आनंद शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की

आनंद शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने आज यहां ओक ओवर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आनंद शर्मा को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए राहुल गांधी की निर्भीक मुहिम से केंद्र सरकार डर गई है और राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के निर्णय से…

Read More

हिमाचल की बेटी ने प्रदेश का नाम किया रोशन, दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा की पास

हिमाचल की बेटी ने प्रदेश का नाम किया रोशन,  दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा की पास

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे अब दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी। प्रियंका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। बीकॉम, एलएलबी व एलएलएम की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की। वर्तमान में प्रियंका हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। पढ़ाई के साथ ही न्यायिक सेवा परीक्षा पास की है। प्रियंका ने कामयाबी का श्रेय माता-पिता, व अध्यापकों…

Read More

विस बजट सत्र: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने पर होगी चर्चा

विस बजट सत्र: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने पर होगी चर्चा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने का मामला सदन में चर्चित हो सकता है। बड़सर के कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सवाल पूछेंगे। इसके अलावा विधायकों की ओर से अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सवाल किए जाएंगे। इनमें विधायकों के अपने क्षेत्रों से संबंधित मसलों को भी शामिल किया गया है। प्रश्नकाल के बाद वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए बजट अनुमानों की अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण होगा, इन पर चर्चा और मतदान होगा। इस संबंध…

Read More

एच3एन2 वायरस घातक, कोरोना की तरह हैं लक्षण

एच3एन2 वायरस घातक, कोरोना की तरह हैं लक्षण

आईजीएमसी प्रबंधन एच3एन2 वायरस इंफ्लूजा के मामलों को लेकर सतर्क हो गया है। इसके लक्षण कोरोना की तरह ही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे और बुजुर्ग लोगों को इस बीमारी से बचाव की अधिक जरूरत है। हालांकि इसको लेकर अलग से आईसोलेशन वार्ड बनाने की जरूरत को चिकित्सकों ने मना किया है। आईजीएमसी में रोजाना खांसी, बुखार और गले में दर्द के सैकड़ों मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। आईजीएमसी मेडिसिन विभाग के…

Read More

नदी में नहाने उतरे 19 वर्षीय युवक की मौत, साथी डरकर भागे

नदी में नहाने उतरे 19 वर्षीय युवक की मौत, साथी डरकर भागे

उत्तराखंड-हिमाचल राज्य सीमा पर खोदरी माजरी में टौंस नदी में डूबने से उत्तराखंड के 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इसी बीच नदी में स्नान करने पहुंचे युवक के अन्य साथी हादसे से भयभीत होकर मौके से भाग गए। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नदी से काफी मशक्कत के बाद शव को कोंथर के बीच से किसी तरह बाहर निकाला। सिंघपुरा पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को…

Read More

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साप्ताहिक समाचार-पत्र हिम किसान के सम्पादक सुंदर लाल वर्मा के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र के रहने वाले थे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुंदर लाल वर्मा एक प्रबुद्ध पत्रकार थे, जिन्होंने सदैव सत्य तथा निष्पक्ष पत्रकारिता की और युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णयीय क्षति को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने की…

Read More

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम में मनाया अपना जन्मदिवस

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम में मनाया अपना जन्मदिवस

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बालिका आश्रम टूटीकण्डी, शिमला में बालिकाओं के साथ अपना 59वां जन्मदिवस मनाया और उन्हें मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर केक भी काटा गया तथा बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 6 हजार अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरम्भ की है तथा विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए भी एक योजना तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही आरम्भ किया जाएगा। यह योजना ऐसे बच्चों की क्षमता विकास तथा उनकी आकांक्षाओं…

Read More

सीएम सुक्खू का साइबर अपराधियों ने बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, पैसो की हो रही है डिमांड

सीएम सुक्खू का साइबर अपराधियों ने बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, पैसो की हो रही है डिमांड

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फेसबुक पर साइबर अपराधियों ने फर्जी अकाउंट बना डाला है। साइबर अपराधी इस फर्जी अकाउंट से पैसों की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है और अपराधियों की खोज में जुट गया है। शातिर का नाम-पता जानने के लिए फेसबुक प्रबंधन को पत्र लिखा है। डीजीपी संजयू कुंडू ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी खाते के मामले को लेकर फेसबुक को लिखित में पत्र भेजा गया है। इसमें साइबर…

Read More

चयन आयोग के दरवाजे 31 दिन के बाद खुले, जांच में घोटालों की खुलेंगी और फाइलें

चयन आयोग के दरवाजे 31 दिन के बाद खुले, जांच में घोटालों की खुलेंगी और फाइलें

भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कितने लोगों को गैर कानूनी तरीके से नौकरियां बांटीं और कितने बेरोजगार अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फेरा, इसका पता कार्यालय में पड़ी विभिन्न भर्तियों की फाइलों से चलेगा। 31 दिन के बाद भंग आयोग के गेट और बहुमंजिला भवन के विभिन्न दरवाजों के ताले खुले। दरअसल 21 फरवरी 2023 को प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद रात को ही इस आयोग को सील…

Read More

फर्जी डिग्रियों के मामले की जांच में विलम्ब करने पर हाईकोर्ट ने कमेटी को लगाई कड़ी फटकार

फर्जी डिग्रियों के मामले की जांच में विलम्ब करने पर हाईकोर्ट ने कमेटी को लगाई कड़ी फटकार

हिमाचल हाईकोर्ट ने मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) के फर्जी डिग्रियों के मामले की जांच कर रही कमेटी को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने तीन साल में भी प्रमाणपत्रों का सत्यापन और अन्य जांच पूरी न होने पर हैरानी जताई। अदालत ने कहा कि प्रभावित विद्यार्थियों को दशकों तक अपनी मेहनत से हासिल डिग्रियों के लिए इंतजार नहीं करवाया जा सकता। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने जांच कमेटी से ताजा स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। मामले की सुनवाई 31 मार्च को निर्धारित की गई…

Read More