घनौली देहरादून रेलवे लाइन बने तो मिलेगी बहुत सुविधा

नालागढ़ (सोलन)। केंद्र सरकार के इस माह के 26 फरवरी को प्रस्तुत होने वाले रेल बजट से हिमाचल को भी आस बंधी है। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने इस मामले को केंद्रीय रेलवे मंत्री से प्रमुखता से उठाया है और हिमाचल में रेलवे सुविधा की मांग को पुन: दोहराया है। बकौल सांसद वीरेंद्र कश्यप यदि घनौली देहरादून वाया नालागढ़ बद्दी, बरोटीवाला, कालाअंब, पांवटा साहिब रेलवे लाइन बनती है और इस ट्रैक पर रेल दौड़ती है तो इस रेलवे लाइन से एक तो प्रदेश के अधिकांश औद्योगिक…

Read More

विश्व धरोहर को रेल बजट से आस

सोलन। रेल बजट को लेकर इस बार वर्ल्ड कालका-शिमला ट्रैक के लिए भी कुछ नया होने की आस जगी है। आजादी से लेकर आज तक वर्ल्ड हेरिटेज के नाम के सिवाय इसे ज्यादा कुछ नहीं मिला। विश्व धरोहर ट्रेक में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा में कुछ न कुछ कमी देखी गई है। सोलन रेलवे स्टेशन में रोजाना 200 से 250 के करीब यात्री रोजाना आवाजाही करते है। लेकिन इसके बावजूद भी स्टेशन में सुविधाओं का अभाव है। स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार करने वाले यात्रियों को…

Read More

वाहन की चपेट में आया युवक

बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर भुड्ड गांव के समीप एक साइकिल सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक सिरमौर जिले के पच्छाद तहसील के बड़ियों गांव का रहने वाला था। बड़ियों निवासी अरुण ठाकुर पुत्र दलगंजन सिंह कुछ वर्ष से भुड्ड स्थित एक दवा कंपनी में कार्य करता था। शुक्रवार देर सांय करीब 9 बजे…

Read More

एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 49 हजार

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाना क्षेत्र के तहत एटीएम में अपने पैसे निकलवाने गए भाटियां निवासी एक युवक को हजारों रुपयों का चूना लग गया है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल के भाटियां गांव का निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह का पीएनबी नालागढ़ में खाता है और वह अपना एटीएम लेकर पीएनबी के ही बैंक में पैसे निकालने गया। वह एटीएम मशीन में अपना कार्ड डालता रहा, लेकिन वह इनवेलिड बताने लगा। इसी दौरान वहां खड़े दो युवकों ने उसका एटीएम कार्ड मांगा और उसका पासवर्ड पूछकर पैसे निकालने का प्रयास…

Read More

स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता

अर्की (सोलन)। स्वाइन फ्लू की चपेट से स्थानीय उपमंडल अंतर्गत एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। गत दिनों अर्की के अंतर्गत नेवड़ी निवासी लच्छो की आईजीएमसी में हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया तथा स्वाइन फ्लू के बारे में लोगों का स्वास्थ्य जांचा। हालांकि, अभी तक स्थिति सामान्य है और बीएमओ स्तर पर सभी स्वास्थ्य केंद्राें से हर रोज रिपोर्ट तलब की जा रही है। बीएमओ डा. एसएल वर्मा ने बताया कि संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों…

Read More

बूथ स्तर पर बनेगी यूनिट

कुनिहार (सोलन)। कुनिहार कांग्रेस यूनिट की बैठक में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर यूनिट बनाने पर विचार विर्मश किया गया। बैठक का आयोजन प्रधान जयपाल योगिराज की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान बैठक में निर्णय भी लिया गया कि आगामी कांग्रेस यूनिट की बैठक में बूथ स्तर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर योगीराज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को स्थानीय सड़कों को ठीक करने के लिए सूचित किया गया हैै। उन्होंने सीवरेज की समस्या पर भी प्रश्न चिन्ह लगाए। उन्होंने कहा कि कुनिहार में स्कीम…

Read More

हाई वोल्टेज से बिजली के उपकरण जले

नालागढ़ (सोलन)। वीरवार रात्रि को अचानक बिजली की हाई वोल्टेज के आ जाने से लोगों के घरों के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जल गए हैं। इसमें शहर के वार्ड-7 फ्रेंडस कालोनी के लोगों के एलसीडी, टीवी, सीएफएल, ट्यूब लाइटें आदि उपकरण इसकी चपेट में आ गए हैं। फ्रेंडस कालोनी निवासी रामरतन के घर की एलसीडी, टीवी, प्रवीण विनायक के घर में रखा टीवी, अमरिंद्र भिंडर के घर का टीवी, हरीश गुलाटी के घर एलसीडी, दीपक पुरी के घर टीवी व सीएफएल बल्ब, अमीता पाठक के घर में सीएफएल व ट्यूब लाइटें जल…

Read More

लघु उद्योगों के लिए आरक्षित हो सस्ते प्लाट

बद्दी (सोलन)। लघु उद्योग भारती प्रदेश इकाई ने उद्योग सचिव के समक्ष लघु, मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योगों को विशेष रियायतें देने का मुद्दा उठाया है। संगठन के प्रदेश महासचिव एनपी कौशिक और प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद खन्ना ने उद्योग सचिव पीसी कपूर को एक ज्ञापन भी सौंपा है। प्रदेश महासचिव एनपी कौशिक ने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा बसाए गए औद्योगिक क्षेत्रों के प्लाटों में छोटे उद्योगों को विशेष रियायतें मिलनी चाहिए और सौ किलोवाट का कनेक्शन बिना किसी आईडीसी चार्ज के उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों के लिए…

Read More

गोल मार्केट पार्किंग में तब्दील

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ शहर की एकमात्र गोल मार्केट में खड़े दोपहिया वाहनों के खड़े होने से यह स्थल अब पार्किंग में तबदील होकर रह गया है। गोल मार्केट में क्लीनिक, मोबाइल, दवाइयों, स्टेशनरी और कपड़ों आदि की दुकानें हैं, जिसमें प्रतिदिन लोग यहां खरीददारी करने आते हैं और खासकर लोग यहां अपने मरीजों को क्लीनिकों में चैकअप करवाने को लाते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहनों के पार्क होने से लोगों को आवाजाही के लिए रास्ता ही नहीं मिल पाता है, जिससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं लोगों…

Read More

इलेक्ट्रानिक मशीन से काटे जा रहे हैं बिल

भोजनगर (सोलन)। विद्युत बोर्ड की बिल काटने की नई तकनीक उपभोक्ताओं के लिए आफत बन गई है। इलेक्ट्रानिक बिल मशीन में गड़बड़ी के चलते कई उपभोक्ताओं के बिल मीटर रीडिंग से अधिक आए हैं। विकास खंड सोलन की भोजनगर पंचायत में उपभोक्ताओं के हजारों में बिल आए हैं। अधिकांश के बिल 3000 हजार रुपये से अधिक आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग हिटर, ब्लौर और अन्य बिजली से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल भी कम ही होता है। ऐसे में ग्रामीणों में इस बात को लेकर रोष व्याप्त है। ग्रामीणों…

Read More