सराहां (सिरमौर)। सराहां पुलिस ने नाके के दौरान लवासा चौकी गांव के पास बीती रात बैलों से लदे दो ट्रकों समेत दो दर्जन बैलों को पकड़ा है। हुआ यूं कि सराहां पुलिस ने लवासा चौकी के पास बीती रात नाका लगाया हुआ था कि अचानक सराहां-चंडीगढ़ सड़क की तरफ से दो ट्रक आए। पुलिस ने जब ट्रकों की जांच की तो ट्रकों के बीच में बेतरतीब ढंग से बैलों को ठूंसा गया था। पुलिस ने जब इससे संबंधित कागजात मांगे तो उनके पास कुछ भी नहीं पाया गया। इस पर…
Read MoreCategory: Sirmaur
अवैध खनन करता ट्रैक्टर पकड़ा
कालाअंब (सिरमौर)। थाना सदर कालाअंब के तहत ग्राम पंचायत देवनी में मारकंडा नदी से अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टरों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर को देवनी गांव के कुछ ग्रामीणों ने मारकंडा नदी से रेत भरते हुए देखा। इस पर उन्होंने तुरंत कालाअंब पुलिस थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर रेत से भरे ट्रैक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। कालाअंब थाना प्रभारी जवाहर सिंह नेगी ने बताया कि…
Read Moreदुराचार के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई थाना के शरली गांव की एक नाबालिग दलित छात्रा से कथित दुराचार के आरापी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह शरली गांव की एक दलित नाबालिग छात्रा ने गांव के ही शेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था कि 14 अगस्त 2012 को शेर सिंह ने उसके साथ दुराचार किया था। इससे वह गर्भवती हो गई थी। बाद में उसका गर्भपात करवाया गया था। दिल्ली गैंगरेप के बाद पीड़िता को जोश…
Read Moreखाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग टीम की दबिश
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के निरीक्षक पांवटा टीम ने सिंगपुरा व हरिपुर टोहाना क्षेत्र में दबिश दी। इस क्षेत्र के बार रेस्तरां, होटल व ढाबों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अवैध रुप से इस्तेमाल हो रहे 4 घरेलू सिलेंडर पकड़े गए। रेट लिस्ट न लगाने व पोलीथिन रखने वाले व्यापारियों से करीब 10925 रुपए जुर्माना राशि वसूली गई। खाद्य एंव आपूर्ति विभाग निरीक्षक श्याम भाटिया की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में दबिश दी। सिंगपुरा स्थित बार रेस्तरां व होटलों का निरीक्षण किया गया। इस…
Read Moreबारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता
शिलाई (सिरमौर)। जिला के गिरीपार क्षेत्र में लंबे अरसे से वर्षा न होने के कारण बागवानों व किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। क्षेत्र में बागवानों में किशन दत्त, राजेंद्र ठाकुर, ध्यान सिंह, रतन सिंह, कल्याण सिंह, तपेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह और गुमान सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से आसमानी बारिश नहीं हो रही। लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं। क्षेत्र में रहने वाले सभी किसान व बागवान आसमानी वर्षा पर ही निर्भर है। क्षेत्र में मात्र 10 प्रतिशत जमीन ऐसी है जिसमें की कूहल…
Read Moreनाहन में आईपीएच ने बड़े पैमाने पर किया मरम्मत कार्य शुरू
नाहन (सिरमौर)। बदहाल पाईपों से व्यर्थ बह रहेे पानी को संज्ञान में लाते हुए आईपीएच विभाग ने इस पर तत्काल प्रभाव से अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर तथा बाजार के कई हिस्सों में पेयजल की लगभग आधा दर्जन से अधिक पानी की पाइपें पिछले पखवाड़े भर से बेकाबू हो कर बह रही थी। पाठकों को बता दें कि ‘अमर उजाला’ ने अपने 6 जनवरी के अंक में नाहन में टूटी पाइपों से बह राह व्यर्थ में पानी नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार में व्यर्थ बह…
Read Moreसंगड़ाह-नाहन मार्ग पर पुलिस ने पकड़ी चरस की खेप
नाहन (सिरमौर)। पुलिस ने नाहन-संगड़ाह मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान हरियाणा यमुनानगर निवासी दो व्यक्तियों से लगभग एक किलो 380 ग्राम चरस बरामद की है। इंडिको कार से बरामद चरस की खेप पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पूर्व जिला पुलिस मुख्यालय स्थित डीएसपी प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गत रात्री लगभग दो बजे के करीब पुलिस ने चरस की…
Read Moreधौलाकुंआ में लगेंगे रोज चार घंटे के कट
धौलाकुआं (सिरमौर)। प्रदेश में जल स्रोत कम होने के कारण पांवटा क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति कम मिल रही है। इसके कारण विद्युत बोर्ड की ओर से सभी क्षेत्रों में हर रोज चार घंटे के कट लगाने की समय सारणी तैयार कर दी है। पांवटा क्षेत्र के प्रत्येक उपभोक्ता को प्रतिदिन चार घंटे के कटों की मार झेलनी पड़ेगी। पांवटा मंडल में जहां प्रतिदिन 50 मेगावाट बिजली की खपत होती है। वहीं इन दिनों एसएलडीसी शिमला से प्रतिदिन 20 से 30 मेगावाट बिजली ही मिल पा रही है। इसके चलते विभिन्न…
Read Moreयुक्तिकरण नीति से विद्यार्थियों का भविष्य अधर में
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजौली में एसएमसी कमेटी की बैठक हुई। बैठक में युक्तिकरण नीति का विरोध किया है। स्कूल में जमा एक व दो कक्षा में गणित व अर्थशास्त्र विषय बंद किए जा रहे है। पिछली सरकार की युक्तिकरण नीति से स्कूली बच्चों को भविष्य अधर में लटक रहा है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस नीति को बदलने की मांग उठाई गई है। अजौली स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष संतोष देवी ने बताया कि पिछली सरकार ने युक्तिकरण नीति चलाई।…
Read Moreदस्तखत मामले में शिक्षा विभाग के कड़े आदेश
नाहन (सिरमौर)। सरकारी स्कूलों में हाजिरी रजिस्टर पर दस्तखत के मामले को लेकर उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने साफ तौर पर कहा है कि छोटी बातों को लेकर शैक्षणिक कार्यप्रणाली प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उपनिदेशक दर्जन भर स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रवक्ताओं को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने अपने औचक निरीक्षण के दौरान बीते दिन वरिष्ठ स्कूल बेचड़ का बाग, बर्मा पापड़ी, पालियों, कौलांवाला भूड़ तथा हाई स्कूल विक्रम बाग का निरीक्षण किया। शिक्षा उपनिदेशक ने साफ तौर पर कहा कि वह स्वयं अपने सरकारी रजिस्टर पर दो…
Read More