यूपीए सरकार भ्रष्टाचार में डूबी

बद्दी (सोलन)। सांसद प्रो. वीरेन्द्र कश्यप ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। जनता का मोह इस भ्रष्ट सरकार से पूरी तरह भंग हो चुका है। लोक सभा के चुनाव कभी भी हो सकते है तथा इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाएं। उन्होंने मंधाला पंचायत के विकास के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। खरोटा में हैंडपंप में मोटर डालने के लिए 50 हजार रुपये तथा मसाड़ा गांव के विकास के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व विधायक…

Read More

सुक्खू की सोलन के अफसरों को चेतावनी

सोलन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला में बढ़ रहे अपराध और विकास कार्यक्रम की धीमी रफ्तार पर कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने संवेदनशील पदों पर तैनात अफसरों को मंच से चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की छवि खराब करने की कोशिश हुई तो अफसरों पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह यह संदेश देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि वह सोलन के प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ एक-एक दिन बीताएंगे। पार्टी कार्यकर्ता को चाहिए कि अगर कोई गलत काम हो रहा है तो…

Read More

ज्वेलर की हत्या का आरोपी धरा

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने ज्वेलर को गोली मार कर हत्या करने और दुकान से सामान लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश के मानपुरी जिले का रहने वाला आरोपी नरेंद्र कुमार पंजाब के पटियाला में एक मारपीट के झगड़े में पकड़ा गया था। इस दौरान पंजाब पुलिस ने आरोपी से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। आरोपी में बद्दी में सुनार की लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जिस पर बद्दी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक सुनार…

Read More

सरहदों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से गूंजा

नालागढ़ (सोलन)। बघेरी हत्याकांड के बाद पड़ोसी राज्यों की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस की मासिक अपराध बैठक में मामला प्रमुखता से गूंजा। सीमाओं पर होने वाले अपराधों को रोकने और पड़ोसी राज्यों के शरारती तत्वों को रोकने के लिए पुलिस ने बैठक में कई उपायों पर चर्चा की और ठोस रणनीति तैयार की। शनिवार को जिला पुलिस बद्दी की मासिक बैठक एसपी बद्दी एस अरूल कुमार की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय परिसर नालागढ़ के सभागार में हुई। बघेरी में 3 अप्रैल की रात्रि को हथियारों से लैस…

Read More

बावड़ियों का पानी पीने योग्य नहीं

सोलन। डीसी सोलन मीरा मोहंती ने कहा कि शहरों तथा बस्तियों के समीप बनी बावड़ियों का पानी पीने योग्य नहीं है। ग्रीष्म ऋतु शुरू होते ही जल जनित रोग के फैलने की आशंका रहती है। आंत्रशोथ, डायरिया, हैजा और अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में जरूरी है कि समय पर इसकी रोकथाम के लिए प्रयास किए जाएं। उपायुक्त शुक्रवार को अधिवेशन हाल में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने सिंचाई…

Read More

बावड़ियों का पानी पीने योग्य नहीं

सोलन। डीसी सोलन मीरा मोहंती ने कहा कि शहरों तथा बस्तियों के समीप बनी बावड़ियों का पानी पीने योग्य नहीं है। ग्रीष्म ऋतु शुरू होते ही जल जनित रोग के फैलने की आशंका रहती है। आंत्रशोथ, डायरिया, हैजा और अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में जरूरी है कि समय पर इसकी रोकथाम के लिए प्रयास किए जाएं। उपायुक्त शुक्रवार को अधिवेशन हाल में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने सिंचाई…

Read More

बघेरी मर्डर केस में पांच लोग धरे

नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल-पंजाबी सीमा पर बघेरी टोल बैरियर के समीप हुई खूनी गैंगवार के बाद दर्ज मर्डर केस में पुलिस ने डेढ़ दर्जन लोगों से पूछताछ की है। उसके बाद पांच लोगों को केस में संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीमें अन्य लोगों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह पर दबिशें दे रही है और अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तार के प्रयास में जुटी हुई है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी दलजीत उर्फ कक्कल पुत्र गुरविंदर निवासीगांव मांगेवाल, रोपड़ ने वीरवार देर शाम एसपी बद्दी एस अरूल कुमार…

Read More

जाड़ला टैंक में लगेगी चारदीवारी

सुबाथू (सोलन)। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि जाड़ला में निर्मित टैंक में बीते दिनों दो मासूम बच्चों की डूबने से हुई मौत दुखद है। उन्होंने सांसद निधि से टैंक में चार दीवारी करके उसे बंद करने के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। सांसद जाड़ला पंचायत में आयोजित बैठक के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा दून मंडल के अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा ने की। वहीं दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल और शिमला निर्वाचन क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बतौर…

Read More

डीसी चौक पर धरना-प्रदर्शन

सोलन। पश्चिम बंगाल में एसएफआई नेता सुदीप्तो गुप्ता की पुलिस हिरासत में हुई मौत की सोलन एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की है। जिला एसएफआई कमेटी ने डीसी चौक पर ममता बैनर्जी का पुतला फूंका और विरोध जताया। जिला कमेटी अध्यक्ष देवी चंद रावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेेस की सरकार बनी है। तबसे लगातार छात्रों के अधिकारों को पुलिस प्रशासन के माध्यम से दबाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में एसएफआई के अधिकतर छात्रों की हत्या की गई है। जिसे सरकार मात्र एक घटना का नाम…

Read More

मतदाता सूचियां निरीक्षण के लिए उपलब्ध

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के अंतर्गत आने वाले नालागढ़ विधानसभा-51 और दून विधानसभा-52 क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 1 जनवरी 2013 के संदर्भ में तैयार हो चुकी है, जिसकी प्रति कार्यालय समय में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम नालागढ़ यूनुस ने बताया कि दोनों विस क्षेत्रों की फोटो युक्त मतदाता सूचियां का पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम 16 फरवरी से 4 मार्च चलाया गया था। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम चलाते…

Read More