बद्दी (सोलन)(निशा)लघु उद्योग भारती की फार्मा विंग की बैठक में फार्मा उद्योग संचालकों को आ रही दिक्कतों पर चर्चा की गई। फैसला लिया कि शीघ्र ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के माध्यम से अपनी मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। बैठक फार्मा विंग के अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बीबीएन में 331 फार्मा उद्योग हैं, जिसमें 25 हजार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया। वर्तमान में उद्यमियों को नए नियमों के उद्योग चलाने के लिए तमाम मंजूरियां केंद्र से लेनी पड़ रही हैं, जिससे…
Read MoreCategory: Solan
पर्चियां और पैसे लेकर जनाब चंपत!
नालागढ़ (सोलन)। सिलेंडर की पर्चियां और पैसे देकर उपभोक्ता गैस सिलेंडर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन सिलेंडर लाने के बजाय होम डिलेवरी करने वाला कर्मी चंपत हो गया। शनिवार को दोपहर बाद जब वह नालागढ़ से वह पंजाब जाने की फिराक में था, तो लोगों ने उसे पकड़ा लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नालागढ़ में रेहड़ी से घर-घर सिलेंडर पहुंचाने वाले व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप है। आरोप है कि वह पैसे लेने के…
Read Moreदुकानों पर घमासान, कारोबारी परेशान
कसौली (सोलन)।(यशपाल) कसौली छावनी परिषद में दुकानें खाली करने के लिए जारी नोटिसों और हिदायतों का विरोध करते हुए शनिवार को कारोबारियों ने बाजार बंद रखा। 28 फरवरी को दुकानें नगर परिषद के अधीन करने का अंतिम दिन था। छावनी अधिकारी और कर्मचारी पुलिस के साथ दुकानों का कब्जा लेने तो पहुंचे, लेकिन सभी दुकानें बंद मिलीं और कारोबारी गायब। कुछ देर इंतजार करने के बाद पुलिस को साथ लेकर छावनी अधिकृत बंद दुकानों पर नोटिस फिर चस्पा दिए गए और जबरन दुकानें खाली करवाने की हिदायत जारी करते हुए…
Read More15 गांवों में नहीं हो रही नियमित पेयजल सप्लाई
धर्मपुर (सोलन)।(केवल चौहान) ग्राम पंचायत जाबली के करीब 15 गांवों में पिछले दो माह से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के राजपुर, शमराल, चमगाह गांवों में पिछले दो माह से पानी नहीं आया है, जबकि कोटी, जाबली, बांदड़ी, लशांह व कोट में भी सप्लाई नियमित नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत रजिस्टर में बार-बार शिकायतें लिखने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इन गांवों में दो हजार से अधिक आबादी…
Read Moreबिल दिए नहीं और कनेक्शन काटने के आदेश
भोजनगर (सोलन)। विद्युत बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बोर्ड ने 24 फरवरी को भोजनगर व उसके आसपास के क्षेत्र में 100 से अधिक बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए। सभी कनेक्शन बिल जमा न करवाने पर काटे जा रहे हैं, जबकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके पास बिजली बिल पहुंचे ही नहीं। उनका कहना है कि बोर्ड की ओर से बिल काटने के कार्य में जुटे कर्मचारी दुकानों में बैठकर बिल काटते हैं। वे घरों तक बिल पहुंचाना मुनासिब नहीं समझते।…
Read Moreबद्दी में बारिश से तीन मार्ग बंद
बद्दी (सोलन)।(निशा) बीबीएन में बारिश के चलते पिछले तीन दिन से तीन मार्गों पर यातायात सुविधा ठप पड़ी हुई है। इससे आधा दर्जन पंचायतों के करीब दो दर्जन गांवों के लोग यातायात से वंचित हैं। ये तीनों मार्ग कच्चे हैं तथा इन पर फिसलन होने से निगम के संचालक रिस्क नहीं ले रहे हैं। बीबीएन के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले नालागढ़-अलेवण, नालागढ़-बद्दी-घरेड़ रामशहर व नालागढ़-तालड़-साईं मार्गों पर जाने वाली बसें मार्ग कच्चे होने से बंद पड़ी हैं। इन सड़कों पर एक मात्र एचआरटीसी की बसें संचालित होने से स्कूली…
Read Moreलवर प्वाइंट में मिले कंकाल की शिनाख्त
कसौली (सोलन)।(यशपाल) लवर प्वाइंट में मिले कंकाल की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान मधुकर कपूर (66) निवासी वर्किंग वुमन सोसायटी कंसल नजदीक चंडीगढ़ (पंजाब) के रूप हुई है। पुलिस का दावा है कि यह आत्महत्या का मामला है। बीमारी और डिप्रेशन के चलते बुजुर्ग ने लवर प्वाइंट में आकर जान दी है। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी कसौली अशोक राणा ने की है। पुलिस के मुताबिक कंकाल के नजदीक एक पुरानी पेंट भी मिली, जिसमे एक डेंटल केयर की पर्ची थी। पुलिस ने उस पर्ची के आधार पर अस्पताल…
Read Moreफर्जी आईडी पर बेचे सिम, फंसे
सोलन।(मोहिन भरद्वाज) अहमदाबाद के तीन परिवारों को बेहोशी की दवा पिलाकर लूटपाट के मामले में शहर के कुछ कारोबारी फंस गए हैं। आरोपी ने जर्मनी में केयर टेकर की नौकरी के साक्षात्कार के लिए इन परिवारों को मोबाइल से संपर्क करके सोलन बुलाया था, वारदात को दिसंबर माह में अंजाम दिया था। मामले में जो सिम प्रयोग किए गए वह फर्जी आईडी पर लिए गए थे, इन्हें सोलन से ही लिया गया। पुलिस की छानबीन में मोबाइल के सिम लोकल निकले हैं, जिन्हे सोलन से ही शातिर ने थर्ड पर्सन…
Read Moreतहसील कार्यालय से रिकार्ड गायब!
अर्की/ कुनिहार/दाडलाघाट(सोलन)। सीमेंट कंपनी की ओर से भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को दिए गए अवार्ड का रिकार्ड अर्की तहसील कार्यालय से गायब हो गए हैं। यह आरोप सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी जानकारी के आधार पर लगाए गए हैं। मामले में सीएम से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई गई है, नतीजतन किसानों के साथ न्याय हो सके। ग्याना मंडल विकास संस्था के पदाधिकारियों ने यह सूचना मांगी गई है। मुख्य सलाहकार परमानंद ठाकुर व महासचिव रूप चंद ठाकुर ने कहा कि ग्याणा में पटवार वृत मांगू के…
Read Moreचौड़ी सपाट सड़क पर सफर होगा सुहाना
नालागढ़ (सोलन)।(चतर सैनी) नालागढ़-पिंजौर हाइवे अब जल्द ही फोरलेन बनेगा। वह दिन दूर नहीं जब चौड़ी और सपाट सड़क बनने से इस हाइवे पर सफर सुहाना होगा। इसके लिए हाइवे अथारिटी ने 510 करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली है। भूमि अधिग्रहण के लिए दस्तावेजों को राजस्व विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है। पिंजौर से नालागढ़ तक 38 किलोमीटर फोरलेन बनेगा, जो पिंजौर स्थित एचएमटी उद्योग की बैक साइड से होता हुआ बद्दी और नालागढ़ तक पहुंचेगा। पिंजौर से नालागढ़ की दूरी 35 किलोमीटर है, लेकिन…
Read More