फर्जी डिग्रियों के मामले की जांच में विलम्ब करने पर हाईकोर्ट ने कमेटी को लगाई कड़ी फटकार

फर्जी डिग्रियों के मामले की जांच में विलम्ब करने पर हाईकोर्ट ने कमेटी को लगाई कड़ी फटकार

हिमाचल हाईकोर्ट ने मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) के फर्जी डिग्रियों के मामले की जांच कर रही कमेटी को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने तीन साल में भी प्रमाणपत्रों का सत्यापन और अन्य जांच पूरी न होने पर हैरानी जताई। अदालत ने कहा कि प्रभावित विद्यार्थियों को दशकों तक अपनी मेहनत से हासिल डिग्रियों के लिए इंतजार नहीं करवाया जा सकता। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने जांच कमेटी से ताजा स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। मामले की सुनवाई 31 मार्च को निर्धारित की गई…

Read More

पत्र सूचना कार्यालय, शिमला ने किया वार्तालाप” का आयोजन सरकार और मीडिया को एक साथ काम करने का अवसर

पत्र सूचना कार्यालय, शिमला ने किया वार्तालाप” का आयोजन सरकार और मीडिया को एक साथ काम करने का अवसर

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) शिमला ने आज बचत भवन, शिमला में “वार्तालाप” का आयोजन किया। वार्तालाप, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया आउटरीच रणनीति का एक हिस्सा है जिसका उद्देश्य सरकार और जनता के बीच समन्वय स्थापित करना है। वार्तालाप का प्रमुख विषय ग्रामीण इलाकों में प्रभावी सूचना- प्रवाह के लिए स्थानीय मीडिया और सरकारी सूचना संचार प्रणाली के बीच समन्वय स्थापित करना था । इस कार्यक्रम द्वारा विभिन्न मीडिया संगठनों के पत्रकारों को एक साथ लाया गया और सरकार और मीडिया के मध्य आपसी हित के विषयों पर चर्चा करने के…

Read More

नशीले पदार्थों के तस्करों की संपत्ति जब्त की जाएगी: मुख्यमंत्री

नशीले पदार्थों के तस्करों की संपत्ति जब्त की जाएगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में नशे की समस्या से निपटने के लिए बुधवार देर सायं यहां पुलिस, गृह और विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए कानून में आवश्यक संशोधन कर दोषियों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के दृष्टिगत नशे की आपूर्ति शृंखला को तोड़ने और माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष कार्य बल…

Read More

गरीब एवं कमजोर वर्गों के कल्याण पर बजट में विशेष बल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की बागडोर संभालते ही यह संदेश दिया कि हिमाचल की नवगठित सरकार निराश्रित बच्चों, महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के अभिभावक अथवा संरक्षक के रूप में कार्य करेगी। अपने पहले हरित बजट में प्रदेश की खराब वित्तीय सेहत के बावजूद मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया है और विशेष तौर पर सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाने और 27 वर्ष की आयु…

Read More

परिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक, एफआईआर दर्ज

परिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक, एफआईआर दर्ज

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ है। मामले की जांच के बाद अब विशेष जांच टीम ने बुधवार को हमीरपुर विजिलेंस थाने में मामला दर्ज किया है। यह पांचवीं एफआईआर है। इस बार पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसमें आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, दोनों बेटे नितिन और निखिल और अभ्यर्थी रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। अभी तक छह विभिन्न पोस्ट की भर्तियों के संदर्भ में एसआईटी पांच मामले दर्ज…

Read More

निशुल्क किताबों-वर्दी की खरीद के लिए केंद्र ने मंजूर किए 1,388 करोड़

निशुल्क किताबों-वर्दी की खरीद के लिए केंद्र ने मंजूर किए 1,388 करोड़

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाने, पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क वर्दी और किताबें देने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1,388 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। नई दिल्ली में हुई प्रोजेक्ट अप्रूबल बोर्ड की बैठक में शिमला से वर्चुअल तौर पर जुड़े शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन और परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने प्रदेश में शुरू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रस्तुति दी। 1,208 करोड़ की राशि प्रोजेक्ट अप्रूबल बोर्ड और 180 करोड़ की राशि स्टार्स…

Read More

भाजपा ने पानी के पाइपों को बनाया चुनावी हथियार : मुकेश अग्निहोत्री

भाजपा ने पानी के पाइपों को बनाया चुनावी हथियार : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने पानी के पाइपों को अपना चुनावी हथियार बनाया। बेरहमी से पाइपों की प्रदेश में सप्लाई की गई। झंडे़, कुर्सी, बाड़ और चारपाइयां बनाने में भी पाइपों का इस्तेमाल हुआ। जल जीवन मिशन वर्ष 2024 में खत्म होना था। भाजपा ने जल्दबाजी में दो साल पहले ही निपटा दिया। विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मपुर में चंद्रशेखर कांग्रेस विधायक बने हैं। पूर्व सरकार के खिलाफ जनता का यह श्वेत पत्र है। कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रश्नकाल…

Read More

कैबिनेट की बैठक कल, लिए जाएंगे अहम फैसले

कैबिनेट की बैठक कल, लिए जाएंगे अहम फैसले

हिमाचल प्रदेश मत्रिमंडल की बैठक कल शुक्रवार को राज्य सचिवालय शिमला के शिखर सम्मेलन हाल में होगी।  मत्रिमंडल की यह बैठक सांय 5:30 बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मत्रिमंडल की बैठक में कई पद भरने का फैसला लिया जा सकता है। लोक सेवा आयोग दस दिन के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

Read More

पांच लाख से कम के टेंडर जल शक्ति विभाग में होंगे ऑफलाइन, आदेश जारी

पांच लाख से कम के टेंडर जल शक्ति विभाग में होंगे ऑफलाइन, आदेश जारी

जल शक्ति विभाग में अब पांच लाख रुपये से कम के टेंडर ऑफलाइन होंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने जल शक्ति विभाग को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही ऑफलाइन टेंडर पर रोक लगा दी थी। अब सरकार ने इनकी बहाली कर दी है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से विकास कार्यों को गति मिलेगी। पानी की नई पाइपलाइन बिछाने, टैंक निर्माण आदि कार्य जल्द हो सकेंगे। पांच लाख से ज्यादा के टेंडर पहले की तरह ऑनलाइन ही होंगे। प्रदेश…

Read More

प्रदेश के अधिकतर जिलों में महसूस किए भूकंप के तेज झटके

प्रदेश के अधिकतर जिलों में महसूस किए भूकंप के तेज झटके

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार देर रात करीब 10:17 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके प्रदेश के अधिकतर जिलों में महसूस किए गए हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दो से तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। किन्नौर में देर रात को एक बार फिर से भूकंप के झटके लगे। बताया जाता है कि बीती रात 12 बजकर 51 मिनट पर फिर…

Read More