दक्षिण कोरिया जाएंगे कुलजीत सिंह

दक्षिण कोरिया जाएंगे कुलजीत सिंह
बद्दी (सोलन)। शिवालिक साइंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरूणी के जमा दो के छात्र कुलजीत सिंह का चयन अंतरराष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह इसमें भाग लेने दक्षिण कोरिया जाएंगे। झारखंड योगा फेडरेशन की ओर से रांची में 23 से 27 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयनित देश भर के 22 छात्रों में से कुलदीप ने छठा स्थान पाया। वह एशियन योगा फेडरेशन की ओर से दक्षिण कोरिया में अगले वर्ष मई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व कुलजीत अंडर-17 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छह वर्ष से गोल्ड मेडल जीतते आ रहे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहले हिमाचली हैं। निर्धन परिवार से संबंध रखने वाले कुलजीत खरूणी में रिश्तेदार के घर रह कर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय हिमाचल योगा एसोसिएशन के योगाचार्य रमन कुमार और स्कूल के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता सुरेश कुमार को दिया है। प्रधानाचार्य बीआर सैणी ने उन्हें एक सादे समारोह में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

Related posts