कंडाघाट (सोलन)। वाकनाघाट-छावशा मार्ग पर कंडाघाट पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। व्यक्ति शिमला जिला के बसोल गांव का रहने वाले है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि छावशा सड़क के समीप रहने वाले इंद्र दत्त के मकान के पास कोई व्यक्ति मृत पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव का निरीक्षण किया तो पाया कि व्यक्ति के सिर व चेहरे पर चोटों के निशान हैं। छानबीन करने पर पुलिस ने पाया कि मृतक व्यक्ति…
Read MoreCategory: Solan
सुबाथू के स्कूलों में पानी पीने योग्य नहीं!
सुबाथू (सोलन)। अभिभावकों ने सुबाथू छावनी क्षेत्र के स्कूलों में पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उनके अनुसार स्कूलों में पानी पीने योग्य है, या नहीं इसकी भी गारंटी नहीं। स्कूलों में डायरेक्ट सीमेंट की टंकियों से सप्लाई आ रही है। लिहाजा बीमारी का अंदेशा भी है। अभिभावकों ने स्वास्थ्य विभाग से हस्तक्षेप की मांग उठाई है। अभिभावकों में अशोक कुमार, राकेश, मदन लाल, दिनेश, रवि कुमार, काका, सुमन और राधा का कहना है कि स्कूलों में एक्वागार्ड लगाने की योजना हांफी हुई है। छावनी क्षेत्र सुबाथू के अधिकांश सरकारी…
Read Moreमूर्ति चोर को पकड़ाने वाले बच्चे सम्मानित
सोलन। शूलिनी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में सुरों की महफिल सजने के साथ साथ बच्चों के साहस को भी सलाम किया गया। मां शूलिनी पीठम की मूर्तियां चुराने वाले शातिर को पकड़वाने में पुलिस के मददगार छह साहसी बच्चों को मां शूलिनी के मंच पर सम्मान मिला। कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने जय, सुरेश, रमन, वैभव, आशू और अभिनव को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरूआत उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके की। इसके बाद शुरू हुए विभिन्न संस्कृति के रंग। लोकल कलाकारों ने स्थानीय नृत्य…
Read Moreनालागढ़ में रोपे जाएंगे पौधे
नालागढ़ (सोलन)। ‘मेरा शहर मेरी पहचान’ के तहत उपमंडल प्रशासन ने शहर की सुंदरता के लिए सफाई अभियान छेड़ रखा है, वहीं अब इसी कवायद के तहत शहर में करीब 2000 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। बरसात के दिनों में उपमंडल प्रशासन शहर के अंतर्गत आने वाले कालेज, आईटीआई, स्कूल परिसर, शैक्षणिक संस्थानों के अलावा खाली पड़ी सरकारी भूमि पर पौधारोपण करेगा, जिसके लिए उपमंडल प्रशासन विभिन्न विभागों की जिम्मेवारी सुनिश्चित बनाने के दृष्टिगत जल्द बैठक बुलाएगा। इस…
Read Moreउद्योगपतियों को मिली राहत
परवाणू (सोलन)। परवाणू ट्रक और कैंटर यूनियन मालभाड़ा किराये में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। यूनियनों ने परवाणू में उद्योग संघ के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया। इससे पहले 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित थी। अब यह तर्क दिया जा रहा है कि मौजूदा समय में बढ़ती बिजली की दरें और विशेष औद्योगिक पैकेज का खत्म होने से उद्योग आर्थिक तंगहाली में है। ऐसे में एकमुश्त चौदह फीसदी की बढ़ोतरी उचित नहीं है। इसी कारण सात फीसदी मालभाड़ा में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। यह बढ़ी दरें एक…
Read Moreदेवी देवताओं की झांकियां रही मुख्य आकर्षण
सोलन। शूलिनी माता मेले की पावन बेला में माता और अन्य देवताओं की झांकियां मुख्य आकर्षण रही। करीब दो बजे मंदिर परिसर से माता की पालकी के साथ झांकियों का आगमन हुआ। इसी तरह शहर का भ्रमण करते झांकियां करीब 6 बजे पुराने बस स्टैंड पहुंची। जिसमें सर्वप्रथम भगवान गणेश की मूर्ति व झांकी माता की पालकी का मार्ग दर्शन कर रही थी। इसके अतिरिक्त भागवान बाबा बालक नाथ, शिव और माता कर झांकियां भी शामिल रही। इन झांकियों के दौरान भक्तों ने ढोल नगाड़े और बैंड बाजों पर गीतों…
Read Moreहिमाचलियों को नहीं मिल रहा काम
परवाणू (बद्दी)। हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन ने विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली पर रोष जताया है। बैठक में हिमाचली ठेकेदारों को काम में तरजीह न देने का मुद्दा छाया रहा। प्रदेश सरकार से नीति में बदलाव की मांग को उठाते हुए स्थानीय लोगों को कार्य आवंटन की बात कही। बैठक की अध्यक्षता पदाधिकारी राकेश दत्ता ने की। बैठक में विद्युत परिषद द्वारा ठेकेदारों से करवाए जा रहे कार्यों की आवंटन नीति पर चर्चा की गई। साथ ही नीति में बदलाव की मांग रखी, जिससे ठेकेदारों को राहत मिल सके और कम…
Read Moreदिनेश कुमार को मिला सह कोषाध्यक्ष का पद
सोलन। भाजपा युवा मोरचा सोलन मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार हुआ है। अध्यक्ष भरत साहनी ने अपनी नई टीम का गठन किया है। इसमें नितिन चंदेल, रिपू दमन को वरिष्ठ अध्यक्ष, भूपेंद्र जसवाल, राजेश ठाकुर को उपाध्यक्ष, विधित शर्मा और राजीव शर्मा को महामंत्री, मनदीप सिंह, राजकुमार, सुमित कश्यप, गोपाल कुमार, विक्रांत ठाकुर, पंकज शर्मा को सचिव, आदर्श अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और दिनेश कुमार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कनिष्क सूद, रचित साहनी, गौरव आलोक, विक्रम मेहता, अंकित परिहार, युगल किशोर, सोनू सूद, जोगेंद्र शर्मा, आशीष कुमार,…
Read Moreएसएफआई ने किया रूसा का विरोध
सोलन। डिग्री कालेज सोलन एसएफआई इकाई ने रूसा के तहत मुख्य विषयों पर 120 सीटें होने का कड़ा विरोध किया है। वीरवार को इकाई ने रूसा अधिनियमों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकाई के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि रूसा अधिनियम के तहत मुख्य विषयों पर 120 सीटें रखना प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकतर विद्यार्थी गरीब घरों से संबंध रखते हैं। जो अपनी आजीविका स्वयं ही कमा कर पढ़ाई करते हैं और जिसके कारण परीक्षाओं में अच्छे…
Read Moreभगवान शंकर ने अपने त्रिशूल से दिया था एक शूल
सोलन। सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी है। भगवती शूलिनी की अराध्य भूमि होने के कारण ही शूलिनी से सोलन, अंतत: सोलन शब्द की व्युत्पत्ति हुई। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार भगवती का प्रादुर्भाव होने पर, दुष्ट प्रवृत्तियों और राक्षसों का संहार करने के लिए समस्त देवताओं ने अपने-अपने अस्त्र शस्त्र प्रदान किए थे। वहीं पिनाकधारी भगवान शंकर ने अपने त्रिशूल से एक शूल निकालकर भगवती को प्रदान किया। त्रिशूलधारिणी दुर्गा ने इसी त्रिशूल दुर्गा से असुरों का संहार किया था। अपने दिव्य प्रभाव के कारण भगवती मां का शूलिनी…
Read More