नाहन (सिरमौर)। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी जी-जान से जुटे रहें। संगठन के चुनाव निर्धारित तिथि पर करवाए जाएंगे। लोकसभा में गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने संबंधी मांगों को वह फिर लोकसभा में उठाएंगे। वे यहां सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिरमौर में बूथ स्तर पर चले सदस्या अभियान के तहत शिलाई निर्वाचन क्षेत्र से 7976 प्राथमिक सदस्य एवं 275 सक्रिय कार्यकर्ता हैं।…
Read MoreCategory: Sirmaur
एक महीने में करवाएं ग्रामसभाएं
नाहन (सिरमौर)। निर्धनतम जिला योजना के तहत बीपीएल व अंत्योदय अन्न योजना परिवारों का चयन करने को लेकर जिले में जल्द ग्राम सभा की विशेष बैठकें होंगी। उपायुक्त पदम सिंह चौहान ने उपायुक्त कार्यालय में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक महीने के भीतर ग्रामसभा की विशेष बैठकों का आयोजन किया जाए। इनमें पात्र लोगों के चयन की सूची तैयार करके खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग को उपलब्ध करवाएं। उपायुक्त ने बताया कि…
Read Moreट्रक-बाइक टक्कर में एक की मौत
पांवटा साहिब : राष्ट्रीय उच्च मार्ग-72 पर सैनवाला के समीप देर शाम एक ट्रक-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हेमराज (33) पुत्र संतराम व राकेश (36) निवासी रामपुर बंजारन अपनी बाइक पर सावर होकर धौलाकुआं की ओर जा रहे थे कि सामने से आते एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में हेमराज की मौत हो गई जबकि एक अन्य सवार राकेश गंभीर रूप से…
Read Moreउद्योग की छत गिरी, जीएम की मौत
मानपुरा : औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में पैट जार बनाने वाले उद्योग की बुधवार को तीसरी मंजिल की छत गिरने से उद्योग के जनरल मैनेजर (जीएम) की मौत हो गई जबकि वहां काम कर रहे कुछ कामगार बाल-बाल बच गए। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित पैट जार बनाने वाले उद्योग की छत अचानक गिर गई। हादसे में वहां काम का निरीक्षण कर रहे उद्योग के जीएम मोहन बी परमार (52) पुत्र बनवाली दास परमार निवासी न्यू लिंक रोड चिंकुवाली शिमपोली बोरीवाला वैस्ट, मुम्बई बुरी तरह से घायल…
Read Moreस्कॉर्पियो लुढ़की; 3 की मौत, 7 घायल
सराहां : सराहां बाईपास के नजदीक बुधवार शाम के वक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी के करीब 300 मीटर खाई में गिर जाने से चालक समेत 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। यह हादसा विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को देख कार चालक द्वारा गाड़ी पर नियंत्रण न रहने के कारण हुआ। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सोलन अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया है। गाड़ी में 10 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार ये सभी लोग नवनिर्वाचित विधायक सुरेश कश्यप को…
Read Moreकपार्टमैंट आने पर 8वीं के छात्र ने लगाया फंदा
सोलन : सोलन में 8वीं के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पेपर में कंपार्टमैंट आने के बाद स्कूली बच्चे ने यह कदम उठाया। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार छात्र विश्व सोलन के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। वीरवार को उसका रिजल्ट आया था। उसने अपने पिता से फोन पर स्कूल का रिजल्ट पूछा। पिता ने छात्र को बताया कि उसके 3 पेपर में कंपार्टमैंट है। इसके बाद जब विश्व के पिता अरुण अपने…
Read Moreएसएफआई ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान
सोलन : एसएफआई जिला कमेटी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विषय युक्तिकरण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया। एसएफआई जिला कमेटी के सचिव मोहित वर्मा ने बताया कि सरकार चाहे किसी की भी हो, नीतियां सभी की एक ही हैं और युक्तिकरण के विषय में भी दोनों की एक ही राय है। सरकार की इस छात्र विरोधी नीति के खिलाफ एसएफआई ने छात्र पाठशाला सोलन में हस्ताक्षर अभियान चलाया है जिसमें तकरीबन 1500 छात्रों ने अपनी सहमति विषय युक्तिकरण के खिलाफ प्रकट की।…
Read Moreझोला छाप डाक्टरों पर कार्रवाई के आदेश
नाहन (सिरमौर)। झोला छाप डाक्टरों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। राज्य स्वास्थ्य निदेशालय ने फिलहाल ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग से ऐसे डाक्टरों के शैक्षणिक कागजात खंगालने को कहा है। इसके अलावा जिला के विभिन्न इलाकों में मौजूद दवा की दुकानों, डिस्पेंसरियों तथा क्लीनिक संचालकों को भी अपनी योग्यता के प्रमाणपत्र सहित विभाग का पास पंजीकरण करवाना होगा। इस पर अगर अमल नहीं किया गया तो तत्काल प्रभाव से ऐसे दवा संस्थानों अथवा डिस्पेंसरियों के लाइसेंस रद कर दिए जाएंगे।…
Read Moreरेणुका को मिला पहला सीपीएस
नौहराधार (सिरमौर)। राज्य की कांग्रेस सरकार में जिला से जीत कर पहुंचे एकमात्र कांग्रेस विधायक विनय कुमार के मुख्य संसदीय सचिव के पद पर आसीन होने को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में ही विनय कुमार को मुख्य संसदीय सचिव की पद एवं गोपनीयता की शपथ से नवाजा गया। कांग्रेस सरकार ने विनय के अलावा दो अन्य नेताओं को मुख्य संसदीय सचिव के पदों से नवाजा है। उधर रेणुका विधानसभा के अंतर्गत नौहराधार क्षेत्र में विनय कुमार को सीपीएस बनाए जाने…
Read Moreअवैध लकड़ी का बड़ा जखीरा पकड़ा, दो काबू
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीआईए टीम ने अवैध लकड़ी की बड़ी खेप पकड़ी है। टीम ने हरिपुरखोल में देर शाम को नाका लगाया था। इसी दौरान अवैध लकड़ी के करीब 90 नग से भरा एक ट्रक पकड़ा। दो लोगों को गिरफ्तार किया। लकड़ी की कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही। पांवटा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए टीम ने रात को हरिपुरखोल बैरियर के पास नाका लगाया था। मुख्य आरक्षी हरि सिंह, आरक्षी मुकेश, कैलाश तथा विक्रमजीत सिंह टीम में शामिल थे।…
Read More