हिमाचल एक पसंदीदा पर्यटन गन्तव्य स्थल

वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट में राज्य में पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट में कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए 390 करोड़ रुपये की राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप एक गोल्फ कोर्स स्थापित करने तथा बनखंडी (देहरा) में एक चिड़ियाघर बनाने की घोषणा भी की है। इनके लिए भूमि पहले से ही चिन्हित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री…

Read More

पेपर लीक मामले में आवाज के सैंपल लेने पर अब 23 अप्रैल को होगी सुनवाई

पेपर लीक मामले में आवाज के सैंपल लेने पर अब 23 अप्रैल को होगी सुनवाई

भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के भर्ती पेपर लीक मामले की मुख्य आरोपी उमा आजाद समेत दलाल संजीव कुमार, निखिल और नीरज कुमार की आवाज के सैंपल लेने की मंजूरी के लिए लगाई अर्जी पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो पाई। अब अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख तय की है। मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के आवाज के सैंपल लेकर यह जानना चाहता है कि मुख्य आरोपी, दलाल और अन्य दो आरोपियों की…

Read More

प्रदेश में जनसुविधा के लिए खोले जाएगे 1,000 और लोकमित्र केंद्र

प्रदेश में जनसुविधा के लिए खोले जाएगे 1,000 और लोकमित्र केंद्र

हिमाचल प्रदेश में एक हजार और लोकमित्र केंद्र खोले जाएंगे। इस समय राज्य में पांच हजार लोकमित्र केंद्र काम कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान इनकी संख्या बढ़कर छह हजार हो जाएगी। शुक्रवार को बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे गांवों में जहां रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेशवासियों के लिए इंटरनेट आधारित सेवाओं का भी विस्तार होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की डिजिटल इंडिया की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार…

Read More

उप-मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और उद्योग मंत्री द्वारा जारी किया गया प्रेस को सांझा वक्तव्य

हिमाचल प्रदेश का पहला ग्रीन बजट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की ऐतिहासिक पहल कहा, बजट में हरित ऊर्जा राज्य के विकास का ब्लू प्रिन्ट उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार तथा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2023-24 के बजट को ऐतिहासिक एवं आम लोगों का बजट करार दिया है। आज यहां जारी एक संयुक्त वक्तव्य में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ग्रीन बजट पेश कर हिमाचल प्रदेश को एक नई दिशा…

Read More

सुक्खू सरकार ने पेश किया पहला बजट, जानिए क्या खास है इस बजट में ?

सुक्खू सरकार ने पेश किया पहला बजट, जानिए क्या खास है इस बजट में ?

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 53,413 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में 25 हजार विभिन्न कार्यात्मक पदों को भरने की घोषणा है। स्वास्थ्य विभाग, तकनीकी शिक्षा, शिक्षा, पशुपालन, शहरी विकास, पंचायतीराज, जल शक्ति, बिजली बोर्ड, ग्रामीण विकास विभाग आदि में पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त पेयजल, सिंचाई व सीवरेज स्कीमों के रखरखाव व परिचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के पांच हजार पद भरे जाएंगे।  बजट में विधायक ऐच्छिक…

Read More

सुक्खू सरकार का आज होगा पहला बजट पेश, उप कर लगने की संभावना

सुक्खू सरकार का आज होगा पहला बजट पेश, उप कर लगने की संभावना

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे। वह पहले ही कड़े फैसले लेने की बात कह चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री राज्य के कार्यक्षेत्र में आने वाले कई उपकर या शुल्क लगाकर आमदनी बढ़ाने की दिशा में नए कदम उठा सकते हैं। इस साल चुनावी वर्ष न होने के कारण बजट के लोकलुभावन होने की संभावना बहुत कम है। हालांकि, मुख्यमंत्री कृषि, पशुपालन जैसे प्राइमरी सेक्टर के घटकों और विनिर्माण क्षेत्र पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं। राज्य का…

Read More

हाईकोर्ट ने कैथलीघाट में फोरलेन की निशानदेही करने के डीसी सोलन को को दिए आदेश

हाईकोर्ट ने कैथलीघाट में फोरलेन की निशानदेही करने के डीसी सोलन को को दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने उपायुक्त सोलन को कैथलीघाट में फोरलेन की निशानदेही करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने डीसी से निशानदेही की रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने मामले की सुनवाई 28 मार्च को निर्धारित की गई है। अदालत को बताया गया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने उपायुक्त सोलन के समक्ष निशानदेही के लिए आवेदन किया था। लेकिन, अभी तक निशानदेही नहीं की गई है। अदालत के ध्यान में लाया गया कि राजस्व विभाग की ओर से निशानदेही न करने के कारण…

Read More

सेब नहीं खरीद पाएंगे बिना लाइसेंस हिमाचल से बाहरी राज्यों के कारोबारी

सेब नहीं खरीद पाएंगे बिना लाइसेंस हिमाचल से बाहरी राज्यों के कारोबारी

बाहरी राज्यों से आने वाले कारोबारी (लदानी) अब बिना लाइसेंस प्रदेश की मंडियों में सेब नहीं खरीद पाएंगे। प्रदेश में पहली बार कारोबारियों के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। बिना लाइसेंस कारोबारी को ऑक्शन यार्ड में जाने की अनुमति नहीं होगी। हर साल बाहरी राज्यों के कुछ कारोबारी प्रदेश की मंडियों में सेब खरीद कर गायब हो जाते हैं, जिससे बागवानों और आढ़तियों का पैसा डूब जाता है। सेब खरीद के लिए आने वाले कारोबारी को कृषि विपणन बोर्ड के पोर्टल पर लाइसेंस के…

Read More

राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में नवोन्मेषी प्रयासों की सराहना की

राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में नवोन्मेषी प्रयासों की सराहना की

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में राज्य में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हाल ही में प्राकृतिक उत्पादों की मांग में बढ़ोतरी हुई है और किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में कृषि विश्वविद्यालयों के साथ कृषि प्रौद्योगिकी विकास में भागीदारी, इनकी ब्रैंडिंग और पैकिंग विकास तथा छात्रों और प्रशिक्षुओं के लिए फैलोशिप…

Read More

बजट सत्र: चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 13,141.07 करोड़ का बजट बढ़ा

बजट सत्र: चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 13,141.07 करोड़ का बजट बढ़ा

राज्य का चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट 13,141.07 करोड़ रुपये बढ़ गया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 4 मार्च, 2022 को 51,365 करोड़ का बजट पेश किया था, जो चर्चा के बाद 54,592 करोड़ रुपये का पारित हुआ था। इसके बाद भी सरकार को 13,141.07 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की जरूरत पड़ी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन भोजनकाल के बाद वर्ष 2022-23 के लिए 13,141.07 करोड़ की अनुपूरक अनुदान मांगों की प्रथम और अंतिम किस्त प्रस्तुत की। विधानसभा अध्यक्ष…

Read More