नालागढ़ भाजपा मंडल को झटका

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ भाजपा मंडल के चुनाव में मचे घमासान की दबी चिंगारी आखिरकार सामने आ गई है। कई वर्षों से पार्टी में रहे दो सक्रिय कार्यकर्ताओं के पार्टी को अलविदा कहने से नालागढ़ भाजपा को गहरा झटका लगा है। दोनों ही कार्यकर्ताओं की पत्नियां मौजूदा समय में पंचायत प्रधान हैं और दोनों ही कार्यकर्ता क्षेत्र में अच्छी खासी पैठ रखते हैं। बुवासनी पंचायत की प्रधान मनविंदर कौर के पति एवं पूर्व बीडीसी सदस्य भूपिंद्र बेदी और मंझौली पंचायत की प्रधान कृष्णा देवी के पति एवं पूर्व भाजपा मंडल कार्यकारिणी…

Read More

मोहाली में पकड़ा गया जिस्मफरोशी का धंधा

हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने जीरकपुर पुलिस की मदद से यहां के ढकौली स्थित एमएस एन्क्लेव में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यहां से पांच लड़कियों और तीन लड़कों को गिरफ्तार किया। हिमाचल प्रदेश की पुलिस एक लड़की और दो लड़कों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। उसी आधार पर यहां छापा मारा गया। पुलिस गिरफ्तार लड़के और लड़कियों को साथ ले गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जीरकपुर के थाना मुखी तरलोचन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश…

Read More

नालागढ़-बद्दी की पंचायतों में हेराफेरी

नालागढ़/बद्दी। नालागढ़ और बद्दी की पंचायतों में सरकारी धन के दुरुपयोग का गोरखधंधा पनप रहा है। फरलू के फेर में फंसकर पंचायत सचिव ड्यूटी में कोताही बरत रहे हैं। उपमंडल में करीब 12 लाख के गबन का पर्दाफाश हुआ है। कोताही भरे मामले में जिला पंचायत अधिकारी ने जांच पूरी करने के बाद एक प्रधान और पांच पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। पंद्रह दिनों के भीतर नोटिस का जवाब अगर संतोषजनक नहीं आया तो संबंधित सचिवों और पंचायत प्रधान पर निलंबन की गाज गिर सकती है।…

Read More

हिमाचल कुमार का बुरांवाला में स्वागत

बद्दी (सोलन)। हिमाचल कुमार का खिताब प्राप्त करने वाले गुरवचन सिंह गौरी का पैतृक गांव बुरांवाला में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। गुरवचन सिंह जिला का पहला युवक है जिसने हिमाचल कुमार का खिताब जीता है। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के दौरान मंडी में अंडर-21 की कुश्ती प्रतियोगिता में गुरवचन सिंहगौरी ने हिमाचल कुमार का खिताब जीतकर जहां पूरे प्रदेश में बीबीएन का नाम रोशन किया है। बरोटीवाला पंचायत के बुरांवाला का यह युवक कुश्ती के क्षेत्र में पहले भी कई पुरस्कार जीत चुका है। पिछले वर्ष बिलासपुर में हुए…

Read More

हर एक योजनाओं से होगा रूबरू

कुनिहार (सोलन)। केंद्र और प्रदेश की लाभकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस यूनिट कुनिहार के एक दल ने बैैठक का आयोजन कर आगामी रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान धनीराम तनवर ने की। बैठक में फैसला लिया गया कि आम लोगों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से तैयार नीतियों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर धनीराम तनवर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं को पिछली भाजपा सरकार ने उनके नाम बदलकर अपने द्वारा चलाई गई…

Read More

बीबीएन बनेगा स्वच्छ-प्रदूषण रहित

बद्दी (सोलन)। बीबीएनडीए के नए अतिरिक्त सीईओ राजेश्वर गोयल के अनुसार बीबीएन को स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले राजेश्वर गोयल मंडी में एडीएम के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि सभी विभागों में बेहतर तालमेल बनाकर बीबीएन को साफ सुथरा व हरा भरा करने का प्रयास रहेगा। बीबीएन में औद्योगिक पैकेज आने से बहुत ज्यादा विकास हुआ है। यहां पर निवेश करने वाले उद्यमियों व कामगारों को सभी सुविधा मुहैया हो इसके लिए विकास प्राधिकरण प्रयासरत रहेगा। प्रदेश का सबसे…

Read More

पीजीआई स्तर की मिलेंगी सुविधाएं

सोलन। रोगी कल्याण समिति की बैठक में जोनल अस्पताल सोलन को आईजीएमसी और पीजीआई स्तर की सुविधाएं देने का खाका तैयार हुआ। रात को आठ बजे तक मेडिकल टेस्ट की सुविधा देने पर सहमति बनी। वहीं अस्पताल में सिफारिशों पर लगाम कसने के लिए हर ओपीडी में इलेक्ट्रानिक डिस्पले लगाने का निर्णय हुआ, जिसमें रोगियों की पर्ची संख्या और नाम डिस्पले होने पर ही रोगी डाक्टर के पास चैकअप के लिए सकेंगे। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ डा. शशिपाल ने की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में सीसीटीवी…

Read More

सीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल रद

सोलन। आबकारी एवं कराधान विभाग की शिकायत लेकर सोलन के कारोबारियों ने शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल सोलन व्यापार मंडल के प्रधान कुशल जेठी की अगुवाई में मिला। ऐसे में सीएम से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल रद करने का फैसला लिया है। कारोबारियों ने बुधवार को हड़ताल का ऐलान किया था। इस मौके पर महासचिव सतीश बंसल, उपाध्यक्ष रमेश बंसल प्रवक्ता मुकेश कुमार, प्रेस सचिव अमित डोभाल, कोषाध्यक्ष राहुल भसीन के अलावा राधेश्याम गोयल, किश्न ग्रोवर समेत कई कारोबारी मौजूद रहे। सोलन ब्लाक कांग्रेस के…

Read More

बद्दी से पहुंच रही नशे की डोज

बद्दी (सोलन)। नशे के सौदगारों को प्रतिबंधित दवाओं की खेप फार्मा हब बद्दी से पहुंच रही है। ऐसे में कई नामी कंपनियां संदेह के घेरे में हैं। रविवार देर रात पंचकूला में 176 किलोग्राम प्रतिबंधित दवा स्योएफेड्रीन टैबलेट की खेप के तार बद्दी से जुड़े होने का अंदेशा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बद्दी में कुछ फार्मा कंपनियां इस दवा का निर्माण कर रही हैं। क्राइम ब्रांच ने भी संबंधित संचालकों के घरों में दबिश दी है। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक इस ड्रग माफिया का बद्दी में स्थित कुछ उद्योगों…

Read More

सेफ्टी कैटेगिरी के पदों पर हों नियुक्तियां

सोलन। नार्दन रेलवे मैंस यूनियन धूलकोट-कालका-शिमला शाखा की बड़ोग रेलवे स्टेशन पर हुई बैठक में सेफ्टी कैटेगिरी के रिक्त पड़े पदों पर जल्द नियुक्तियों की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष शिव कुमार ने की। यह जानकारी यूनियन के सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में रेल कर्मियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि रेल प्रशासन रेलवे में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देना चाहता है, मगर यूनियन की एकता के कारण ऐसा करने में असमर्थ हो रहा…

Read More