रेणुका में पल रहे शेर शेरनी का जोड़ा दूसरे बाड़े में शिफ्ट

ददाहू (सिरमौर)। वन्य प्राणी विहार रेणुका में पल रहे शेरों के एकमात्र जोड़े को सर्दी एवं कोहरे से राहत पाने के लिए दूसरे बाड़ों में शिफ्ट कर दिया गया है। शेर का यह जोड़ा अब खिलती धूप में अंगड़ाइयां ले सकेगा। पूरे दो से तीन माह तक शेरों का यह जोड़ा इस वैकल्पिक बाडे़ में रहकर आरामदेह जीवन बीता सकेगा। इस बाड़े में शेरों को जहां धूप सेकने का भरपूर आनंद मिलेगा वहीं कोहरे से भी निजात मिलेगी।
हालांकि पूरे दो-तीन माह तक शेर शेरनी के इस जोड़े को निहारने के लिए पर्यटकों को अब 200 से 300 मीटर के करीब पैदल चलकर उनके बाड़े तक पहुंचना पड़ेगा। हर वर्ष सर्दियों के दौरान शेरों का स्थान परिवर्तन कर उन्हें धूप वाले स्थान पर रखा जाता है जिससे कि शेरों को बढ़ती ठंड एवं कोहरे से बचाया जा सके। पूरे दो-तीन माह तक यह शेर अब इसी बाड़े में रहेंगे। शेरों को निहारने के लिए अब पर्यटकों को दूर तक जाना पड़ेगा।
उधर वन्य प्राणी विहार रेणुका के आरओ राम कुमार वर्मा ने शेरों को वैकल्पिक बाड़े में शिफ्ट किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार से ही शेर दूसरे बाड़ों में शिफ्ट हो गए हैं। अब उनकी देख रेख भी दूसरे बाड़े में ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि शेरों को बढ़ती ठंड एवं कोहरे से भी बचाया जा सकेगा। शेर खिलती धूप का भी आनंद उठा सकेंगे।

Related posts