नए राशनकार्डों को तरसी जनता

शिमला : राशनकार्ड की अवधि को खत्म हुए लगभग 7 माह बीत चुके हैं लेकिन अभी भी लोगों को नए राशनकार्ड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। पुराने राशनकार्डों पर राशन दर्ज करने के लिए जगह नहीं बची है इसलिए डिपोधारकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की जनता पंचायतों, नगर निगम, नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चक्कर काट रही है फिर भी नए राशनकार्ड नहीं बन रहे हैं। संबंधित अधिकारियों सहित कर्मचारियों और पंचायत सचिवों का एक ही उत्तर मिलता है…

Read More

पोस्टल बैलेट निगरानी से नदारद दो कांस्टेबल निलंबित

शिमला। जिला उपायुक्त कार्यालय में विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए आ रहे पोस्टल बैलेट पेपरों की निगरानी के लिए तैनात दो कांस्टेबल निलंबित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण में दोनों ड्यूटी से गैर हाजिर पाए गए। एसपी चंद्रशेखर पंडित ने दोनों कर्मियों को निलंबित कर मामले की जांच शुरू करा दी है। शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी विस क्षेत्रों के तहत आने वाले कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट पेपर जिला उपायुक्त कार्यालय में जमा करने को विशेष प्रबंध किए गए हैं। शिमला शहरी सीट के लिए…

Read More

54 रूट फेल, 35 सरकारी बसें फंसी

शिमला। बर्फबारी की वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़कें बंद होने से शुुक्रवार को एचआरटीसी के करीब 54 रूट फेल हो गए जबकि अलग-अलग जगहों पर करीब 35 बसें फंस गई हैं। बसों की आवाजाही थमने से मुसाफिर मुश्किल में पड़ गए हैं। वीरवार रात कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की में बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। शुक्रवार दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग कुफरी बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। नारकंडा में भारी बर्फबारी के चलते रामपुर व रिकांगपिओ के लिए बसें…

Read More

इग्नू परीक्षाएं न स्थगित की हैं, न सेंटर बदला है

शिमला। सेंटर आफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में 20 दिसंबर को होने वाली तीन विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का इग्नू की 19 और 20 दिसंबर को कॉलेज में रखी गई परीक्षाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मतगणना के चलते परीक्षा केंद्र में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। यह जानकारी इग्नू स्टडी सेंटर संजौली कॉलेज के समन्वयक आरआर चौहान ने दी। उन्होंने कहा कि 19 और 20 दिसंबर को मतगणना के मद्देनजर कॉलेज परिसर में एंट्री के लिए कार्ट रोड वाले रास्ते का परीक्षार्थियों के लिए इस्तेमाल किया जा…

Read More

तारादेवी से फागू, टुटीकंडी, रिज के लिए रोपवे!

शिमला। तारादेवी से फागू, टुटीकंडी और रिज के लिए रोपवे बनाए जाएंगे। सड़कों पर ट्रैफिक की भीड़ को कम करने में यह प्रोजेक्ट बेहद कारगर साबित होगा। इससे नगर निगम को सालाना करोड़ों रुपए की आय होगी। सभी रोपवे को एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा। कोयंबटूर से विश्वस्तरीय कार्यशाला में हिस्सा लेकर लेकर लौटे महापौर संजय चौहान ने यह जानकारी दी है। महापौर का कहना है कि सिटी मोविलिटी प्लान के तहत इस योजना पर काम किया जाएगा। रोपवे की सुविधा प्रदेश में अभी काफी कम जगह है। नयनादेवी और सोलंगनाला…

Read More

भूकंप से डीसी आफिस में फंसे दर्जनों कर्मचारी!

शिमला। वीरवार को भूकंप से उपायुक्त कार्यालय के भीतर करीब 17 लोग बुरी तरह से फंस गए। यहां अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना पाते ही दो मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड टीम यहां पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई। सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। चौंकिए मत, यह सचमुच की आपदा आने पर बचाव के लिए मॉकड्रिल का नजारा है। मॉकड्रिल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल बठिंडा, पुलिस, फायर ब्रिगेड और गृह रक्षकों ने हिस्सा लिया। उधर, उपायुक्त सुभाषीश पांडा ने बचत भवन में राष्ट्रीय…

Read More

होटलों में 65 फीसदी तक पहुंची आक्यूपेंसी

शिमला। हिल्सक्वीन में बर्फबारी के बाद सैलानियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। राजधानी के होटलों में आक्यूपेंसी बढ़कर 65 फीसदी तक पहुंच गई है। पंजाब व दिल्ली सहित देशभर से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। पिछले हफ्ते होटलों में 30 से 35 फीसदी तक आक्यूपेंसी थी। बर्फ देखने के लिए मैदानी इलाकों से पर्यटकों का हुजूम राजधानी शिमला में उमड़ रहा है। शिमला पहुंचने वाले सैलानियों में अधिक संख्या पंजाब व दिल्ली के लोगों की है। बर्फ का दीदार करने के इच्छुक मनाली जाने के बदले शिमला आने…

Read More

हाईकोर्ट ने दिए प्रधान स्वास्थ्य सचिव का वेतन रोकने के आदेश

शिमला : उच्च न्यायालय ने पिछले 17 वर्षों से मैडीकल लैबोरेटरी टैक्रोलॉजी के लैक्चरार पदों के लिए भर्ती व पदोन्नति नियम न बनाने के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अली राजा रिजवी के दिसम्बर माह से सारे वेतन रोकने के आदेश दे दिए हैं और स्पष्ट किया है कि जब तक ये भर्ती एवं पदोन्नति नियम अधिसूचित नहीं हो जाते तब तक वे अपना वेतन लेने से वंचित रहेंगे। मुख्य न्यायाधीश कुरियन जोसेफ व न्यायाधीश राजीव शर्मा की खंडपीठ ने सतीश ओगटा द्वारा दायर अवमानना खचिका…

Read More

चम्बा सीमा की सुरक्षा नई सरकार के लिए चुनौती

शिमला : जिला चम्बा से आईटीबीपी की बटालियन हटाने का मामला राज्य की नई सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगा। प्रदेश में नई सरकार किसकी बनेगी, यह 20 दिसम्बर को स्पष्ट हो जाएगा। ऐसे में इस संवेदनशील मामले में नई सरकार किस तरह से अपना पक्ष रखेगी, उससे तय होगा कि केंद्र अपने फैसले पर अडिग रहता है या फिर पहाड़ी राज्य के हित को ध्यान में रख अपने फैसले पर पुनर्विचार करता है? गौरतलब है कि केंद्र नवम्बर माह में आईटीबीपी की बटालियन चम्बा से वापस बुलाने का…

Read More

सर्दियों में नहीं लगेंगे बिजली कट : धूमल

शिमला : सर्दियों में बिजली आपूर्ति की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने पर्याप्त प्रबंध किए हैं व इस दौरान कट नहीं लगाए जाएंगे। सर्दियों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राज्य में सर्दियों के मौसम के दौरान बिजली आपूर्ति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। प्रो. धूमल ने कहा कि सर्दियों के मौसम में प्रदेश को आमतौर पर बिजली की कमी का सामना करना पड़ता है। सर्दियों में जल स्तर कम…

Read More