जमीन में टाट-पट्टी बिछाकर ग्रहण कर रहे उच्च शिक्षा

सराहां (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज सराहां में उच्च कक्षाओं में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं टाट-पट्टी पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सुनने में कुछ अटपटा लग रहा है, मगर हकीकत यही है। कॉलेज में अभी तक 81 बच्चों ने दाखिला ले लिया है। इनमें से 58 बच्चे आर्ट्स विषय तथा 32 बच्चे कॉमर्स विषय को पढ़ रहे हैं, मगर इनमें से किसी को भी बैठने के लिए डेस्क उपलब्ध नहीं हैं। कुछ अभिभावकों का कहना है कि सराहां कॉलेज पर राजनीति करने की बजाय उनके बच्चों को समुचित सुविधाएं दी…

Read More

अब दिल्ली की प्यास बुझाएगा रेणुका डैम

देश की राजधानी दिल्ली की प्यास बुझाने के लिए महत्वाकांक्षी रेणुका डैम प्रोजेक्ट निर्माण के लिए केंद्रीय बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वीरवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में यह घोषणा की। 50 करोड़ की राशि मिलने से डैम के रुके कार्यों को गति मिलेगी। रेणुका डैम से रोजाना 23 क्यूमेक्स पानी दिल्ली को दिए जाने की योजना है। जबकि, इससे 40 मेगावाट बिजली हिमाचल को मिलेगी। 5 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली इस योजना पर अभी तक…

Read More

आखिर क्यों फंदे पर झूल गया शादीशुदा युवक

ग्राम पातलियों में एक युवक ने लोहे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ग्रामीणों व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत पातलियों निवासी सुखविंद्र सिंह (26) पुत्र जोगेंद्र सिंह ने आत्महत्या कर ली। युवक वाहन में चालक का कार्य करता था। वाहन चलाकर ही अपने परिवार का गुजर बस करता था। मृतक युवक अपने पीछे बीवी व एक ढाई वर्ष का बेटा छोड़ गया। सुसाइड की वजह जानने में जुटी पुलिस उधर,…

Read More

हिमाचल ने केरल को 1-0 से हराया

हिमाचल के जिला सिरमौर के चौगान मैदान में चल रहे आल इंडिया ओएनजीसी फुटबाल फेस्टिवल में मेजबान हिमाचल ने कोवाल्म केरल को रोमांचक मैच में 1-0 से हराया। मैच के पहले हाफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हॉफ में हिमाचल ने गेम प्लान चेंज करते हुए बेहद आक्रामक रुख अख्तियार किया और कई हमले किए। हिमाचल टीम के तेजतर्रार फारवर्ड खिलाड़ी राकेश कुमार ने बेहतरीन गोल दागकर टीम को अजेय बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमें बेहतरीन खेल दिखाने के बावजूद कोई गोल नहीं कर पाईं।…

Read More

दिल्ली ने अंबाला को दी शिकस्त

चौगान मैदान में चल रहे चौथे आल इंडिया ओएनजीसी फुटबाल फेस्टिवल में शुक्रवार को दिल्ली ने अंबाला को 3-1 से शिकस्त दी। केरल ने देहरादून को 2-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि दिल्ली से विजय ने मैच के 17वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद अंबाला के विजेंद्र ने मैच के 30वें मिनट में गोल कर टीम को 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ का…

Read More

लाणा भल्टा चुनीं सर्वश्रेष्ठ पंचायत

नाहन (सिरमौर)। शिमला मंडल के तहत पच्छाद विकास खंड की लाणा भल्टा ग्राम पंचायत निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार-2014 में सर्वश्रेष्ठ आंकी गई है। इस पंचायत को मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पांच लाख रुपये का इनाम मिला है। विजेता पंचायत अब राज्य स्तर पर अन्य मंडलों की सर्वश्रेष्ठ पंचायतों के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेगी। यह जानकारी डीआरडीए के उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी रविंद्र शर्मा ने दी। वह सोमवार को डीआरडीए हाल में महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार के…

Read More

नाहन में कल से शुरू होगा फुटबाल का महाकुंभ

जिला सिरमौर के नाहन स्थित चौगान मैदान में 3 से 7 जुलाई तक देश भर के नामी फुटबाल क्लब दे दनादन गोल करने के लिए जुटेंगे। ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को इस जोशीले खेल को देखने का मौका मिलेगा। प्रदेश फुटबाल एवं जिला फुटबाल संघ की ओर से ओएनजीसी आल इंडिया फुटबाल फेस्टिवल करवाया जा रहा है। खेल उत्सव में ओएनजीसी मुख्य प्रायोजक की भूमिका में है। एचपीएफए के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि फुटबाल खेल उत्सव में देश के कई नामी फुटबाल क्लब शिरकत कर रहे हैं। ऐसे…

Read More

पहले बहन बनाया फिर हत्या कर लूटा घर

सिरमौर ज्वैलरी चोरी के लिए की हत्या बद्रीपुर में बुजुर्ग महिला हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। आरोपी ने ज्वैलरी लूटने की नियत से पहले घर में आना-जाना शुरू कर दिया। इसके लिए महजबीन को मुंह बोली बहन तक बना लिया। लड़की की बुजुर्ग मां से भी मिलने घर पर आना शुरू किया। लेकिन आरोपी की असली मंशा घर में ज्वैलरी लूटने की थी। राउरकेला से दबोचा आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। पीड़ित परिवार के पांवटा देवीनगर निवासी जहांगीर व अफजाल ने बताया कि आरोपी…

Read More

75 पंचायतों में जल, जंगल, जमीन का होगा संरक्षण : डीसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में जलागम परियोजना के तहत 64 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है, जिसके अंतर्गत 75 पंचायतों की 43 हजार हेक्टेयर भूमि को 5 वर्षों में कृषि योग्य बनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त विकास लाबरू ने शुक्रवार को यहां जिला में चल रही विभिन्न जलागम परियोजनाओं की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जलागम परियोजना के तहत 75 पंचायतों में जल, जंगल, जमीन का संरक्षण किया जाएगा। अब तक इस योजना के तहत लगभग 1100 हेक्टेयर भूमि का उपचार किया जा…

Read More

शिलाई में शिक्षकों को नहीं मिला टाइम स्केल

शिलाई (सिरमौर)। शिक्षा खंड शिलाई के अंतर्गत जेबीटी शिक्षकों को 4-9-14 का वित्तीय लाभ न मिलने से शिक्षक वर्ग परेशान है। विगत दिनों शिक्षा उपनिदेशक नाहन कार्यालय से अधीक्षक व सेक्शन आफिसर 4-9-14 का वित्तीय लाभ शीघ्र देने को कर्मचारियों की फिक्सेशन करने के लिए शिलाई आए थे। शिलाई खंड पीटीएफ उपाध्यक्ष गंगा राम ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जिला के अन्य सभी शिक्षा खंडों में अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों को 4-9-14 का वित्तीय लाभ मिल गया है, लेकिन शिलाई खंड के शिक्षक इससे वंचित हैं। पीटीएफ उपाध्यक्ष…

Read More