1500 आबादी को मिलेगा भरपूर जल

1500 आबादी को मिलेगा भरपूर जल नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल की डोली पंचायत के तहत सूना बड़खोआ उठाऊ संवर्द्धन पेयजल योजना का निर्माण आईपीएच नालागढ़ मंडल करेगा। गंभर नदी से उठाऊ संवर्द्धन पेयजल योजना के तहत जलापूर्ति होने से पंचायत के तहत आने वाले बड़खोआ, डोलरू, नेरली, चुलहाणाना और सूना आदि गांवों की करीब 1500 आबादी लाभान्वित होगी। इन गांवों के लिए करीब 25 वर्ष पूर्व बनी पेयजल योजना से ही पानी मुहैया करवाया जा रहा है, जिसकी पाइपें जर्जर हो चुकी हैं और इससे पर्याप्त मात्रा में लोगों को…

Read More

जागरूकता का अभाव बन रहा जानलेवा

जागरूकता का अभाव बन रहा जानलेवा बद्दी (सोलन)। जागरूकता के अभाव में अभी भी ग्रामीण लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले रहे हैं। जिसका उदाहरण बरोटीवाला पंचायत की कोटला गांव में देखने को मिला। गरीब परिवार से संबंध रखने वाली महिला ने घर पर ही प्रसव करवाया। प्रसव के एक घंटे के बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जननी सुरक्षा योजना तथा जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम देश भर में चलाए हैं। प्रदेश में इन योजनाओं की प्रचार व प्रसार का जिम्मा आईईसी…

Read More

निजी लैबों में बिना मान्यता हो रहे डेंगू के टेस्ट

निजी लैबों में बिना मान्यता हो रहे डेंगू के टेस्ट सोलन। जिला में स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैबों में हो रहे डेंगू के टेस्ट को चुनौती दी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार यह टेस्ट नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे हैं। बिना एनएबीओ (नेशनल एफ्लिेशन बोर्ड ओर्गेनाइजेशन) के कई लैबों में इस खतरनाक बीमारी के टेस्ट हो रहे हैं। एक मामले की जांच के बाद विभाग ने यह खुलासा किया है। जिसमें निजी लैब में टेस्ट पाजिटिव यानी रोगी डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं और सरकारी टेस्ट…

Read More

बरनासी गांव में पेयजल किल्लत

बरनासी गांव में पेयजल किल्लत घरेड़ (सोलन)। नालका पंचायत बरनासी गांव को अभी तक पेयजल योजना से नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस गांव में एक दर्जन परिवार रहते हैं। इस गांव के अभी तक किसी योजना से नहीं जोड़ा गया है। गांव से एक किलोमीटर नीचे गांववालों की अपनी ही जमीन में पानी की बावड़ी है। ऐसे में गांव एक किलोमीटर ऊपर होने से लोग अभी तक सिर पर पानी ढो कर गुजारा कर रहे हैं। पंचायत के प्रधान धनमंती, उप…

Read More

पांच साल के रिकार्ड खंगाले जाएंगे

पांच साल के रिकार्ड खंगाले जाएंगे सोलन। पंजाब के युवाओं तक नशे की डोज पहुंचाने में लगी नालागढ़ पंजैहरा के जीएसवी फार्मा उद्योग पर आबकारी एवं कराधान, आयकर और सेंट्रल सेल्स टैक्स विभाग शिकंजा कसने के लिए नए सिरे से सर्वे करने जा रहे हैं। वहीं, संबंधित अधिकारियों के कमजोर सूचना तंत्र पर भी जांच बैठने वाली है। दूसरी तरफ, राज्य दवा नियंत्रण प्राधिकरण और पुलिस विभाग ने इस मामले में किसी तरह की कोताही से इनकार करते हुए पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।…

Read More

आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भवन होगा दुरुस्त

आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भवन होगा दुरुस्त बद्दी (सोलन)। बद्दी के हैरिटेज भवन में चल रही आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के जीर्णोद्धार के लिए सीएम ने तीन लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। मौजूदा समय में बद्दी स्थित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी एक प्राचीन इमारत में चल रही है। हालांकि यह इमारत अब विभाग के अधीन है, बावजूद इसके देखरेख के अभाव में यह खंडहर होती जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के बीबीएन दौरे के दौरान इस प्राचीन धरोहर के जीर्णोद्धार के लिए बजट की मांग रखी थी। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजय महाजन,…

Read More

करंट लगने से कामगार की मौत

करंट लगने से कामगार की मौत बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के एक उद्योग में कार्यरत कामगार की करंट लगने से मौत हो गई है। मानुपरा स्थित एल्युमीनियम का सामान तैयार करने वाली फैक्टरी में उत्तर प्रदेश के जिला इलाहाबाद तहसील करचना और गांव करमो बाजार निवासी मोहम्मद कलाम (25) तैनात था। वीरवार देर सांय वह कंपनी में सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य कर रहा था। कैमरा लगाने के बाद वह अन्य कामगारों के साथ अपने घर को जाने लगे, लेकिन उसे याद आया की उसने कैमरा लगाने के लिए…

Read More

अकाउंट हैक करके हजारों की शॉपिंग

अकाउंट हैक करके हजारों की शॉपिंग बद्दी (सोलन)। एक कंपनी में तैनात कर्मचारी का अकाउंट हैक करके शातिरों ने हजारों उड़ा लिए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि उसका अकाउंट हैक करके शातिरों ने करीब 49 हजार की शॉपिंग कर डाली है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम करे छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार डाबर कंपनी में तैनात कर्मचारी प्रदीप सिंह ने बताया कि उसका बद्दी स्थित एक बैंक में खाता है। उन्होंने बैंक से क्रेडिट कार्ड भी ले रखा है, लेकिन…

Read More

नामी हस्तियों से सजेगा खुशवंत लिट फेस्ट

नामी हस्तियों से सजेगा खुशवंत लिट फेस्ट कसौली (सोलन) शुक्रवार से कसौली क्लब में शुरू हो रहे दूसरे खुशवंत सिंह लिट फेस्ट में देश विदेश की नामी हस्तियां पहुंच रही हैं। सदी के महान लेखक खुशवंत सिंह का लिट फेस्ट 20 अक्तूूबर तक चलेगा। लिट फेस्ट का आगाज पिछले वर्ष उनके बेटे राहुल सिंह ने कसौली क्लब में किया था। खुशवंत सिंह ने 50 वर्ष से भी अधिक का समय कसौली के अपर माल स्थित राज विला में बिताया है। बढ़ती उम्र के कारण खुशवंत सिंह अपने लिटफेस्ट में नहीं…

Read More

सोलन में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार

सोलन में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार सोलन। जाने अनजाने कहीं दरिंदगी का शिकार न हो जाए आपकी लाड़ली। शिक्षा हब के रूप में विकसित होने के साथ-साथ मेट्रोपोलिटन कल्चर का समावेश जिला सोलन में यौन शोषण के मामलों को बढ़ावा देने लगा है। लिहाजा पुलिस के आंकड़े महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्नचिंह लगा रहे हैं। सोलन और बद्दी पुलिस जिला होने के बावजूद महिला सुरक्षा मजबूत नहीं है। पिछले चार सालों में सोलन में 2013 में सर्वाधिक रेप के मामले दर्ज किए गए हैं। नवंबर माह तक 14 युवतियों…

Read More