
सुबाथू (सोलन)। अभिभावकों ने सुबाथू छावनी क्षेत्र के स्कूलों में पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उनके अनुसार स्कूलों में पानी पीने योग्य है, या नहीं इसकी भी गारंटी नहीं। स्कूलों में डायरेक्ट सीमेंट की टंकियों से सप्लाई आ रही है। लिहाजा बीमारी का अंदेशा भी है। अभिभावकों ने स्वास्थ्य विभाग से हस्तक्षेप की मांग उठाई है।
अभिभावकों में अशोक कुमार, राकेश, मदन लाल, दिनेश, रवि कुमार, काका, सुमन और राधा का कहना है कि स्कूलों में एक्वागार्ड लगाने की योजना हांफी हुई है। छावनी क्षेत्र सुबाथू के अधिकांश सरकारी व निजी स्कूलों में नौनिहालों को बिना एक्वॉगार्ड के पानी पीना पड़ रहा है। इस संबंध में सीएमओ डा शशी पाल ने बताया कि स्कूलों में स्वच्छ पानी मुहैया करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समितियों से अपील की है कि इस मुद्दे पर स्कूल प्रबंधन से भी बातचीत करें और व्यवस्था को सुधारें।
दो महीने से पानी की सप्लाई पड़ी है ठप
सुबाथू (सोलन)। छावनी क्षेत्र सुबाथू के छात्र प्राइमरी स्कूल में दो महीने से पानी की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। ऐसे में बच्चों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई न होने के कारण अन्य स्कूलों से बालटियों से पानी भर कर पानी टंकियों में भरना पड़ रहा है। इस संबंध में वार्ड सदस्य रवि शर्मा ने कहा कि जल्द ही समस्या के निदान के लिए आईपीएच को सूचित किया गया है।
