भीमाकाली में हजारों ने नवाया शीश

रामपुर बुशहर। सराहन स्थित मां भीमाकाली के मंदिर में अष्टमी पर मां के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे। सुबह मंदिर खुलने से लेकर शाम की आरती तक मंदिर में भक्तों की कतारें लगी रहीं। सराहन मंदिर में समूचे हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और पश्चिम बंगाल से भी मां से आशीर्वाद लेने भक्त पहुंचे थे। मंदिर परिसर में गृह रक्षकों और न्यास कर्मियों की मौजूदगी में पूरा दिन शांतिपूर्ण माहौल में भक्तों ने बारी-बारी से दर्शन किए और सुख शांति का आशीर्वाद लिया। अन्य दिनों की अपेक्षा अष्टमी…

Read More

सड़क हादसे में बेटे की मौत, बाप घायल

ठियोग (शिमला)। ठियोग के देवीमोड़ के पास शनिवार को स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे में स्कूटर पर सवार नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके पिता को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे उस वक्त हुआ, जब सोमदत्त अपने बेटे आर्यन के साथ संधु से ठियोग की तरफ आ रहे थे। देवीमोड़ के पास पहुंचने पर स्कूटर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।…

Read More

वॉलीबाल में नेशनल खेलेगी समीक्षा

ठियोग (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माहौरी की छात्रा समीक्षा ठाकुर का चयन राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ऊना में हुई राज्य स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता से छात्रा का चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ। स्कूल प्रधानाचार्य रतनचंद रांगड़ा ने इस उपलब्धि पर छात्रा को बधाई दी है।

Read More

अंशकालीन जलवाहकों ने मांगा तीन हजार वेतन

रामपुर बुशहर। जलवाहक कम सेवादार एवं अंशकालीन जलवाहक संघ की रामपुर इकाई की शनिवार को बैठक हुई। इसमें सरकार से अंशकालीन जलवाहकों को तीन हजार रुपये मानदेय देने और दस वर्ष पूर्ण कर चुके जलवाहक सेवादार को नियमित करने की पुरजोर मांग की गई। वहीं, पांच वर्ष पूर्ण कर चुके जलवाहकों को दैनिक भोगी बनाने की मांग की गई है। इकाई प्रधान श्याम लाल काल्टा ने कहा कि जलवाहक सेवादार और अंशकालीन जलवाहक लंबे समय से अपनी मांगें सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई…

Read More

हिमाचल के मुख्य सचिव की पीजीआई में हालत गंभीर

पीजीआई में दाखिल हिमाचल के मुख्य सचिव सुदृप्त राय की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे पीजीआई की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सवेरे उनके ब्रेन को न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञों ने आपरेट किया। उसके बाद भी उनकी हालत में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। फिलहाल उनकी सेहत पर विशेषज्ञों की एक टीम लगातार निगाह बनाए हुए है। मुख्य सचिव को वीरवार शाम ब्रेन हेमरेज की शिकायत पर पीजीआई में दाखिल कराया गया था। उन्हें देखने के लिए उद्योग एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री…

Read More

कृषि उत्पादों में आएगा मशरूमकृषि उत्पादों में आएगा मशरूम

शिमला। हिमाचल सरकार मशरूम उद्योग को नई संजीवनी देने जा रही है। इसके लिए मशरूम को कृषि उत्पाद कैटेगिरी में लाया जा रहा है। वर्तमान में मशरूम एग्रीकल्चर प्रोडयूस एंड मार्केटिंग एक्ट के तहत नहीं आता। इस कारण इसे उगाना कृषि गतिविधि नहीं मानी जाती। मशरूम की खेती बंद कमरों में तापमान बनाए रखने के कारण होती है। तापमान का स्तर बनाए रखने के लिए बिजली की जरूरत पड़ती है। लेकिन कृषि गतिविधि न होने के कारण इसके लिए कमर्शियल रेट किसानों को चुकाने पड़ रहे हैं। यदि इस खेती…

Read More

एचपीसीए को अब नगर निगम का नोटिस

शिमला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के बाद अब एचपीसीए के अधीन क्रिकेट अकादमी लालपानी जांच के घेरे में है। नक्शा नामंजूर होने के बावजूद ग्रीन बैलट एरिया में एचपीसीए ने यहां चार मंजिला भवन बना दिया है। भाजपा शासन काल में प्रशासन ने अनियमितताओं को नजरअंदाज किया, लेकिन अब एचपीसीए को नगर निगम ने नोटिस जारी कर पंद्रह दिन में जवाब मांगा है। इसकी पुष्टि नगर निगम के वास्तुकार योजनाकार केएस चौहान ने की है। भाजपा शासन काल में…

Read More

अपात्र बीपीएल पर कार्रवाई 15 दिन में

शिमला। हिमाचल में अपात्र बीपीएल परिवारों पर कार्रवाई 15 दिन के भीतर हर हाल में जाएगी। इसके लिए सभी एसडीएम को 15 दिन में लंबित मामले निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निर्देश पर पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास तल्ख है। पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि इस मामले पर सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए सभी एसडीएम को निर्धारित समय पर सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए आम लोगों से भी संबंधित एसडीएम के समक्ष शिकायत करने का अनुरोध किया गया है।…

Read More

काशापाट पंचायत प्रधान सस्पेंड

रामपुर बुशहर। काशापाट पंचायत प्रधान प्यासु मल को पद से सस्पेंड कर दिया गया है। सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है। उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने निलंबन आदेश जारी करते हुए प्यासु मल से प्रधान पद की मुहर समेत अन्य रिकार्ड तुरंत पंचायत सचिव को सौंपने के लिए कहा है। काशापाट पंचायत प्रधान प्यासु मल के खिलाफ उपप्रधान समेत अन्य सदस्यों ने सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की थी। शिकायत के बाद उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच बिठाई गई। प्रारंभिक जांच में…

Read More

रामपुर पंचायत समिति की बैठक का बहिष्कार

रामपुर बुशहर। पंचायत समिति रामपुर की सोमवार को आयोजित त्रैमासिक बैठक में अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और बैठक का बहिष्कार कर दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अगर अगली बैठक में अधिकारियों का रवैया ऐसा ही रहा तो उनके खिलाफ उपायुक्त से उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी। बैठक में एचआरटीसी, सिविल सप्लाई समेत कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे थे। समिति अध्यक्ष गुड्डी देवी ने कहा कि कई विभागों के अधिकारी समिति की बैठकों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और वे खानापूर्ति…

Read More