कस्तूरबा गांधी छात्रावास की वार्डन को पद से हटाया

शिलाई (सिरमौर)। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास शिलाई की वार्डन को अनियमितताओं के चलते वार्डन पद से हटा दिया गया है। वह अब केवल विद्यालय में बतौर अध्यापिका का कार्य करेंगे। उनके स्थान पर विद्यालय की एक अन्य अध्यापिका को हॉस्टल वार्डन का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। छात्रावास की सभी छात्राएं शिलाई वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती हैं जो छात्रावास से अटैच है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश सर्व शिक्षा अभियान की देखरेख में चल रहे इस छात्रावास में बीपीएल, ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं…

Read More

बिजली कट लगने से ग्रामीण परेशान

शिलाई (सिरमौर)। हरिपुरधार क्षेत्र में बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे अघोषित कटों से क्षेत्र के लोगों में बोर्ड के प्रति रोष है। आवश्यक समय में बिजली के कट लगाए जाने से जहां बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है वहीं ठंडे के मौसम में लोगों को कई परेशानियां उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अघोषित कट बंद न हुए तो ग्रामीण बिजली बोर्ड के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीण मामले की शिकायत शिलाई प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से भी करेंगे। बिजली बोर्ड उपमंडल पनोग के…

Read More

खर्चों को देख नप ने लोन लेने से की तौबा

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद वाहनों के मामले में कंगाल हो गई है। मौजूदा समय में नाहन नप के पास तकरीबन 8 छोटे बड़े वाहन हैं। सफाई व्यवस्था ढर्रे पर लाने के लिए नप को 6-7 वाहनों की और सख्त जरूरत है। अगर देखा जाए तो मौजूद सभी वाहनों में से मात्र 3 सक्षम वाहन ही ठीक ढंग से कार्य कर पा रहे हैं। जबकि 3 अन्य वाहन पूरी तरह से कबाड़ हो गए हैं। नौबत यहां तक पहुंच गई है कि यदि परिषद ने जल्द ही सरकारी लोन नहीं लिया…

Read More

हैलीकाप्टर की राह में बाधा बनी तारें हटेंगी

ददाहू (सिरमौर)। मुख्यमंत्री के उड़न खटोले को उतरने में बाधा बन रही बिजली की तारों को हटाने के लिए बिजली बोर्ड ने कसरत शुरू कर दी है। ददाहू में गिरी और जलाल नदी के तट पर बने अस्थायी हैलीपेड से बिजली की तारों को हटाने के लिए अधिकारियों को आदेश मिल चुके हैं। तारों को हटाने और दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के लिए विभाग के अधिकारी प्लान तैयार करने में जुट गए हैं। ददाहू में हैलीपेड के निकट से करीब 400 मीटर लंबी तारों को हटाए जाने की योजना…

Read More

रेणुका में पल रहे शेर शेरनी का जोड़ा दूसरे बाड़े में शिफ्ट

ददाहू (सिरमौर)। वन्य प्राणी विहार रेणुका में पल रहे शेरों के एकमात्र जोड़े को सर्दी एवं कोहरे से राहत पाने के लिए दूसरे बाड़ों में शिफ्ट कर दिया गया है। शेर का यह जोड़ा अब खिलती धूप में अंगड़ाइयां ले सकेगा। पूरे दो से तीन माह तक शेरों का यह जोड़ा इस वैकल्पिक बाडे़ में रहकर आरामदेह जीवन बीता सकेगा। इस बाड़े में शेरों को जहां धूप सेकने का भरपूर आनंद मिलेगा वहीं कोहरे से भी निजात मिलेगी। हालांकि पूरे दो-तीन माह तक शेर शेरनी के इस जोड़े को निहारने…

Read More

दक्षिण कोरिया जाएंगे कुलजीत सिंह

दक्षिण कोरिया जाएंगे कुलजीत सिंह बद्दी (सोलन)। शिवालिक साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूणी के जमा दो के छात्र कुलजीत सिंह का चयन अंतरराष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह इसमें भाग लेने दक्षिण कोरिया जाएंगे। झारखंड योगा फेडरेशन की ओर से रांची में 23 से 27 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयनित देश भर के 22 छात्रों में से कुलदीप ने छठा स्थान पाया। वह एशियन योगा फेडरेशन की ओर से दक्षिण कोरिया में अगले वर्ष मई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व कुलजीत…

Read More

चूरा पोस्त समेत एक गिरफ्तार

पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन पुलिस चौकी टीम ने देर रात को चूरा पोस्त समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। दबोचे गए आरोपी से तीन किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार रात राजबन पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई मेहर चंद की टीम ने पांवटा-सतौन मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग हो रही थी। इस बीच दो युवक…

Read More

चूना पत्थर खानों को बंद देख लौटे अधिकारी

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका क्षेत्र की चूना पत्थर खानों पर तालाबंदी के चलते शुक्रवार को खान सुरक्षा निदेशालय गाजियाबाद की दूसरी टीम भी निरीक्षण किए बिना ही वापस लौट गई। टीम ने संगड़ाह क्षेत्र में स्थित तीन चूना पत्थर खानों का निरीक्षण करना था। लेकिन खानों के बंद पड़े कारोबार के चलते टीम को उल्टे पांव ही लौटना पड़ा। क्षेत्र के खनन अभियंता डीके सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को संगड़ाह क्षेत्र की संगड़ाह लाइम स्टोन माइन, हिमालय लाइम स्टोन माइन और दुर्गा लाइम स्टोन माइन का निरीक्षण होना था। लेकिन…

Read More

245 कामगारों को बांटे चेक

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड तथा इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कामगारों के हितों में कार्य कर रही है। कामगारों की समस्याओं व दिक्कतों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास हो रहे हैं। इसी वर्ष प्रदेश में कामगारों के लिए शुरू हुई योजनाओं के तहत डेढ़ करोड़ की राशि वितरित हो चुकी है। इंटक प्रदेशाध्यक्ष मंगलवार को पांवटा में आयोजित जिला स्तरीय भवन निर्माण वर्कर्स यूनियन (इंटक) के अधिवेशन में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य…

Read More

रेट लिस्ट लगाओ नहीं तो कार्रवाई

पांवटा साहिब(सिरमौर)। एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा ने कहा कि सब्जी विक्रेता रेट लिस्ट लगाए। मनमाने सब्जियों के दाम वसूलने वालों पर अंकुश लगाया जाएगा। रेट लिस्ट नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम पांवटा सोमवार को पांवटा में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। बैठक में प्रदेश सरकार और डीएम की ओर से जारी जारी दिशा-निर्देश की जानकारी दी गई। एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा ने कहा कि सब्जियों के दाम मनमाने वसूलने वालों पर नजर रखी जाएगी। सब्जी मंडी में पहले ही आढ़तियों के लिए आढ़त मुनाफा तय…

Read More