युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक के घर पहुंचने से पूर्व ही इस हाल में मिलने से हर कोई हैरान है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक युवक 28 अगस्त को ही दोहा कतर से दिल्ली पहुंचा था। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गोंदपुर बनहेड़ा में…
Read Moreसर्पदंश से बालक की मौत
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा उपमंडल की मोमन्यार पंचायत के त्यार गांव में 11 वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक बालक 11 वर्षीय निखिल पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव त्यार रात को खाना खाकर करीब दस बजे अपनी मां अर्चना एवं अपनी आठ वर्षीय बहन अल्का के साथ सोया था। रात करीब चार बजे जहरीले सांप ने 11 वर्षीय निखिल केदाहिने हाथ की कलाई पर डंक मार दिया। मासूम के चिल्लाने पर…
Read Moreक्लास रूम न मिलने पर छात्र उग्र
ऊना। राजकीय पीजी कालेज ऊना में एमबीए के छात्रों ने समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान एमबीए के तीसरे सेमेस्टर के छात्रों ने कालेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन कर रहे एमबीए के छात्रों विशाल, वरुण, तेजस्वी उपमन्यु, नेहा, गौरव, शिवानी, नीलम और विशाल का कहना है कि क्लास रूम न होने के चलते उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा कि कालेज को समस्या के बारे में कई अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन आज दिन तक उनकी मांगों को…
Read Moreतालाब में तबदील हुए मक्की के खेत
ऊना। जिले में बुधवार रात से हुई भारी बारिश ने विभिन्न क्षेत्रों मेें जमकर कहर बरपाया। रात से शुरू बारिश का क्रम वीरवार सुबह तक जारी रहा। भारी बारिश ने मक्की की फसल को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया है। बरसात के चलते जहां लिंक रोड, पुल को नुकसान पहुंचा और कई घराें में पानी घुस गया, वहीं मक्की की फसल बरसात से तबाह हो गई। इससे किसानों में तनाव की स्थिति बढ़ गई है। हालत यह है कि बरसात का पानी खेतों में भर गया है, जिससे फसल के…
Read Moreभूकंप के झटकों से सहमे लोग
ऊना/संतोषगढ़/गगरेट/मैड़ी। भूकंप के झटकों से वीरवार को ऊना के लोग सहम उठे। दोपहर बाद 3.39 बजे आए इस भूकंप के तीव्र झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके अलावा दफ्तरों को छोड़कर कर्मचारी बाहर की ओर भागे। वीरवार को दोपहर के समय भूकंप के एकाएक तीव्र झटके लोगों ने महसूस किए। ऊना शहर में सुरेश कुमार के टी स्टाल पर बैठे राजीव कुमार, अनिल कुमार व अवतार सिंह आदि ने कहा कि भूकंप के झटकों के चलते वे टी स्टाल से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि टी स्टाल…
Read Moreझील में डूबे युवक का शव मिला
लठियाणी (ऊना)। बुधवार को गोविंद सागर में नहाते वक्त डूबे आईटीआई युवक का शव 18 घंटे के बाद बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इसे क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। मृतक वीरेंद्र पुत्र रमेश निवासी गलोड़ जिला हमीरपुर का स्थायी निवासी था। वह बंगाणा में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। वीरेंद्र अपने एक दोस्त के साथ लठियाणी में गोविंद सागर के तट पर घूमने गया था। झील में तैरते वक्त वीरेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शाम…
Read Moreसपाटिया बने उद्योग संघ के अध्यक्ष
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर उद्योग संघ के दूसरे गुट की कार्यकारिणी के गठन का ऐलान कर दिया गया है। सपाटिया गुट की ओर एक दफा फिर उद्यमी अनिल सपाटिया को आमराय से अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके साथ उनकी पूरी टीम के पदाधिकारियों के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है। चुनाव प्रभारी एमएम सिंह ने आम राय से कार्यकारिणी के गठन होने की पुष्टि की है। बुधवार को जारी एक बयान में चुनाव अधिकारी एमएम सिंह ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष अनिल सपाटिया को आम राय से एक…
Read More