धौंण योजना से कन्योण स्कीम को जोड़ने पर ग्रामीण भड़के

नाहन (सिरमौर)। रामाधौंण पंचायत की धौंण पेयजल योजना से कन्योण स्कीम को जोड़ने पर स्थानीय ग्रामीणों ने ऐतराज जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि धौंण गांव में पहले ही पीने के पानी की किल्लत चल रही है। उसके बावजूद भी विभाग की ओर से इसी योजना से कन्योण स्कीम को जोड़ा जा रहा है, जिससे गांव में और किल्लत बढ़ जाएगी। ग्रामीणों ने धौंण स्कीम पर कुछ लोगों द्वारा राजनीति करने का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में भी ग्रामीणों के बीच इसी बात को लेकर…

Read More

लापरवाह ट्रक चालक को एक वर्ष कारावास

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की अदालत ने दोषी एक ट्रक चालक को एक वर्ष कैद एवं 1500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वर्ष 2007 में केदारपुर के पास ट्रक मोड़ते वक्त हादसा हुआ था, जिसमें चालक की तेज रफ्तारी एवं लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई थी। शुक्रवार को ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-2 पांवटा के जज कपिल शर्मा की अदालत ने सजा सुनाई। सहायक जिला न्यायवादी राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि 6 मई 2007 को मामला दर्ज हुआ। ट्रक नंबर एचपी17ए 2490 ने केदारपुर के समीप…

Read More

बर्फानी मानव सेवा ट्रस्ट 28 जून से शुरू करेगा यात्रा

नाहन (सिरमौर)। बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा एवं मानव सेवा ट्रस्ट नाहन ने शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान गोपाल अग्रवाल ने की। सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को गोपाल वर्मा ने बताया कि नाहन शहर से बसों द्वारा 11वीं विशाल अमरनाथ यात्रा शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा का आरंभ 28 जून को सुबह 7 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा का रूट पहलगाम रहेगा, जबकि वापसी में बालटाल, श्रीनगर शंकराचार्य मंदिर, माता वैष्णों देवी मंदिर, शिव खौड़ी तथा माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर…

Read More

अवैध खनन पर दो वाहनों से वसूला 15 हजार जुर्माना

राजपुर (सिरमौर)। डाकपत्थर-यमुना टापू में सिंघपुरा पुलिस के एएसआई रणजीत सिंह की टीम ने यमुना नदी में रेत बजरी की अवैध चोरी करते हुए एक ट्रक तथा एक ट्रैक्टर को धर दबोचा। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत दोनों वाहन चालक मनीष कुमार निवासी विकासनगर से दस हजार रुपये एवं भूरा सिंह निवासी ढकरानी से पांच हजार रुपये सहित कुल पंद्रह हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को तपती धूप में उत्तराखंड राज्य के दो वाहन अवैध रेत बजरी की चोरी करने हिमाचल की सीमा…

Read More

पच्छाद क्षेत्र में निजी वाहनों में हो रही ओवरलोडिंग

सराहां (सिरमौर)। क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद भी वाहन चालक ओवरलोडिंग से बाज नहीं आ रहे हैं। पच्छाद क्षेत्र में दर्जनों प्राइवेट वाहन छोटी गाड़ियों की छतों पर सवारियां बैठा रहे हैं। ऐसे में वाहन चालक जहां यात्रियों की जान को जोखिम में डालकर मोटी चांदी कूट रहे हैं वहीं दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना हुआ है। क्षेत्रवासी सोमदत्त, कमल कुमार, रमेश, सुरजन सिंह, भीम सिंह, नरपत सिंह, अरविंद कुमार, देशराज व मामराज ने बताया कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों की खस्ताहालत के बावजूद भी प्राइवेट वाहनों…

Read More

जनवरी से देय महंगाई भत्ता पेंशनरों को शीघ्र दें

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारी नाहन इकाई ने शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान याकूब बेग ने की। संघ ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि जनवरी 2013 से देय 10 फीसदी महंगाई भत्ता पेंशनराें को जल्द प्रदान किया जाए। साथ ही आयु के आधार पर मिलने वाला पेंशन भत्ता भी जल्द मुहैया कराया जाए। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि विद्युत बोर्ड के पेंशनर कर्मचारियों के मेडिकल बिल पिछले कई महीनों से लंबित…

Read More

सड़क दुर्घटना में घायल ने तोड़ा दम

राजपुर / सतौन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के दिन भारी मतदान तथा उसके बाद जीत हार की चर्चा चल रही थी। वहीं सुधा देवी पांवटा सड़क दुर्घटना में चोट ग्रस्त अपने बेटे का पीजीआई चंडीगढ़ आईसीयू में सिर के सफल ऑपरेशन के लिए दुआ मांग रही थी। हालांकि विधाता को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार शाम को देवेंद्र शर्मा (33) साल पुत्र खतरी राम शर्मा निवासी गांव शमाह तहसील कमरऊ की मौत की खबर मिली। देवेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी अंजू देवी तथा दो साल के बेटे अक्षु को छोड़…

Read More

बढ़ती गर्मी में गहराई पानी की समस्या

धौलाकुआं (सिरमौर)। गर्मियों का सीजन चरम पर पहुंच चुका है। वहीं क्षेत्र में दिनोंदिन पीने के पानी की किल्लत भी बढ़ने लगी है। कुछ लोगों ने जमीन के भीतर ही अपने टुल्लू पंप स्थापित कर रखे हैं। ऐेसे में टुल्लू पंप के प्रयोग से सैकड़ों लोगों को पीने के पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र में दर्जनों ऐसे इलाके हैं जहां टुल्लू पंप के माध्यम से थोक में पानी जमा किया जा रहा है। वहीं कई क्षेत्रों में एक बूंद तक पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा…

Read More

राजगढ़ के पझोता एवं रासुमांदर पंचायतों में ओलावृष्टि

राजगढ़ (सिरमौर)। इस उपमंडल की पझोता एवं रासुमांदर क्षेत्रों तथा दीदग व छोगटाली पंचायतों में रविवार दे रात हुई भारी बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण किसानों की मटर, टमाटर तथा आडू की फसलों को नुकसान पहुंचा है। दो पंचायतों में ही अचानक ओलावृष्टि व बारिश हुई जबकि इसके साथ लगती नेहरपाब व भुईरा आदि पंचायतों में हल्की बारिश हुई। किसान खजान सिंह तथा राजेंद्र कुमार ने बताया कि ओलावृष्टि इतनी अधिक थी कि आडू झड़ गए जबकि मटर की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। यही नहीं आलू व…

Read More

कड़ी सुरक्षा के बीच आज 530 पोलिंग बूथों पर मतदान

नाहन (सिरमौर)। बुधवार सुबह जब आपके हाथ में अखबार होगा। ठीक उसी दौरान सिरमौर जिले के 530 मतदान केंद्रों में वोटिंग शुरू हो रही होगी। 16वीं लोकसभा के लिए सिरमौर जिले से 32,9,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उपायुक्त विकास लाबरू ने बताया कि मतदान सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए 3200 अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। 112 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। पांचों विधानसभा में 11 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने-अपने…

Read More