बीबीएन में रुकी पेपर की सप्लाई

बीबीएन में रुकी पेपर की सप्लाई
बद्दी (सोलन)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कर्फ्यू लगने से वहां के पेपर मिल एक सप्ताह से बंद हो गए हैं। इन मिलों के बंद होने का सीधा असर बीबीएन समेत प्रदेश के गत्ता उद्योग पर पड़ा है। उत्तर प्रदेश से पेपर न आने से प्रदेश की पेपर मिलों ने अचानक पेपर के रेट दो रुपये तक बढ़ा दिए हैं। जिससे गत्ता संचालकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
प्रदेश में सिरमौर, बद्दी, ऊना और कांगड़ा में सात पेपर मीलें हैं। ये पेपर मीलें अपने कागज प्रदेश के गत्ता उद्योगों को देने की बजाए प्रदेश से बाहर बेचती हैं। गत्ता संचालकों को वहीं गत्ता बाहर से दो रुपये अतिरिक्त दाम में खरीदना पड़ रहा है। वर्तमान में प्रदेश के पांच सौ गत्ता उद्योग उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से पेपर खरीद रहे हैं। यूपी की पांच दर्जन पेपर मिल एक सप्ताह से बंद होने सप्लाई नहीं दे पा रही है। प्रदेश में पांच सौ गत्ता उद्योग हैं। कालाअंब, पांवटा, परवाणू और बद्दी के गत्ता उद्योग सेब के लिए प्रति दिन दो लाख गत्ता की सप्लाई भेजते हैं, लेकिन पेपर न मिलने पर यह सप्लाई भी बंद हो जाएगी। परवाणू के गत्ता संचालक गगन कुमार के अनुसार वह सेब सीजन के लिए गत्ता तैयार करते हैं लेकिन कच्चा माल न होने के कारण उन्हें सप्लाई बंद करनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश के पेपर बंद होते ही प्रदेश की पेपर मिलों ने ब्लैक मेलिंग करनी शुरू कर दी है। प्रदेश में 10 हजार मैट्रिक टन पेपर की प्रदेश भर में खपत है।

Related posts