राजपुर अस्पताल को 36.90 लाख का बजट पारित

राजपुर (सिरमौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर की रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पांवटा साहिब श्रवण मांटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2014-15 के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजपुर का अनुमानित 3690360 का बजट पास किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम पांवटा ने स्थानीय पटवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर की जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम दर्ज करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर की जमीन पिछले तीन दशकों से स्वास्थ्य विभाग…

Read More

गैस सब्सिडी योजना से उपभोक्ता खफा

नौहराधार (सिरमौर)। रसोई गैस सिलेंडर भरवाने के बाद सब्सिडी के बैंक अकाउंट में न आने से नौहराधार क्षेत्र के ग्रामीण खासे परेशान हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों को केंद्र सरकार की यह सब्सिडी योजना रास नहीं आ रही है। ऐसे में ग्रामीणों में सरकार एवं विभाग के प्रति भारी रोष है। नौहराधार वासी सुरेश कुमार, देव प्रकाश, बीआर पाठक, विधि चंद और जगमोहन आदि का कहना है कि उन्होंने बीती एक जनवरी को नौहराधार में 1330 रुपये के हिसाब से सिलेंडर भरवाए थे लेकिन करीब दो माह का समय बीतने के…

Read More

खनन विभाग में स्टाफ का टोटा

राजपुर (सिरमौर)। जिले के खनन विभाग में स्टाफ की भारी कमी आड़े आ रही है। कम स्टाफ से काम चलाने के कारण विभाग पूरे क्षेत्र को कवर नहीं कर पा रहा है। वहीं लंबित पड़े सैकड़ों खनन के मामले की जांच के लिए भी स्टाफ की कमी खल रही है। जिले में 11 पद खनन निरीक्षक के इतने ही सहायक निरीक्षक एवं 24 पद खनन रक्षक के खाली हैं। सभी मिलाकर जिले में 46 पद रिक्त चल रहे हैं। ग्रामीण अच्छर चौधरी, रामपाल, रमेश चंद, बालकराम आदि ने बाकायदा सरकार…

Read More

चोरी की राशि सहित युवक गिरफ्तार

नाहन (सिरमौर)। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दुकान से 6 हजार रुपये चुराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी ने बताया कि मुजमिल खान निवासी तेलियां मोहल्ला की कच्चा टैंक के समीप स्थित जूस की दुकान है। कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान से 6 हजार रुपये चुरा कर ले गया था। इस संदर्भ में एक व्यक्ति पर संदेह होने पर पुलिस ने दुकान मालिक के सहयोग से आरोपी शुभम निवासी ढाबों मोहल्ला नाहन को चोरी की राशि सहित गिरफ्तार कर…

Read More

रिश्वत लेने का आरोपी खनन निरीक्षक सस्पेंड

पांवटा साहिब (सिरमौर)। खनन विभाग ने रिश्वत लेने के आरोपी खनन निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। विजिलेंस ब्यूरो टीम ने आरोपी को रिश्वत राशि समेत रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। रेत से पकड़े ट्रैक्टर के मालिक से 15 हजार रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने बद्रीपुर में गिरफ्तार कर लिया था। बता दें, कि मिश्रवाला निवासी ठेकेदार जाहिद ने विजिलेंस विभाग से शिकायत की थी जिसमें रेत से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने एवं बाद में अवैध खनन करने में ढील देने को खनन निरीक्षक ने रिश्वत…

Read More

बैंकों की केवाईसी योजना से कई ग्राहकों के खाते सीज

ददाहू (सिरमौर)। बैंकों की केवाईसी योजना के अंतर्गत कुछ एक ग्राहकों के बजट खाते सीज होने से बैंक लोगों की जमा पूंजी पर कुंडली मारकर बैठे हुए हैं। यहां तक कि कुछेक ग्राहकों की गाढ़ी कमाई को बैंकों ने अपने पास सीज करके उनकी जमा राशि को देने से मना कर दिया है। ददाहू क्षेत्र के अंतर्गत ऐसे दर्जनों उदाहरण हैं जिन ग्राहकों की राशि को बैंक ने सीज कर लिया है। ग्राहक अपनी जमा पूंजी को निकालने के लिए भटक रहे हैं। हालांकि बैंक प्रबंधकों का मानना है कि…

Read More

किराया नहीं बढ़ाया तो गोदाम से नहीं उठाएंगे अनाज

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद एवं नाहन क्षेत्र के एक दर्जन सहकारी डिपो होल्डरों ने विभाग एवं सरकार से माल भाड़ा बढ़ाए जाने की मांग की है। होल्डरों का कहना है कि विभाग उन्हें 32 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से माल ढुलाई की राशि दे रहा है जो कि अब तर्कसंगत नहीं है। डिपो संचालकों ने समस्या रखते हुए कहा है कि सरकारी डिपो का सामान उठाने के लिए वाहन मालिक उनसे अधिक राशि वसूल रहे हैं जो कि उनके वश से बाहर है। डिपो होल्डरों ने विभाग से कहा है…

Read More

बद्रीपुर क्षेत्र की महिला ने लगाया मारपीट का आरोप

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के जामनीवाला रोड़ की एक महिला ने चार लोगों पर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। जमीनी विवाद को लेकर आपसी बहस हुई। आरोपी परिवार ने विवाहित महिला से मारपीट की जिससे महिला के सिर, बाजू एवं टांगों पर चोट बताई जा रही है। पांवटा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल महिला का मेडिकल करवा लिया है। मिली जानकारी अनुसार जामनीवाला रोड़ के कुम्हार मोहल्ले निवासी महिला सुलोचना देवी (34) पत्नी अश्वनी भट्ट ने शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप…

Read More

नाहन, ददाहू एवं संगड़ाह में दूरसंचार सेवाएं प्रभावित

नाहन (सिरमौर)। ददाहू, नाहन एवं संगड़ाह के कुछ इलाकों में पिछले दो दिनों से दूरभाष सेवाएं प्रभावित हो रही है। ऐसे में इन क्षेत्रों के सैकड़ों उपभोक्ताओं को एक दूसरे से संपर्क साधने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं में सेवाएं प्रभावित होने को लेकर विभाग के प्रति भारी रोष हैं। ददाहू क्षेत्र के उपभोक्ता दीपक, मान सिंह, राकेश, अमित कुमार, जयप्रकाश तथा नाहन के उपभोक्ता अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश एवं प्रेमपाल महिंद्रू ने बताया कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लैंडलाइन एवं मोबाइल सेवाएं प्रभावित हो रही…

Read More

पांवटा में कबूतरबाज पुलिस की गिरफ्त से बाहर

राजपुर/ पांवटा (सिरमौर)। थाना क्षेत्र पांवटा के तहत कबूतरबाजी के मामले का आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। विदित रहे कि अंबाला (हरियाणा) निवासी एक व्यक्ति पांवटा में गीता भवन के पास एक ट्रेवल एजेंसी चलाता है। उस पर आरोप है कि वह कबूतरबाजी के तहत लोगों को विदेश भेजने का झांसा देता है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा निवासी सतीश कुमार नाम का एक व्यक्ति और उसके दो अन्य दोस्त उत्तराखंड…

Read More