शिमला स्नातक डिग्री कोर्स की पांचवें सेमेस्टर और पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाओं का प्रदेश के करीब डेढ़ लाख छात्र इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश विवि परीक्षा करवाने को सरकार के आदेशों का इंतजार कर रहा है। प्रश्नपत्र छपवाने और रोल नंबर जारी करने से लेकर परीक्षा केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं व प्रश्नपत्रों की सप्लाई पहुंचाने और स्टाफ के ड्यूटी सहित अन्य व्यवस्था करने में विवि को कुछ समय लगना है। सरकार का फैसला आने के बाद विवि को प्रदेश के करीब 174 परीक्षा केंद्रों में इंतजाम करने को…
Read MoreCategory: Sirmaur
जीवन पटरी पर लौटने लगा 250 उद्योगों में उत्पादन शुरू, बाहरी राज्यों के कामगार को अनुमति नहीं
नाहन (सिरमौर) हिमाचल में लॉकडाउन से गहराए आर्थिक संकट के बीच राहत भरी खबर आई है। धीरे-धीरे जीवन पटरी पर लौटने लगा है। उद्योगों की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। 20 अप्रैल को जारी प्रशासनिक आदेशों के बाद सिरमौर में लगभग 250 उद्योगों में उत्पादन शुरू हो गया है। हालांकि, सामाजिक दूरी बनाए रखने को फिलहाल 40 से 50 फीसदी उत्पादन ही हो रहा है, लेकिन करीब साढ़े 12 हजार कामगार व कर्मचारी लौट आए हैं। इसके अलावा सरकार के उपक्रम सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, करीब चार मिनी सीमेंट प्लांट…
Read Moreप्रोजेक्ट एटीएम शुरू, लोगों को मोबाइल से करेंगे जागरूक
नाहन (सिरमौर) लॉकडाउन के चलते घरों में बैठे लोगों के मोबाइल पर जल्द ही घंटी बजेगी। मोबाइल पर आने वाली कॉल ऑडियो या वीडियो दोनों हो सकती हैं। कॉल करने का मकसद सिर्फ लोगों को कोरोना के लक्षणों, बचाव व सामाजिक दूरी और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी पहुंचाना होगा। साथ ही कोरोना अपडेट्स भी आम लोगों तक पहुंचेंगे। सिरमौर में इसकी शुरूआत हो चुकी है। कोरोना से जंग के लिए सिरमौर में चार हफ्ते तक प्रोजेक्ट एटीएम चलेगा। प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब जिले…
Read Moreहिमाचल की महिलाएं अपराजिता बनकर सामने आई पेश की मिसाल
कुल्लू/हमीरपुर/धर्मशाला/सराहां (सिरमौर) कोरोना महामारी की इस संकट की घड़ी में हिमाचल की महिलाएं अपराजिता बनकर सामने आई हैं। कुल्लू में सिलाई अध्यापिका रीना देवी ने क्षेत्रीय अस्पताल के लिए 1000 पीपीई किटें तैयार की हैं। इसके अलावा जिले में विभिन्न संस्थाओं से जुड़ीं महिलाओं ने 50 हजार मास्क तैयार किए हैं। उधर, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चंद्राघाटी की महिलाओं में सिस्सू पंचायत की रोपसंग, जुंगलिंग, शाशिन, सिस्सू, तोदचे, गोम्पाथांग और जगदंग के महिला मंडल ने 670 मास्क तैयार कर कोरोना कर्मवीरों को दिए। विकास खंड धर्मशाला की ग्राम पंचायत पासु…
Read Moreमुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 फंड में उदारता से दान करने का किया आग्रह
मुख्यमंत्री ने लोगों से कोविड-19 फंड में उदारता से दान करने का किया आग्रह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 24 मार्च, 2020 को राज्य सरकार द्वारा हि.प्र. कोविड-19 राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फंड में राज्य के लोगों ने भरपूर योगदान दिया है और 21 अप्रैल, 2020 तक इस फंड में 20 करोड़ 16 लाख 64 हजार रुपये एकत्रित हो चुके हैं। जय राम ठाकुर ने इस फंड में लोगों द्वारा दिए गए सहयोग…
Read Moreलॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते चार लाख प्रवासी कामगार हिमाचल में फंसे
शिमला/नालागढ़/नाहन कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते हिमाचल में चार लाख प्रवासी कामगार फंस गए हैं। सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में करीब दो लाख कामगार अपने घरों को नहीं लौट पा रहे हैं। सिरमौर, ऊना जिले में लगभग 50-50 हजार, बिलासपुर में 10800 प्रवासी मजदूर फंसे हैं। यही हाल मंडी, कांगड़ा और अन्य जिलों का भी है। उद्योग बंद होने से काम-धंधा ठप हो गया है। श्रमिक किराये के कमरों में कैद होने को मजबूर हैं। मकान मालिक की गारंटी पर दुकानों…
Read Moreदवा उद्योगों पर तालाबंदी की नौबत
कालाअंब (सिरमौर) हिमाचल के सिरमौर जिले कालाअंब क्षेत्र में चल रहे दवा उद्योगों पर संकट के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। हालांकि, सरकार ने लॉकडाउन के दौरान दवाइयों के उत्पादन को जारी रखने की मंजूरी दी है। लेकिन, कामगार नहीं होने के कारण उत्पादन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को कालाअंब में आधा दर्जन से अधिक दवा उद्योग नहीं चल पाए। बताया जा रहा है कि उन्हीं दवा उद्योगों में उत्पादन शुरू हुआ है, जिनके पास दवा निर्माण प्रक्रिया के लिए आवश्यक स्टाफ और कर्मचारी मौजूद हैं। सरकार और…
Read Moreकेंद्र और हिमाचल की संयुक्त टीम ने दवा कंपनी पर की कार्रवाई,लाइसेंस सस्पेंड,उत्पादन पर भी लगा दी रोक
कालाअंब हिमाचल के सिरमौर जिला के कालाअंब स्थित मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी के खांसी-जुकाम के सीरप के स्टॉक को सील कर दिया गया है। मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी दवा कंपनी का लाइसेंस भी अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है। दवा बिक्री पर पाबंदी के बाद अब उत्पादन पर भी रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई केंद्र और हिमाचल की संयुक्त टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर की। सोमवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार और हिमाचल सरकार की टीम ने संयुक्त रूप से फैक्टरी में…
Read Moreवीडियो वायरल होने के बाद उपनिदेशक की पत्नी ने सामने आकर कई गंभीर आरोप लगाए
नाहन (सिरमौर) सैनिक कल्याण बोर्ड सोलन-सिरमौर के उपनिदेशक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद उनकी पत्नी ने सामने आकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकारों से बातचीत में उपनिदेशक की पत्नी ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके पति की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उनके पति सोशल मीडिया पर सहानुभूति के लिए ऐसा कर रहे हैं। यदि वह फौज से इतना प्यार करते हैं तो वह आर्मी छोड़कर क्यों आए। उन्होंने जिम खोला। उनके ऐसे वीडियों हैं, जिससें लगता नहीं कि…
Read More2022 में मिशन रिपीट होगी राजीव बिंदल की चुनौती
नाहन (सिरमौर) जितना बड़ा पद, उतनी बड़ी जिम्मेदारी….। प्रदेश भाजपा के मुखिया डॉ. राजीव बिंदल के कंधों पर अब जिम्मेदारियों का बोझ है तो चुनौतियां भी कम नहीं। पंचायत चुनाव के बाद वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट का उन पर दबाव रहेगा। यहीं नहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को एक सूत्र में पिरोना भी उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती रहेगा। अटकलें डॉ. बिंदल के मंत्रिमंडल में शामिल होने की लगाई जा रही थीं लेकिन, अचानक बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद वह भाजपा के मुखिया बन…
Read More