सिरमौर में 48 हजार से अधिक बेरोजगार

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में दिन प्रतिदिन बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर वर्ष जिला रोजगार कार्यालय में हजारों युवक-युवतियां अपना नाम दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन नौकरियाें की कमी के चलते फरवरी 2013 तक बेरोजगार युवक युवतियों की संख्या 48 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। इनमें अधिकतर युवा पढ़े लिखे हैं। युवकों को पढ़ लिख कर भी पसंदीदा जॉब नहीं मिल पा रही है। विभाग के अनुसार इस बार 48 हजार से अधिक युवक-युवतियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इनमें 33 हजार से अधिक युवक…

Read More

औद्योगिक क्षेत्रों में नहीं लग पाए फायर हाइड्रेंट

पांवटा साहिब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में गर्मियों के दौरान हर वर्ष आगजनी से करोड़ों की क्षति हो रही है। आगजनी से निपटने को तुरंत पानी की जरूरत पड़ती है। गोंदपुर समेत पांवटा के औद्योगिक क्षेत्रों में कोई फायर हाइड्रेंट नहीं लग सके हैं। फायर स्टेशन करीब 8 किलोमीटर दूर है। अग्निशमन वाहन पहुंचने से पहले ही, करोड़ों की क्षति हो चुकी होती है। अप्रैल से फायर सीजन शुरू हो रहा है लेकिन विभाग के पास स्टाफ का अभाव है। ऐसे में आगजनी से निपटने की तैयारियों का रब…

Read More

मीनस में विद्युत बोर्ड के खिलाफ लोग लामबंद

शिलाई (सिरमौर)। पंद्रह दिन से बिना बिजली के रातें गुजार रहे मीनस क्षेत्र के लोगों को विद्युत बोर्ड अभी तक राहत नहीं दे पाया है। यहां एक दर्जन से अधिक परिवारों को बिना बिजली के गुजारा करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बिजली की सप्लाई नेरवा उप मंडल शिमला जिला से होती है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि बोर्ड ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। मीनस निवासी प्रदीप कुमार, कृपा राम और रमेश कुमार ने बताया है कि 15 दिन…

Read More

पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने दे दी जान

ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र ददाहू के तहत ददाहू पंचायत के वार्ड नंबर-7 में जलाल नदी के किनारे सटे खेत में एक नाबालिग युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक वीरवार देर रात से ही अपने घर से गायब था। सुबह घर से करीब 60 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका उसका शव मिला। जलाल नदी में सुबह कपड़े धोने जा रहे लोगों ने पेड़ से युवक के लटके…

Read More

फंगस रोग से गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल नष्ट

धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा विकास खंड के नमी वाले क्षेत्रों में गेहूं की फसल में लगे फंगस रोग से किसानों को भारी नुकसान हो चुका है। इस वर्ष बार-बार हो रही बारिश के कारण जहां बंजर भूमि में रिकार्ड तोड़ फसल होने की उम्मीद हैं वहीं नमी वाले क्षेत्रों के लिए यह बारिश नुकसान देह साबित हुई है। क्षेत्र के कुंडियों गांव के एक दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन में उगा गेहूं इससे खराब हो गया है। अन्य क्षेत्रों में इन दिनों गेहूं की फसल में दाना भरने लगा है…

Read More

साधु के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

नाहन (सिरमौर)। ग्राम पंचायत सैन की सेर के ग्रामीणों ने उपायुक्त प्रियातु मंडल से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त से मिलने पहुंचे ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी शिकायत में कहा कि गांव के बीच में ही मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित एक मंदिर में कार्यरत साधु लाउडस्पीकर की तेज आवाज कर ग्रामीणों को परेशान कर रहा है। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई में भी बाधा डाली जा रही है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि मंदिर में कार्यरत साधु उन्हें लाउड स्पीकर के द्वारा धमकाता…

Read More

29 व 30 को सजेंगी रंगारंग सांस्कृतिक संध्या

पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद कमेटी पांवटा अध्यक्ष संजय सिंघल व कार्यकारी अधिकारी सुशील मितल ने कहा कि जिला उपायुक्त प्रियातु मंडल होली मेला शुभारंभ के मुख्यातिथि होंगे। डीसी सिरमौर 29 मार्च को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। जबकि 30 मार्च को अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि विधायक पांवटा किरनेश जंग होंगे। पांवटा होली मेला 26 मार्च से 1 अप्रैल तक होली मेला चलेगा जिसमें 29 व 30 मार्च को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रामलीला मैदान में शुक्रवार को सायं 7 बजे जिलाधीश सिरमौर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।…

Read More

कार दुर्घटना में अध्यापक की मौत

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ खैरी मार्ग में रेडी गुसान के समीप एक मारुति कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार भनोग निवासी एक अध्यापक की मौत हो गई जबकि उसमें सवार उसके बेटे को कोई चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भनोग निवासी प्रभात कुमार (49) जो कि जेबीटी अध्यापक था वह अपनी मारुति कार नंबर एचपी16-3449 से रविवार को राजगढ़ से अपने घर जा रहा था। रेडी गुसान के समीप वह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। इस कारण वह…

Read More

सिरमौर में आगामी दो दिन में बारिश की संभावना

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विवि नौणी के मौसम विभाग के अनुसार जिला सिरमौर मेें आने वाने दो दिनों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। हवा की गति दो से उस किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है तथा आसमान में हल्के बादल रहेंगे। औसत सापेक्षित आर्द्रता 42 से 77 प्रतिशत रहेगी। जिले में दिन का अधिकतम तापमान 25 से 28 व न्यूनतम तापमान 12 से 15 होने की संभावना है। उन्होंने किसान बागवानों को जानकारी दी कि दिन एवं रात के तापमान में विभिन्नता के कारण…

Read More

210 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी किए तैनात : एसपी

नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब में आयोजित किए जा रहे होला मोहल्ला मेले के आयोजन के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी ने सोमवार को पांवटा साहिब का दौरा करके मेले के दौरान कानून व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और संबधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेले के दौरान आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के लिए पुलिस विभाग के दो राजपत्रित अधिकारी, 15 अराजपत्रित पुलिस अधिकारी व 150 अन्य पुलिस कर्मचारी, 45 महिला पुलिस कर्मचारी व 100 गृहरक्षकों को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्तियों व आपराधिक तत्वों…

Read More