सोलन में 22 को होंगे ऑडिशन

सोलन में 22 को होंगे ऑडिशन सोलन। स्टार मनाली डांस अकादमी प्रदेश में डांस के क्षेत्र छुपी प्रतिभाओं को एक बेहतरीन मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मनाली डांसिंग टैलेंट हंट’ प्रतियोगिता करवा रही है। 22 सितंबर को सोलन के होटल पैरागान में सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक ऑडिशन होंगे। 5 वर्ष से 30 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता को तीन कैटेगिरी में बांटा गया है। 5 वर्ष से 12 वर्ष, 13 से 18 वर्ष और 19 से 30 वर्ष। इसमें तीन…

Read More

दुराचार का आरोपी मोस्ट वांटेड सूची में

दुराचार का आरोपी मोस्ट वांटेड सूची में सोलन। कालेज छात्रा से दुराचार के आरोपी हरीश उर्फ हैरी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर है। तमाम कोशिशों के बाद शातिर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। लिहाजा, पुलिस ने अब हैरी को मोस्ट वांटेड करार देते हुए पोस्टर निकाल दिए हैं। जगह-जगह इन पोस्टरों को भेजा जा रहा है। एसपी सोलन डा. रमेश छाजटा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस संभावित ठिकानों में आरोपी की दबिश दे रही है। इस मामले में युवती के सहपाठी को…

Read More

छात्राओं ने बताया नेत्रदान का महत्व

छात्राओं ने बताया नेत्रदान का महत्व नालागढ़ (सोलन)। लार्ड महावीरा कालेज ऑफ नर्सिंग में नेत्रदान के महत्व को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ के सौजन्य से राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 28वें नेत्रदान पखवाड़े के तहत आयोजित इस शिविर में बीएमओ नालागढ़ डॉ. हरमोहिंदर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन डॉ. अजीत पाल जैन ने की। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में साक्षी ने पहला, कविता ने दूसरा और बबीता ने तीसरा स्थान झटका। छात्रों को संबोधित…

Read More

पंजाबी गायक ने कसौली में की खरीदारी

पंजाबी गायक ने कसौली में की खरीदारी कसौली (सोलन)। पर्यटन नगरी कसौली की वादियों में मशहूर पंजाबी सिंगर जे स्टार अपने तीन दोस्तों के साथ माल रोड पर घूमे और दुकानों से खरीदारी की। इस दौरान प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। उन्होंने बताया कि उन्हें कसौली की वादियां काफी पसंद हैं। उनके पंजाबी गाने मुंदरी बनाई फिरे ने खूब धूम मचाई, जो आज भी युवाओं की जुबान पर है। उन्होंने बताया कि उनका एक धमाकेदार गाना जल्द आने वाला है।

Read More

कसौली छावनी परिषद में मचा बवाल

कसौली छावनी परिषद में मचा बवाल कसौली (सोलन)। कसौली छावनी बोर्ड में उपाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस घटनाक्रम ने बवाल खड़ा कर दिया है। 2 सितंबर को परिषद की बैठक में उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग उठाई थी, जिसकी सुनवाई न होने पर उन्होंने हाउस से वाकआउट किया। उपाध्यक्ष के इस कदम पर बोर्ड अध्यक्ष ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है अन्यथा सदस्यता भंग करने की चेतावनी दी है। वहीं नोटिस पर उपाध्यक्ष ने कड़ा…

Read More

कर्मचारियों का हो रहा शोषण

कर्मचारियों का हो रहा शोषण सोलन। प्रदेश इंटक के सचिव सुरजीत राणा और फास्ट वे ट्रांसमिशन यूनियन के प्रधान नरेंद्र कुमार ने फास्ट वे कंपनी प्रबंधन पर कामगारों के शोषण का आरोप लगाया है। सोलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच 23 अगस्त से विवाद चल रहा है। 07 सितंबर को समझौते के लिए श्रम विभाग में यूनियन और प्रबंधकों के बीच बैठक हुई तो प्रबंधक बैठक बीच में छोड़ कर ही चले गए। इसके अतिरिक्त प्रबंधक एक-एक करके कंपनी से…

Read More

अगवा कर कॉलेज छात्रा से रेप

अगवा कर कॉलेज छात्रा से रेप सोलन। दिल्ली में गैंगरेप के दरिंदों को सजा पर जहां पूरे देश की निगाहें हैं, वहीं हिमाचल में भी दुराचार के मामले थम नहीं रहे हैं। सोलन में एक कॉलेज छात्रा को अगवा कर उससे दुराचार का मामला सामने आया है। वारदात मंगलवार शाम की है। आरोप है कि छात्रा को बेहोश कर गाड़ी में एक होटल ले जाया गया, जहां उससे रेप किया गया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। इसमें कालेज के कुछ छात्रों को भी शामिल बताया जा रहा है।…

Read More

बीबीएन में रुकी पेपर की सप्लाई

बीबीएन में रुकी पेपर की सप्लाई बद्दी (सोलन)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कर्फ्यू लगने से वहां के पेपर मिल एक सप्ताह से बंद हो गए हैं। इन मिलों के बंद होने का सीधा असर बीबीएन समेत प्रदेश के गत्ता उद्योग पर पड़ा है। उत्तर प्रदेश से पेपर न आने से प्रदेश की पेपर मिलों ने अचानक पेपर के रेट दो रुपये तक बढ़ा दिए हैं। जिससे गत्ता संचालकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में सिरमौर, बद्दी, ऊना और कांगड़ा में सात पेपर मीलें हैं। ये पेपर मीलें…

Read More

21 को होगा रेडक्रॉस मेला

21 को होगा रेडक्रॉस मेला सोलन। जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला 21 सितंबर को सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष मदन चौहान ने मेले के आयोजन को लेकर बैठक ली। इसमें रेडक्रॉस से जुड़े गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। उपायुक्त ने बताया कि सभी के सहयोग से मेले को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान विभिन्न विभागों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा करीब 30 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल तथा विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनियां…

Read More

24 गत्ता उद्योग बंद होने के कगार पर

24 गत्ता उद्योग बंद होने के कगार पर बद्दी (सोलन)। प्रदेश के गत्ता उद्योग लगातार बढ़ रहे खर्चों के बोझ में दबता जा रहा है। इस वर्ष खर्चों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। बावजूद इसके गत्ते के रेट नहीं बढ़ पाए हैं। जिससे यह कार्य अब घाटे का सौदा साबित हो रहा है। ऐसे में संघ का मानना है कि अगर प्रदेश सरकार ने गत्ता उद्योग को उभारने के लिए कोई प्रयास नहीं किया तो आने वाले समय में गत्ता उद्योग चलाने काफी कठिन हो जाएगा। बीबीएन…

Read More