
नामी हस्तियों से सजेगा खुशवंत लिट फेस्ट
कसौली (सोलन) शुक्रवार से कसौली क्लब में शुरू हो रहे दूसरे खुशवंत सिंह लिट फेस्ट में देश विदेश की नामी हस्तियां पहुंच रही हैं। सदी के महान लेखक खुशवंत सिंह का लिट फेस्ट 20 अक्तूूबर तक चलेगा। लिट फेस्ट का आगाज पिछले वर्ष उनके बेटे राहुल सिंह ने कसौली क्लब में किया था। खुशवंत सिंह ने 50 वर्ष से भी अधिक का समय कसौली के अपर माल स्थित राज विला में बिताया है। बढ़ती उम्र के कारण खुशवंत सिंह अपने लिटफेस्ट में नहीं आ रहे। उन्होंने कसौली स्थित अपने घर पर कई किताबें लिखी हैं। इस दौरान खुशवंत सिंह की एक किताब का विमोचन भी होगा। लिटरेचर फेस्टिवल में इस बार विभिन्न मुद्दों पर साहित्यिक संवाद होंगे।
ये हस्तियां कर रहीं शिरकत
लिटफेस्ट में लेजेंडरी एथलीट फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह, भाग मिल्खा भाग और रंग दे बसंती जैसी देशभक्ति फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्म निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा, बीबीसी के पूर्व ब्यूरो चीफ सर मार्क टुल्ली, महात्मा गांधी के पौते राजमोहन गांधी, नितीश कुमार के कैबिनेट सदस्य पवन वर्मा, अभिनेता राहुल बोस, प्रसिद्ध आर्किटेक्ट रोमी खोसला, आर्ट हिस्टोरियन बीएन गोस्वामी, एंग्लो-इंडियन लेखक रस्किन बांड, विजय कृष्णा, विलियम डेलरिंपल, योजना आयोग के सदस्य सयेदा हामिद, राजदूत व लेखक नवतेज सरना, पाकिस्तान की मशहूर लेखिका सलीमा हाश्मी, आश्ली वर्मा, रानी बीर कौर, विनोद मेहता, ऐतजाज एहसान चौधरी, जुगनू मोहिसिन, डेविड डेविडडर, मीनाक्षी चौधरी, भाईचंद पटेल, बुलबुल शर्मा, चंद्र सुता डोगरा, भाई सिकंदर सिंह, रुपिंदर सिंह, विक्रमजीत साहनी, नवाब मीर जफर, गिल्लियन राईट, पीटर स्मेतेक, स्टेफन अल्टर, बाची करकरिया, विजय वर्धन, आशा शर्मा, सीमा कोहली, बोब रूपानी, निरुपमा दत्त, जग्गी भसीन, जसपाल सिंह आदि अनेक हस्तियां मौजूद रहेंगी।
