कालूझिंडा (सोलन)। कालूझिंडा और मधाला पंचायतों में केबल कनेक्शन धारकों को अब पचास रुपये मासिक शुल्क अधिक चुकाना पड़ेगा। केबल संचालक इसी माह से बढ़े हुए रेट वसूल करेंगे। चार निजी विवि होने के साथ इस क्षेत्र में केबल उपभोक्ताओं की संख्या काफी है। उधर, उपभोक्ताओं ने बढ़े रेट देने से इंकार किया है। उनका तर्क है कि आपरेटरों ने रेट तो बढ़ा दिए हैं, लेकिनउस हिसाब से चैनल उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। मधाला पंचायत के तारा चंद शर्मा, अमरनाथ चंदेल, अनिल कुमार शर्मा, भाग चंद शर्मा, हरीश कुमार…
Read MoreCategory: Solan
नकली साधुओं ने दो महिलाओं को ठगा
सोलन। शहर के लोअर बाजार में मंगलवार को साधु का वेश धरे दो लोगों ने दो महिलाओं को ठगी का शिकार बना लिया। एक महिला से सोने की अंगूठी और एक से 500 रुपये ठगे गए। एक महिला बेहोशी की हालत में सोलन अस्पताल पहुंचाई गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो शहर में नाकाबंदी कर घूम रहे बाबाओं को थाने में तलब किया गया लेकिन धोखाधड़ी को अंजाम देने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोअर बाजार में साधु के वेश में दो…
Read Moreविद्युत लोड की गलत जानकारी देने वाले फंसेंगे
सोलन। यदि बिजली का कनेक्शन लेते समय सही लोड की जानकारी टेस्ट रिपोर्ट में नहीं दी है तो आपका कनेक्शन कट सकता है। बिजली बोर्ड सेेक्शन लोड से अधिक बिजली खपत करने वाले घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसके लिए घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं का सर्वे किया जाएगा। तर्क दिया जा रहा है कि बढ़ती खपत से लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर जलने के चलते बिजली बाधित रहने की समस्या बढ़ती जा रही है। लिहाजा ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित करके जुर्माना वसूलने की बात कही…
Read Moreपंजाब की तर्ज पर मानदेय दे सरकार
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैठक करके पंजाब की तर्ज पर मानदेय बढ़ाने की मांग प्रदेश सरकार से की है। पदाधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में मिल रहा मानदेय एक दिहाड़ीदार से भी बहुत कम है। बैठक आंगनबाड़ी संघ की इकाई अध्यक्ष अवतार कौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों की पदोन्नति की शर्त को हटाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को नियमित करने, आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों, कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त चल रहे पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने…
Read Moreमंजूरी की राह देख रहे बीबीएन में विकास कार्य
नालागढ़ (सोलन)। कई वर्षों से सरकार की मंजूरी की बाट जोह रहे बीबीएन के विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं। बीबीएनडीए का 55 लाख रुपये की लागत से बना मास्टर प्लान, नप नालागढ़ विस्तारीकरण योजना का मामला सरकार की फाइलों की धूल फांक रहा है। नालागढ़ मुख्यालय में परिवहन निगम का अपना बस अड्डा बनाए जाना सरकार की घोषणा पर टिका हुआ है। नोएडा की तर्ज पर बीबीएन क्षेत्र को विकसित करने के लिए वर्ष 2006 में सरकार ने बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) गठित किया। बीबीएनडीए ने…
Read Moreझाड़माजरी उद्योग के कामगार की मौत
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के झाड़माजरी के एक उद्योग में कार्यरत कामगार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी निवासी उज्ज्वल देवनाथ (55) पिछले दो दिनों से बीमार चल रहा था। उसके साथ किराए के कमरे में रह रहे उसके भानजे सुभद्र देवनाथ ने उसे दवाई दिलाई। रविवार देर रात्रि उसकी अचानक तबीयत खराब हुई। उसका भानजा उसे उपचार के लिए झाड़माजरी स्थित निजी चिकित्सालय ले जा रहा था कि उसकी रास्ते…
Read Moreबद्दी-बरोटीवाला के उद्योगों में काम ठप
बद्दी (सोलन)। बद्दी और बरोटीवाला क्षेत्र में तूफान से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जगह-जगह बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से क्षेत्र से सात फीडर बंद हो गए। विद्युत सप्लाई ठप होने से उद्योगों में उत्पादन बंद रहा। साथ ही लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ा। बद्दी के बस अड्डे के समीप सफेदे का एक पेड़ तारों पर गिर गया। बरोटीवाला सब स्टेशन के समीप आम क ा पेड़ तारों पर गिरा। इससे 11 केवीए लाइन की तारें टूट गई। बगुवाला में पेड़ एलटी तारों पर गिरने से…
Read More10 डिग्री तक गिरा पारा
सोलन। जिला सोलन के पहाड़ी इलाकों में बारिश की बूंदे राहत बनकर गिरीं। बारिश के बाद चिलचिलाती गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। करीब 10 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। सोलन, कसौली और चायल में गर्मी से राहत मिली। नालागढ़ में दो घंटे तक मेघ बरसे। दूसरी ओर जिले के मैदानी इलाकों बद्दी और बरोटीवाला में चंद मिनट की बारिश ने आद्रता को बढ़ा दिया। सुबह करीब दस बजे चंद…
Read Moreट्रक आपरेटरों ने अर्की में किया प्रदर्शन
अर्की (सोलन )। 12 टायरी और एक साथ करीब 24 टन माल उठाने वाले मल्टी एक्सल ट्रकों को माल ढुलाई बेड़े में शामिल करने का ट्रक आपरेटरों ने विरोध किया है। ट्रक आपरेटरों ने सोमवार को अर्की में विरोध प्रदर्शन किया। अर्की स्थित उपमंडलाधिकारी नागरिक को सौंपे ज्ञापन में आपरेटरों ने बिना अनुमति खरीदी गई गाड़ियों को कार्य आवंटन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यह जानकारी ट्रक आपरेटर अर्की इकाई सदस्य सुरेंद्र वर्मा ने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मांगल लैंड लूजर एवं प्रभावित परिवहन सभा बागा…
Read Moreजल्द समस्या न सुधरी तो होगा आंदोलन
बद्दी (सोलन)। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड निवासी इन दिनों बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। हाउसिंग बोर्ड के करीब 1500 परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं। कड़ाके ही इस गर्मी में कम वोल्टेज आने से लोगों के विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए हैं। इस कारण लोग गर्मी से बेहाल हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सही नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में करीब पंद्रह सौ…
Read More