अप्रैल माह के जीएसटी संग्रह में 19 प्रतिशत की वृद्धि : आयुक्त यूनुस

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग ने अप्रैल, 2023 माह में 593 करोड़ रुपए का संग्रह कर जीएसटी में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष विभाग ने अप्रैल 2022 में 500 करोड़ रुपए का संग्रह किया था। उन्होंने बताया कि विभाग रिटर्न की निगरानी, रिटर्न की त्वरित जांच, जीएसटी ऑडिट को समय पर पूरा करने और कर अधिकारियों की क्षमता निर्माण पर बल दे रहा है ताकि सेवाओं में सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि चालू…

Read More

पालमपुर में हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरित: मुख्यमंत्री

पालमपुर में हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरित: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि ज़िला कांगड़ा के पालमपुर में हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग को भूमि हस्तांतरित कर दी गई है तथा इस सम्बंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र ही तैयार कर दी जाएगी। हेलीपोर्ट के लिए प्रस्तावित 82 कनाल भूमि चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में स्थित है जो पालमपुर शहर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उन्होंने कहा कि हेलीपोर्ट के निर्माण पर लगभग 9 करोड़ रुपए व्यय किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पालमपुर…

Read More

शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने किया “बच्चों की सरकार कैसी हो?” अभियान का स्वागत ..

शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने किया “बच्चों की सरकार कैसी हो?” अभियान का स्वागत ..

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने 12 जून को होने वाले विधानसभा बाल सत्र के लिए एक सन्देश दिया है| रोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री निवास पर मौजूद बच्चों से इस संबंध में विस्तार से बात की और कहा कि शिक्षा विभाग की साझेदारी में यह आयोजन सफलता के साथ संपन्न होगा|  वहीँ  अपने निवास पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बच्चों से बढ़ चढ़ कर इस अभियान में भाग लेने की अपील की । श्री रोहित ठाकुर ने स्थानीय चुनावों के बाद बच्चों के साथ…

Read More

चालक भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक, 15 हजार ने किया था आवेदन

चालक भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक, 15 हजार ने किया था आवेदन

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने चालक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। शनिवार शाम मंडल स्तर पर चल रही प्रारंभिक ड्राइविंग परीक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी और देर शाम निगम प्रबंधन ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक के आदेश जारी कर दिए। 276 पदों के लिए दो महिलाओं समेत 15,000 युवाओं ने आवेदन किया था। छंटनी के बाद 13,832 आवेदन सही पाए गए थे। निगम पहली बार आईडीटीआर सरकाघाट में स्वचलित प्रणाली से अंतिम परीक्षण के बाद चालक भर्ती करने जा रहा था। एकाएक लगाई गई रोक से…

Read More

मुख्यमंत्री की मंजूरी पर ही होगा ट्रांसफर, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री की मंजूरी पर ही होगा ट्रांसफर, निर्देश जारी

हिमाचल प्रदेश में जनजातीय, दुर्गम और कठिन क्षेत्रों के लिए तबादलों से प्रतिबंध हटा दिया गया है। जनजातीय, दुर्गम और कठिन क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने के लिए यह प्रतिबंध हटाया गया है। सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और नए पदों के सृजन के मामलों में भी यह बैन नहीं होगा। अनुशासनात्मक, विजिलेंस मामलों, आपराधिक कार्रवाई के बाद भी तबादले किए जा सकेंगे। प्रशासनिक आधार और आवश्यक मामलों में भी तबादले होंगे। मगर इन सभी मामलों के लिए मुख्यमंत्री की पूर्व मंजरी अनिवार्य होगी। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इस संबंध में सभी…

Read More

राज्यपाल ने सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर जन सहयोग का आग्रह किया

राज्यपाल ने सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर जन सहयोग का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण की आज यहां राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग की गई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती के माध्यम से इस स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विद्यानंद सरैक और नेक राम शर्मा, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों के विजेता और प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में उल्लेखित प्रदेश के विशिष्ट लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया। मन की बात कार्यक्रम के 100वें…

Read More

बच्चों के स्वस्थ जीवन का आधार टीकाकरण

बच्चों के स्वस्थ जीवन का आधार टीकाकरण

विश्व टीकाकरण सप्ताह 24 से 30 अप्रैल, 2023 तक दुनियाभर में मनाया गया। इस वर्ष इस सप्ताह का विषय ‘दि बिग कैच-अप’ रहा। हिमाचल प्रदेश में भी इस सप्ताह को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस बार इस सप्ताह को मनाने का उद्देश्य प्रत्येक पात्र शिशु तथा गर्भवती महिला को रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करना तथा टीकाकरण से छूटे हुए लाभार्थियों को कवर करना था। हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह के दौरान विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण शिविर लगाए गए तथा जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की गईं…

Read More

सरकार ने अनुबन्ध तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं की नियमित कीं

सरकार ने अनुबन्ध तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं की नियमित कीं

राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबन्ध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, 30 सितंबर, 2023 को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया है। इसी प्रकार 30 सितंबर, 2023 को चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने…

Read More

मुख्यमंत्री ने उत्तर क्षेत्र-दो के क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने उत्तर क्षेत्र-दो के क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां ‘न्याय एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से समकालीन न्यायिक विकास एवं सुदृढ़ीकरण’ (कंटेम्परेरी ज्यूडिशियल डिवलेपमेंट एंड स्ट्रेंथनिंग जस्टिस थ्रू लॉ एंड टैक्नोलॉजी) विषय पर आयोजित उत्तर क्षेत्र-दो के क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि न्यायिक प्रणाली में प्रौद्योगिकी का उपयोग पारदर्शिता, उत्पादिता और दक्षता सुनिश्चित कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के उपयोग से न्यायपालिका सहित आज हर क्षेत्र में आम लोगों के जीवन को सरल बनाने में मदद मिली है। उन्होंने न्यायिक प्रणाली में परिवर्तन एवं सुदृढ़ीकरण के…

Read More

हिमाचल में सेब का कारोबार करने के लिए अब आढ़तियों के लिए होंगे यह नियम

हिमाचल में सेब का कारोबार करने के लिए अब आढ़तियों के लिए होंगे यह नियम

हिमाचल की मंडियों में आढ़तियों को किलो के हिसाब से सेब कारोबार करने का शपथ पत्र देना होगा। बागवानी, जनजातीय और राजस्व मंत्री के निर्देशों पर कृषि विपणन बोर्ड ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। 10 मई से पहले आढ़तियों को वजन मापने की इलेक्ट्रॉनिक मशीनों की व्यवस्था करनी होगी। मेट्रोलॉजी अधिनियम के तहत मशीनों का सत्यापन करना भी अनिवार्य होगा। निर्देशों की अवहेलना करने पर आढ़तियों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मनमानी करने वाले आढ़ती ब्लैक लिस्ट भी होंगे। इस सेब सीजन में किलो के हिसाब…

Read More