पति पर प्रताड़ित करने का आरोप

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज का नाम पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत मई माह में नालागढ़ अदालत में दी थी जिस पर कार्रवाई करते हुए अदालत ने नालागढ़ पुलिस को महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।
महिला ने अदालत में दी शिकायत में बताया कि 28 जनवरी 2007 को इसका विवाह नालागढ़ के ही एक युवक के साथ हिंदु रीति रिवाज के साथ हुआ। विवाह के एक वर्ष के बाद उसके पास बेटा हुआ। बच्चा होने के बाद उसे पति का व्यवहार में बदल गया तथा हर रोज उसके साथ दहेज को लेकर झगड़ा करने लगा। इस कार्य में उसके पति के परिवार के सदस्य भी सहयोग करने लगे। महिला सब कुछ बर्दाश्त करती रही।
29 मई को उसके पति नशे की हालत में घर पहुंचा तथा उसके साथ मारपीट करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने इसका कारण कम दहेज देना बताया । जबकि महिला के पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज के रूप में सभी जरूरी सामान दिया हुआ था। महिला का पति उसके पिता के हिस्से से आधा भाग व नालागढ़ शहर में एक दुकान की मांग रखी है। महिला ने अपने पति के खिलाफ नालागढ़ स्थित अदालत में याचिका दर्ज की। कोर्ट ने 156 (3) के तहत कार्रवाई करते हुए नालागढ़ पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिए।
एसपी अरुल कुमार ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश में महिला के पति के खिलाफ धारा 498 ए, 406 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts