प्रदेशभर के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में मेडल जीतने पर नौकरी के लिए तीन फीसदी सरकारी नौकरी में आरक्षण और सरकार द्वारा घोषित नकद राशि के लिए खिलाड़ी अब अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकेंगे। खिलाड़ियों को निदेशालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निदेशालय खिलाड़ियों को घर बैठे पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए अलग से वेबसाइट बना रहा है। इससे प्रदेशभर के हजारों खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन सुविधाएं मुहैया करवाने के मकसद से निदेशालय को पूरी तरह से पेपरलेस कर दिया गया है। ई-ऑफिस के…
Read MoreCategory: Shimla
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत पर क्या बोलीं प्रियंका, पढ़िए यहां
शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। भाजपा ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। माकपा को एक सीट पर जीत मिली है। नगर निगम शिमला के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस की जीत पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत…
Read Moreपरिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की सारी नियुक्तियां हो सकती है रद्द
हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में वर्ष 2022 में हुई नियुक्तियां रद्द हो सकती हैं। सरकार इस मामले में बहुत जल्द निर्णय ले सकती है। इन नियुक्तियों को रद्द करने के पीछे की वजह भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना है। सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने प्रदेश परिवहन विभाग में बीते साल हुई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का पर्दाफाश करने के बाद विजिलेंस थाना हमीरपुर में 22 मार्च 2023 को एफआईआर दर्ज की है। मामले में धर्मशाला आरटीओ (फ्लाइंग) में सेवारत आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि…
Read Moreप्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी बैचवाइज, कैबिनेट मीटिंग में रखा जाएगा प्रस्ताव : मंत्री रोहित ठाकुर
शिक्षा में गुणवत्ता लाने पर सरकार दे रही है बल ! हिमाचल प्रदेश में जेबीटी, कला और शास्त्री शिक्षकों को बैचवाइज भर्ती के माध्यम से ऐसे स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा, जहां कोई नियमित शिक्षक नहीं है या एक शिक्षक के सहारे ही स्कूल चल रहे हैं। राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के 455 स्कूलों में नियमित शिक्षक नहीं हैं। 3148 स्कूल सिंगल टीचर के सहारे हैं। इन स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर बैचवाइज माध्यम से चुने जाने वाले…
Read Moreप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं अब नव गठित निगम के माध्यम से होगी प्रदान
हिमाचल प्रदेश में अब स्वास्थ्य सेवाएं निगम (न्यू हेल्थ सर्विस कॉरपोरेशन) बन गया है। इस निगम के माध्यम से ही अस्पतालों के लिए दवाओं, उपकरण, मशीनरियों की खरीद-फरोख्त होगी। इससे सरकारी दुकानों में मरीजों को दवाइयां और उपकरण और भी सस्ते मिल सकेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से विशेष स्वास्थ्य सचिव ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आईएएस अधिकारी इस कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक (एमडी) और एचएएस अधिकारी महाप्रबंधक (जीएम) होगा। इनके अलावा दो मैनेजर (वित्त और तकनीक) विधि अधिकारी, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ, अकाउंटेंट और जूनियर अकाउंटेंट शामिल हैं। निगम…
Read Moreबेसहारा बच्चों का पुनर्वास नहीं करने पर कोर्ट ने सरकार से तलब की रिपोर्ट
हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद भीख मांगने वाले बच्चों का पुनर्वास न करने पर संज्ञान लिया है। अदालत ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग सहित राज्य सरकार से इनके पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी तलब की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान व न्यायाधीश विरेंदर सिंह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई तीन हफ्ते के बाद निर्धारित की है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि इस संवेदनशील मामले में केंद्र और राज्य सरकार ने चार माह बीत जाने के बाद भी…
Read Moreसुक्खू सरकार ने बंद की सब्सिडी, जनता को दिया महंगी बिजली का झटका
हिमाचल प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को इस माह से महंगी बिजली का झटका लगेगा। 125 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 22 पैसे प्रति यूनिट की दर से अधिक शुल्क चुकाना होगा। व्यावसायिक और औद्याेगिक उपभोक्ताओं के लिए 46 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी हुई है। अप्रैल में इस्तेमाल की गई बिजली के इस सप्ताह से बिल आना शुरू होंगे। विद्युत विनियामक आयोग ने 22 से 26 पैसे तक प्रति यूनिट बिजली दरें बढ़ाई हैं। सरकार ने 20 पैसे की पूर्व में मिलने वाली सब्सिडी को…
Read Moreप्रदेश के बागवानों के लिए मुसीबत बना विदेशी सेब
देश भर की मंडियों में अब हिमाचल प्रदेश के बागवानों के लिए तुर्किये और इटली का सेब चुनौती बन गया है। दोनों देशों के इस रेड डिलिशियस सेब ने शिमला की मंडियों में दस्तक दे दी है। इससे कोल्ड या सीए स्टोर में पड़े हिमाचली सेब के लिए नई चुनौती पैदा हो गई है। हालांकि, यहां शीत भंडारों में अब गुणवत्तापूर्ण सेब नहीं बचा है, उसी से यह चुनौती उपलब्ध हुई है। यह चुनौती आने वाले वक्त में और बढ़ सकती है। इससे सेब सीजन में हिमाचली सेब की मांग…
Read Moreपहले कांग्रेस व अन्य पार्टियां उठाती रही ईवीएम पर सवाल, अब स्वयं भाजपा नेता ने ईवीएम में गड़बड़ी करने की दी शिकायत
पूर्व में कांग्रेस पार्टी व अन्य राजनीतिक दलो ने भाजपा द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी करवाने के अनेको चुनाव में आरोप लगाए थे ! मगर अब स्वयं एक भाजपा नेता ने यह ही आरोप लगाकर जनता में फिर से भ्रम की स्थिति पैदा कर दी ! नगर निगम शिमला के चुनाव में भाजपा ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कंगनाधार और छोटा शिमला में पार्टी प्रत्याशियों और उनके चुनाव चिह्न की ईवीएम के अंदर प्लेसमेंट बदलने की शिकायत की है। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे…
Read Moreइसी सत्र से 17 आईटीआई में शुरू होंगे 27 नए ट्रेड
हिमाचल प्रदेश की 17 आईटीआई में नए सत्र में 27 नई ट्रेड शुरू होंगे। अगस्त 2023 में इन 17 आईटीआई में दाखिला आरंभ होगा और सूबे के 627 विद्यार्थी दाखिला ले पाएंगे। इसमें कुल्लू की शमशी आईटीआई भी शामिल है, जहां सोलर तकनीशियन के पढ़ाई हो सकेगी। यह कोर्स एक साल होगा और 20 विद्यार्थी इसमें दाखिला ले सकेंगे। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आईटीआई में अलग-अलग ट्रेड शुरू करने से युवाओं को रोजगार में भी अवसर प्रदान होंगे। इन ट्रेडों को पढ़ाने के लिए सरकार ने…
Read More