वाकनाघाट के समीप अधेड़ की संदिग्ध मौत

कंडाघाट (सोलन)। वाकनाघाट-छावशा मार्ग पर कंडाघाट पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। व्यक्ति शिमला जिला के बसोल गांव का रहने वाले है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि छावशा सड़क के समीप रहने वाले इंद्र दत्त के मकान के पास कोई व्यक्ति मृत पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव का निरीक्षण किया तो पाया कि व्यक्ति के सिर व चेहरे पर चोटों के निशान हैं। छानबीन करने पर पुलिस ने पाया कि मृतक व्यक्ति का नाम माठू राम है तथा यह शिमला जिला के बसोल गांव का रहने वाला है। मृतक अपने एक रिश्तेदार रमेश के घर पर रहकर मजदूरी का काम करता था। प्रथम दृष्टता से व्यक्ति की मौत अत्यधिक शराब पीने से लग रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी कंडाघाट यूसुफ अली ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है।

Related posts