सोलन। जिला सोलन पेंशनर कल्याण संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में नवनियुक्त उपायुक्त मदन चौहान से मिला। इस अवसर पर पेंशनरों ने उपायुक्त का सोलन में पदभार संभालने पर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने उपायुक्त को बताया कि पेंशनर कल्याण संघ की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त के साथ पुन: आरंभ की जाएगी। इस आमंत्रण को उपायुक्त ने स्वीकार किया। उपायुक्त को बताया गया कि वर्ष अप्रैल 2012 में पेंशनर संघ के कुछ उच्च पदाधिकारियों के विरुद्ध झूठे फौजदारी केस दर्ज किए गए हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने…
Read MoreCategory: Solan
दस गुना बढ़ चुकी हैं कीमतें
सोलन। फोरलेन प्रभावितों की बैठक में मुआवजे की सरकारी दरों को ठुकरा दिया गया है। प्रभावितों का कहना है कि सरकारी रेट से दस गुणा अधिक कीमतें बढ़ चुकी हैं। महज 10 या 15 फीसदी मुआवजा उनके लिए घाटे का सौदा साबित होगा। वहीं प्रभावितों ने बिना टीसीपी की मंजूरी के भवन निर्माण की गुहार प्रशासन से लगाई। मंगलवार को आयोजित बैठक में धर्मपुर, कुमारहट्टी, रबौण, कथेड़ और बघाट के फोरलेन प्रभावित मौजूद रहे। प्रभावितों ने विभिन्न मांगें एसडीएम के समक्ष रखी। उन्होंने मांग उठाई कि प्रभावितों में घर बनाने…
Read Moreदेवेंद्र बने मंच के प्रधान
सोलन। चौपाल कल्याण मंच की बैठक में सर्वसहमति से देवेंद्र दत्त शर्मा को अध्यक्ष चुना गया गया। वहीं कार्यकारिणी में एमएस रांटा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जाती राम चौहान को उपाध्यक्ष, राम लाल शर्मा को महासचिव, सुशील राठौर को सहसचिव, बलवंत पोटन, बीलम चौहान, एचएस धनाईक, दिनेश प्रेमटा, रविंद्र ठाकुर को संयुक्त सचिव, लोकेंद्र चौहान को कोषाध्यक्ष, सुरेश चौहान व बृजेश सकलानी को कानूनी सलाहकार, विरेंद्र खागटा और हरेंद्र चौहान को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त कुलदीप ठाकुर, एमआर टेगटा, बीडी शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, ज्ञान कालरा, संत राम चौहान,…
Read Moreअघोषित बिजली कट बने आफत
भोजनगर (सोलन)। कसौली निर्वाचन क्षेत्र के विद्युत उपमंडल धर्मपुर और आस पास के क्षेत्र भोजनगर, काबा कलां, बोहली, चम्मों, गड़यार, नेरी कलां, बनासर, अन्हेच तड़ोल और गाईघाट आदि गांव में बिजली के अघोषित कटों से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार बिजली के कट लग रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के कट लगने से बैंक, टेलीफोन एक्सचेंज और पंचायतघरों में कामकाज ठप होने से लोगों को भी…
Read Moreबोध गया में ब्लास्ट के बाद बीबीएन में अलर्ट
नालागढ़ (सोलन)। बोधगया में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद बीबीएन पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एसपी अरुल कुमार ने बीबीएन के होटल, सराय और बस अड्डों पर पैनी नजर रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही रात्रि को गश्त भी और तेज करने को कहा गया है। नालागढ़ में आयोजित क्राइम बैठक में एसपी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि कहीं पर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उससे पूछताछ करें। होटलों में छापामारी करें तथा वहां पर कोई संदिग्ध पाया…
Read Moreकामगार के ऊपर गर्म लोहा गिरा, मौत
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के एक लोहा उद्योग में एक प्रवासी कामगार के ऊपर गर्म लोहा गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। कामगार पर यह लोहा 30 जून को गिरा था। सात दिन तक मौत से जूझते हुए उक्त कामगार ने बीती रात पीजीआई में दम तोड़ दिया। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अनुसार बिहार निवासी कमलेश सिंह पुत्र फतेह सिंह बरोटीवाला में एक किराए के मकान में रहता था। 30 जून को काम करते…
Read Moreश्रमिकों की सुरक्षा ताक पर
सोलन। जिला सोलन समेत बीबीएन के उद्योगों में नियमों को ताक पर रखकर कामगारों को बिना सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए काम लिया जा रहा है। श्रम विभाग के तय मानकों को दरकिनार करते हुए कंपनी के संचालक अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। चंद पैसों को बचाने की खातिर कर्मचारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिला सोलन के उद्योगों में बढ़ते जानमाल के नुकसान पर श्रम विभाग ने यह खुलासा किया है। कोताही पर कंपनी प्रबंधकों को नोटिस जारी करके तय सीमा के भीतर जवाब मांगा…
Read Moreसंस्कृत भाषा में घटा युवाओं का रुझान
सोलन। संस्कृत भाषा की तरफ सोलन के युवाओं का रुझान कम होता जा रहा है। विद्यार्थियों के तकनीकी क्षेत्र में बढ़ते कदम प्राचीन भाषा को पीछे धकेल रहे हैं। शास्त्री करने वाले युवाओं का आंकड़ा प्रतिवर्ष गिर रहा है। ऐसे में संस्कृत भाषा के संवर्द्धन की तमाम कोशिशें नाकाम साबित होती दिख रही हैं। सोलन का संस्कृत कालेज इसका उदाहरण है। इस बार कालेज में प्रथम वर्ष में रूसा अधिनियम के तहत महज 45 एडमिशन ही हो सकी हैं। जिसमें प्राग-1 (11वीं) में 27 और पराग-2 (12वीं ) 27 ही…
Read Moreपति पर प्रताड़ित करने का आरोप
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज का नाम पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत मई माह में नालागढ़ अदालत में दी थी जिस पर कार्रवाई करते हुए अदालत ने नालागढ़ पुलिस को महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। महिला ने अदालत में दी शिकायत में बताया कि 28 जनवरी 2007 को इसका विवाह नालागढ़ के ही एक युवक के साथ हिंदु रीति रिवाज के साथ हुआ। विवाह के एक वर्ष के…
Read Moreजन औषधीय केंद्र में नहीं दवाएं
सोलन। रोगियों को सस्ती दवाएं उपलब्ध करवाने की योजना मात्र दो वर्षों में ही हांफ गई। शुरूआती दौर में प्रदेश में 14 जन औषधी केंद्र खोलने की योजना थी, दस केंद्र वर्ष 2011 में खोले गए जिसमें से पांच केंद्र बंद हो चुके हैं, बचे हुए केंद्र बंद होने के कगार परे हैं। मौजूदा समय में मात्र पांच केंद्र ही चल रहे हैं। इनमें सोलन जिला समेत हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी व टांडा मेडिकल कालेज शामिल हैं। इनमें भी दवाओं का भारी टोटा चल रहा है। इसमें मात्र 20 से 50…
Read More