धर्मपुर (सोलन) देश भर में 62 कैंट हैं, जिनमें से पहले चरण में 37 कैंट अस्पतालों में यह सुविधा दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के डगशाई, कसौली, जतोग, सुबाथू, बकलोह और डलहौजी कैंट अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। देश भर के 37 कैंट अस्पतालों में अब आयुर्वेदिक पद्धति से भी इलाज किया जाएगा। इन अस्पतालों में एक मई से आयुर्वेद केंद्र खोले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के डगशाई, कसौली, जतोग, सुबाथू, बकलोह और डलहौजी कैंट अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। रक्षा मंत्रालय…
Read MoreCategory: Solan
कांग्रेस में होर्डिंग के जरिये साधी जा रही सियासत, गुटबाजी का दौर शुरू
सोलन हिमाचल का मुख्य प्रवेश द्वार परवाणू में ही है। यहीं से केंद्रीय नेतृत्व शिमला समेत ऊपरी हिमाचल में आता है। ऐसे में इस तरह नेता प्रतिपक्ष के होर्डिंग लगाने से कहीं न कहीं समर्थक उनको पदोन्नत करने लगे हैं। कांग्रेस में गुटबाजी के बीच हिमाचल प्रदेश में कई नेता खुद को चेहरा बनाने में जुट गए हैं। चुनावी साल में अब कांग्रेस में होर्डिंग पर सियासत शुरू हो गई है। हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसमें नेता प्रतिपक्ष की…
Read Moreपर्यटकों ने किया हिमाचल का रुख, होटलो की सैलानी करवा रहे है एडवांस बुकिंग
सोलन गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए बाहरी राज्यों से लोग प्रदेश के ठंडे क्षेत्र में आना पसंद कर रहे हैं। इसके तहत पर्यटक कसौली और चायल में छुट्टियां बिता रहे हैं। इसके लिए होटलों में पहले से ही एडवांस बुकिंग भी पर्यटकों ने की है। वीकेंड पर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को भी पर्यटन नगरी चायल 60 और कसौली के होटल 80 प्रतिशत पैक रहे, जबकि 13 से 15 अप्रैल तक होटल सौ फीसदी बुक हो गए हैं। पर्यटकों ने एडवांस ऑनलाइन…
Read Moreनौणी विश्वविद्यालय तैयार करेगा 11 और स्वदेशी एंटी हेलगन
सोलन नौणी विश्वविद्यालय 11 और स्वदेशी एंटी हेलगन बनाएगा। बजट के लिए इसका प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया है। कृषि विकास केंद्र (केवीके) सोलन में पहली स्वदेशी एंटी हेलगन का अभ्यास सफल रहा है। नौणी विश्वविद्यालय 11 और स्वदेशी एंटी हेलगन बनाएगा। बजट के लिए इसका प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया है। कृषि विकास केंद्र (केवीके) सोलन में पहली स्वदेशी एंटी हेलगन का अभ्यास सफल रहा है। इस हेलगन को अब ऊंचाई वाले क्षेत्र जुब्बल में शिफ्ट किया जाएगा। यहां ओलावृष्टि को रोकने पर ट्रायल किया जाएगा। सफलता…
Read Moreजय राम ठाकुर का कांग्रेस पर तंज बोले कांग्रेस नहीं बता पाई एक भी योजना, हमने शुरू किया जनमंच
सोलन मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि कुछ राजनीतिक दलों ने कोविड के दौरान सिर्फ सोशल मीडिया पर खबरें डालने का काम किया। भाजपा और भाजयुमो ने ही आगे बढ़कर लोगों की मदद की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट सत्र में कांग्रेस सत्ता में अपने कार्यकाल की एक भी योजना नहीं बता पाई। भाजपा सरकार ने जनमंच शुरू किया है। इसमें लोगों की समस्याएं गांव में ही हल हो रही हैं। कोई जनमंच में नहीं आ पाता तो उनके लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 नंबर शुरू किया गया है। इसमें…
Read Moreमुख्यमंत्री ने नालागढ़ हेरिटेज पार्क में शहीद स्मारक का लोकार्पण किया
शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला के नालागढ़ में शहीदी दिवस के अवसर पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नालागढ़ हेरिटेज पार्क में नालागढ़ हेरिटेज सोसायटी द्वारा जनसहयोग से निर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण भी किया। नालागढ़ में जन सहभागिता से निर्मित इस हेरिटेज पार्क के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं। उन्होंने इस अवसर पर नालागढ़ उपमण्डल के 08 शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने…
Read Moreस्थानीय बोली भाषा शामिल होगी बाल पाठ्यक्रम में संस्कृति का भी दिया जाएगा ज्ञान
सोलन हिमाचल के इतिहास की जानकारी न होने के कारण लोग इसे भूलते जा रहे हैं। बच्चों को अगर स्थानीय लोक संस्कृति और स्थानीय भाषा में पढ़ाया जाएगा तो उन्हें समझने में आसानी रहेगी। उन्हें पढ़ने के साथ अपनी संस्कृति की भी जानकारी मिलेगी। हिमाचल की स्थानीय बोलियां अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएंगी। प्राथमिक स्तर पर नौनिहाल विभिन्न जिलों के प्रचलित शब्दों को जानेंगे। इसके लिए सभी जिलों के शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) ने मैपिंग शुरू कर दी है। इसका मकसद विद्यार्थियों को शुरुआत से स्थानीय बोलियों के…
Read Moreदवाओं के 27 सैंपल फेल, बाजार से स्टॉक हटाने के आदेश जारी
बद्दी (सोलन) हिमाचल प्रदेश के सबसे अधिक नौ सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन ने जनवरी में 1227 दवाओं के सैंपल लिए थे। हिमाचल के ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने दवा कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं और बाजार से स्टॉक हटाने के लिए कहा है। हिमाचल प्रदेश में जनवरी में बनी नौ दवाओं समेत देशभर में तैयार 27 सैंपल फेल हो गए। इनमें कोरोना के उपचार में सहायक दवा फेवीपाईरावीर, अल्सर, उच्च रक्तचाप व हृदय रोग की दवाइयां शामिल हैं। सोलन जिले की सात, सिरमौर…
Read Moreपूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम जयराम ने की घोषणाओं की बौछार
सोलन हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर ने घोषणाएं कर हर वर्ग को छूने की कोशिश की है। चुनावी साल में सोलन के ठोडो मैदान से प्रदेश के लिए कई सौगात की बौछार कर उन्होंने राजनीतिक संतुलन साधा। खास तौर पर पुलिस कांस्टेबल की मांग को मानकर उनके आंदोलन की धार को कुंद करने की सफल कोशिश की है। सीएम का फोकस गरीब, बुजुर्ग, बेसहारा और बीमार लोगों पर रहा। उन्होंने बिजली की दरों में स्लैब के आधार पर जहां कटौती की घोषणा की…
Read Moreशिक्षा नीति: पाठ्यक्रम में बदलाव का मसौदा अप्रैल तक होगा तैयार
सोलन नई शिक्षा नीति के तहत सत्र 2023 में नर्सरी से जमा दो तक पाठ्यक्रम में बदलाव हो जाएगा। पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए तीन स्तर पर कार्य चल रहा है। प्रथम चरण में प्रदेश की सभी जिला डाइट चार पोजिशन पेपर पर कार्य कर रही हैं। इसके आधार पर फरवरी 2022 में एससीईआरटी 25 पोजिशन पेपर तैयार कर अप्रैल में स्टेट करिकुलम फ्रेमवर्क पूरा कर लेगी। इसके बाद नेशनल काउंसिल फॉर एजूकेशन एंड ट्रेनिंग स्टेट करिकुलम के आधार पर एनसीएफ तैयार करेगी। इस आधार पर पाठ्यक्रम तैयार होगा। कोविड…
Read More