पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में यमुना नदी के किनारे स्थित एक होटल में ठहरे एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। भीतर से कोई आवाज नहीं आने पर पुलिस की सहायता से दरवाजा तोड़ा गया। अचेत अवस्था में पड़े युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस टीम ने होटल के कमरे से सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। इसके बारे में परिजनों को सूचित कर दिया गया। परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार में…
Read MoreCategory: Sirmaur
मारकंडा नदी में फंसे 125 लोग बचाए
कालाअंब (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन से 10 किलोमीटर दूर मारकंडा नदी स्थित ढिमकी मंदिर क्षेत्र में शनिवार तड़के मूसलाधार बारिश के बाद सुबह आई पानी की भारी आवक में एक व्यक्ति बह गया। उसे काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। नदी के पानी में आए अचानक तेज बहाव के चलते युवक लगभग 100 मीटर दूर बह गया। बाद में जैसे-तैसे किनारे लगे इस व्यक्ति को आसपास के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके अलावा स्कूली बच्चों और महिलाओं सहित लगभग 125 के करीब लोग नदी के बीच…
Read Moreआने वाले चार दिनों में भारी बारिश की आशंका
नाहन (सिरमौर)। डा. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के मौसम विज्ञान के अनुसार जिला सिरमौर में आने वाले चार दिन में भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विवि के सहायक वैज्ञानिक डा. पीएस बवेजा ने साप्ताहिक बुलेटिन के माध्यम से जानकारी दी कि पिछले सप्ताह का मौसम परिवर्तनशील रहा। पिछले सप्ताह नौणी में 32.4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। शनिवार को सिरमौर का न्यूनतम तापमान 19 तथा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। निचले क्षेत्रों…
Read Moreगन्ना उत्पादकों की एक करोड़ की राशि लटकी
धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा एवं धौलाकुआं क्षेत्र के कुछ गन्ना उत्पादकों का एक करोड़ राशि का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। गन्ना उत्पादकों ने इसके लिए उत्तराखंड स्थित एक शुगर मिल को दोषी ठहराया है। क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों का कहना है कि पिछले छह माह से उन्हें गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। पैसा नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों रोशन लाल, बारू राम, जगत तोमर, रमेश चौहान के अलावा आजाद किसान क्लब के अध्यक्ष माया राम, क्रांति, चेतना नवयुवक मंडल…
Read Moreददाहू की सीवरेज ट्रीटमेंट योजना खटाई में
ददाहू (सिरमौर)। शहरी रूप में विकसित हो रही ददाहू पंचायत की सीवरेज ट्रीटमेंट योजना खटाई में पड़ती नजर आ रही है। करीब एक करोड़ की लागत से बनने वाली इस योजना का अभी तक भी प्राक्कलन तैयार नहीं हो पाया है। यह योजना रेणुका बांध प्रबंधन की ओर से तैयार की जानी थी मगर फिलहाल बांध प्रबंधन की ओर से इस योजना में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही। लोगों का कहना है कि सीवरेज योजना के न बनने से ददाहू क्षेत्र में संकट खड़ा हो रहा है। इसके चलते…
Read Moreडाक्टर साहब! अब नहीं चलेगी मनमर्जी
सोलन। अब डाक्टर साहब की मनमर्जी नहीं चलेगी। ओपीडी में हर हाल में चिकित्सक मिलेगा! ड्यूटी पर ही एक ही चिकित्सक है तो उसे ओपीडी में बैठने से पहले नौ बजे तक इंडोर राउंड पूरा करना होगा। वहीं डाक्टर क्यों ड्यूटी पर नहीं हैं? कब तक ओपीडी में पहुंचेगा? इस संबंध में ओपीडी के बाहर इलेक्ट्रानिक डिस्पले से रोगियों को सूचित किया जाएगा। 29 जून को ‘अमर उजाला’ की लाइव रिपोर्ट ‘डाक्टर साहब! मनमर्जी से करते हैं काम’…. छपने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया है। इस रिपोर्ट में…
Read Moreपुलिस ने चार ग्रामीण लिए हिरासत में
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के तहत अपर जरवा गांव निवासी मृतक मोहन लाल के शव का शिलाई पुलिस ने रविवार को पांवटा साहिब में पोस्टमार्टम करवाकर नमूने जांच के लिए फोरेंसिक लेब भेज दिए हैं। मृतक के अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पूछताछ के लिए जरवा गांव के चार व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है। बीते शुक्रवार को अपर जरवा निवासी मोहन लाल 35 वर्ष का शव गांव के समीप एक टैंक में पाया गया था। कुछ ग्रामीण उसे…
Read Moreमिड डे मील कर्मचारियों ने मांगा समान वेतन मान
ददाहू (सिरमौर)। क्षेत्र के प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में दोपहर का भोजन बनाने वाले मिड डे मील कर्मचारियों की बैठक प्राथमिक पाठशाला बैड़ोन के परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन की ब्लाक प्रधान श्यामा शर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल वाहकों की भांति मिड डे मील कर्मचारियों को भी अवकाश के दिन उपस्थित माना जाए। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने पर उन्हें नौकरी से न निकाला जाए। कर्मचारियों ने छटनी प्रथा को बंद किए जाने की भी मांग की…
Read Moreमिश्रवाला के समीप 407 गाड़ी में आग
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के मिश्रवाला पंचायत के समीप जगतपुर में एक छोटी गाड़ी 407 में आग भड़क उठी। आग लगने से वाहन के इंजन समेत काफी क्षति हुई है। स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। इस बारे माजरा पुलिस को सूचित कर दिया। टीम ने मौके पर आकर शिकायत दर्ज की है। ग्राम जगतपुर निवासी मनोव्वर अली ने बताया कि शाम को छोटा वाहन एचपी 71-1226 को घर के बाहर खड़ा किया। सुबह पांवटा यूनियन में जाने के लिए वाहन स्टार्ट किया। इस दौरान पानी लेने…
Read Moreअंधड़ से 80 फीसदी सेब तबाह
नौहराधार (सिरमौर)। शनिवार को क्षेत्र में आए तेज तूफान से सेब की लहलहाती फसल को भारी नुकसान हुआ है। नौहराधार के विभिन्न इलाकों में लगभग 80 फीसदी सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। दो मिनट तक चले इस तूफान ने सेब के छोटे पौधों को जमींदोज कर दिया है। शनिवार को आए तूफान ने बागवानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। बागवान इंद्रपाल, सतीश शर्मा, राजेंद्र सिंह, उजागर सिंह, सुरेश, योगराज, संतन सिंह, मोहनलाल और संत राम चौहान ने बताया कि उनके बागानों में सेब के पौधों को…
Read More