नालागढ़ (सोलन)। रोपड़ मार्ग पर एक बैंक के समीप चंदेल हार्डवेयर शॉप में मंगलवार मध्यरात्रि अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान राख होने का दावा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस मामले में दुकान के मालिक का कहना है कि वह जब भी दुकान बंद करके अपने घर जाता है तो वह बिजली का मेन स्विच ऑफ करके जाता है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारी दो वाहनों सहित मौके पर…
Read MoreCategory: Solan
तस्करों के बारे में दें जानकारी
सोलन / बद्दी (सोलन)। सोलन और बद्दी में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य पदार्थ अनैतिक व्यापार निषेध दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। बद्दी में एसपी अरूल कुमार ने स्कूली बच्चों को नशीले पदार्थ से दूर रहने का आह्वान किया, साथ ही इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर नशीले पदार्थ का व्यापार करने के बारे में उन्हें कोई सूचना मिलती है तो वे पुलिस को सूचित करें। पुलिस सूचना देने वाले का नाम गुप्त करेगी। डीएसपी वीर बहादुर सिंह…
Read Moreवर्क प्लान के बजट में 50 फीसदी कटौती
सोलन। अब इसे प्रबंधन में कोताही कहें या केंद्र की अनदेखी, मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे सोलन जिला के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के लिए 2013-14 के सालाना वर्क प्लान में करीब 50 फीसदी बजट की कटौती कर दी गई है। इस बार सिविल वर्क यानी भवन मरम्मत और नए भवन के निर्माण के लिए एक भी पैसा अभी तक जारी नहीं हो सका है। चालू वित्त वर्ष के लिए 32 करोड़ का वार्षिक प्लान केंद्र को मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन महज 16 करोड़ की रकम ही…
Read Moreटैक्स चोरी पर रहेंगी नजरें
सोलन। अब निजी बस आपरेटराें और ट्रांसपोर्टरों को समय पर टैक्स भरना होगा। परिवहन विभाग टैक्स चोरों को पकड़ने के लिए जल्द ही प्रदेश में निजी ट्रांसपोर्टरों के टैक्स संबंधी नई व्यवस्था लागू करने वाला है। इसके लिए एक साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। साफ्टवेयर में निजी ट्रांसपोर्टर का पूरा ब्यौरा होगा। साफ्टवेयर को आनलाइन किया जाएगा। विभाग कभी कहीं भी निजी बस आपरेटरों का पूरा ब्यौरा चैक कर सकेगा। दावा किया जा रहा है कि इससे निजी बस आपरेटरों की टैक्स चोरी पर लगाम कसी जाएगी। जिला में…
Read Moreब्राह्मण सभा के चुनावों की सरगर्मी तेज
सोलन। ब्राह्मण सभा सोलन की बैठक मे संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही ब्राह्मण सभा की शहरी इकाई का गठन किया जाएगा। पंचायत स्तर पर सभा के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान तेज होगा। मंगलवार को मुरारी मार्केट सोलन में संपन्न हुई। सभा के प्रधान रामेश्वर दत्त कौशिक की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक 25 अगस्त को निर्धारित की गई, जिसमें संगठन के चुनावों की भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में सभा के सामुदायिक भवन…
Read Moreएसएफआई ने मनाया काला दिवस
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ महाविद्यालय की एसएफआई इकाई ने रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के तहत नई शैक्षणिक प्रणाली का कड़ा विरोध करते हुए काला दिवस मनाया। मंगलवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं ने इसका जमकर विरोध किया। एसएफआई सदस्यों ने-सबको शिक्षा, सबको काम, वरना होगी नींद हराम के नारे लगाए। एसएफआई के जिला महासचिव बलविंदर सिंह, एसएफआई नालागढ़ इकाई की अध्यक्ष बीना और सचिव सरबजीत कौर के अनुसार रूसा के तहत शैक्षणिक प्रणाली लागू होने से कई विद्यार्थियों के हितों के साथ कुठाराघात किया गया है और एसएफआई मांग करती है कि…
Read Moreबीबीएन में टीसीपी के अलग-अलग कानून
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के नालागढ़ और बद्दी में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अलग-अलग कानून होने से बद्दी के लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। बद्दी में जिस प्लाट की ग्राउंड कवरेज 60 फीसदी मिलती है वहीं नालगढ़ में उसी प्लाट की 75 फीसदी कवरेज मिलती है। ऐसे में एक ही क्षेत्र में भिन्न कानून होने से बद्दी के लोगों में रोष व्याप्त है। बीबीएन के बद्दी और नालागढ़ में अलग-अलग मास्टर प्लान बने। जिसके चलते यहां पर टीसीपी के अलग-अलग कानून हैं। नालागढ़ में 150…
Read Moreनालागढ़ में बनेगा शापिंग कांप्लेक्स
नालागढ़ (सोलन)। करीब दस वर्षों से अधर में फंसे पायलट प्रोजेक्ट के शॉपिंग कांपलेक्स के निर्माण को नगर परिषद नालागढ़ ने मासिक बैठक के दौरान हरी झंडी दी है। बेरोजगार को स्वरोजगार प्रदान करवाने के मकसद से इस शॉपिंग कांप्लैक्स में 22 दुकानों और 9 शोरूम का निर्माण होगा। एक किनारे पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। तकनीकी स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू होने का दावा किया जा रहा है। वहीं नगर परिषद की दुकानों के किराए पर कुंडली मारे बैठे डिफाल्टरों पर शिकंजा कसने का फैसला…
Read Moreवाकनाघाट के समीप अधेड़ की संदिग्ध मौत
कंडाघाट (सोलन)। वाकनाघाट-छावशा मार्ग पर कंडाघाट पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। व्यक्ति शिमला जिला के बसोल गांव का रहने वाले है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि छावशा सड़क के समीप रहने वाले इंद्र दत्त के मकान के पास कोई व्यक्ति मृत पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव का निरीक्षण किया तो पाया कि व्यक्ति के सिर व चेहरे पर चोटों के निशान हैं। छानबीन करने पर पुलिस ने पाया कि मृतक व्यक्ति…
Read Moreखाली पदों से प्रभावित हो रहा कामकाज
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ में स्वीकृत 49 पदों में से 10 पद आज रिक्त चले हुए हैं। इससे यहां कामकाज प्रभावित हो रहा है। नप में कार्यकारी अधिकारी का पद करीब डेढ़ सालों से रिक्त चल रहा है। ईओ के अलावा वरिष्ठ सहायक एक, सांख्यिकी सहायक एक, कनिष्ठ सहायक एक, सेनेटरी इंस्पेक्टर एक, चालक एक, चपड़ासी दो, सेनेटरी कर्मचारी का एक पद रिक्त है। हाल ही में सेनेटरी इंस्पेक्टर भी सेवानिवृत्त हो गए हैं। परिषद के इन पदों के खाली होने से विकास कार्यों पर इसका असर पड़ना स्वाभाविक…
Read More