सीढ़ियों का सीमेंट धुल गया, रह गई है रेत

शिमला। राजधानी के बालूगंज से शिव बावड़ी के रास्ते की हालत बद से बदतर हो गई है। रास्ते की सीढ़ियां पूरी तरह टूट चुकी है। सीढ़ियों का सीमेंट धुल गया है। शेष बची है तो रेत। एंदड़ी, गाहन, एमआई रूम के ज्यादातर लोग शिव बावड़ी के रास्ते ही आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों को शिव मंदिर का रास्ता नजदीक पड़ता है। इसी वजह से सुबह-शाम काफी संख्या में लोग इस रास्ते से होकर बालूगंज जाते हैं। फिर चाहे वे ऑफिस जाने वाली महिलाएं हों या स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे।…

Read More

फर्जी डिग्री शिक्षकों पर कार्रवाई में सुस्ती

शिमला। प्रदेश में भले ही दागी अफसरों को पदों से हटाने के आदेश हाईकोर्ट ने जारी कर दिए हैं, लेकिन सरकारी विभागों में जांच एजेंसी की सिफारिश के बावजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में सुस्ती बरती जा रही है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार सरकार ने चंबा से अधिकारियों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सीआईडी ने हाल ही में शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था, इसमें मगध विवि की फर्जी डिग्रियों पर नौकरी कर रहे शिक्षकों की पूरी डिटेल भेजी गई थी। विभाग ने जांच…

Read More

एचपीसीए केस विवि परीक्षा नियंत्रक को हाईकोर्ट से मिली जमानत

शिमला/धर्मशाला। एचपीसीए केस में वांछित विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र अवस्थी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। वीरवार को न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी ने यह जमानत दी। नरेंद्र अवस्थी उस समय धर्मशाला कालेज के प्रिंसिपल थे, जबकि क्रिकेट मैदान के साथ सटा पुराना कालेज भवन गिराया गया था। इस कारण विजिलेंस को इनकी तलाश थी। दूसरी ओर नरेंद्र अवस्थी ने विवि से अपनी छुट्टी 25 नवंबर तक बढ़ा दी है। उनके अवकाश की अवधि बुधवार को खत्म हो गई थी, लेकिन वीरवार को उन्हें प्रशासन के पास अवकाश…

Read More

अब तीन रुपये में जाइए बस अड्डा

रामपुर बुशहर। मुख्य शहर रामपुर से बस अड्डे तक अब तीन रुपये में सफर होगा। परिवहन निगम ने शहर से बस अड्डे के बीच स्पेशल बस सेवा शुरू की है। वीरवार को विधायक एवं सीपीएस नंदलाल ने बस को हरी झंडी दिखाई। रामपुर शहर और बस अड्डे के बीच परिवहन निगम ने 37 सीटर बस सेवा शुरू की है। शहर और बस अड्डे के बीच स्पेशल बस सेवा आरंभ होने से कॉलेज विद्यार्थियों समेत आम लोगों को लाभ मिलेगा। शहर से बस अड्डे के लिए स्पेशल बस सेवा न होने…

Read More

डेढ़ हजार कारोबारियों पर जुर्माना ठोकने की तैयारी

शिमला। पंथाघाटी ही नहीं बल्कि राजधानी शिमला में ऐसे डेढ़ हजार और कारोबारी भी हैं, जिन्होंने लाइसेंस नहीं बनाए हैं। नगर निगम की संपदा शाखा के मुताबिक अभी तक करीब एक हजार कारोबारियों ने ही लाइसेंस बनाए हैं। शेष कारोबारी अवैध तरीके से कारोबार कर रहे हैं। नॉन पीएफए लाइसेंस बनाए बिना कारोबार करने वाले करीब 1500 कारोबारियों पर नगर निगम की संपदा शाखा ने जुर्माना लगाने की तैयारी कर ली है। 31 अक्तूबर तक सिर्फ 1100 कारोबारियों ने ही लाइसेंस बनाए हैं। शहर के करीब 2500 कारोबारियों के लाइसेंस…

Read More

डेढ़ हजार कारोबारियों पर जुर्माना ठोकने की तैयारी

शिमला। पंथाघाटी ही नहीं बल्कि राजधानी शिमला में ऐसे डेढ़ हजार और कारोबारी भी हैं, जिन्होंने लाइसेंस नहीं बनाए हैं। नगर निगम की संपदा शाखा के मुताबिक अभी तक करीब एक हजार कारोबारियों ने ही लाइसेंस बनाए हैं। शेष कारोबारी अवैध तरीके से कारोबार कर रहे हैं। नॉन पीएफए लाइसेंस बनाए बिना कारोबार करने वाले करीब 1500 कारोबारियों पर नगर निगम की संपदा शाखा ने जुर्माना लगाने की तैयारी कर ली है। 31 अक्तूबर तक सिर्फ 1100 कारोबारियों ने ही लाइसेंस बनाए हैं। शहर के करीब 2500 कारोबारियों के लाइसेंस…

Read More

हाईकोर्ट पहुंचा जेबीटी पदोन्नति मामला

शिमला। प्रदेश में जेबीटी से टीजीटी शिक्षक की भर्ती एवं पदोन्नति का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इसमें अरुण कुमार ने याचिका दायर की है। इसमें एक बार सुनवाई के बाद एनसीटीई और निदेशक एलीमेंटरी को नोटिस भी जारी कर दिया है। मामले में अरुण कुमार ने न्यायालय में याचिका दायर की है। न्यायालय में सीडब्लयूपी/9041/2013 के तहत मामला चल रहा है। प्रदेश में आईटीई के लागू होने के बाद जेबीटी से टीजीटी शिक्षक बनने के लिए अब टेट पास करने के साथ स्नातक डिग्री में 50 फीसदी अंकों की…

Read More

स्टे से राहत जरूर पर सहमे हैं कारोबारी

शिमला। प्लास्टिक पैकिंग पर पाबंदी को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई ने शहर के कारोबारियों को राहत दी है। 9 दिसंबर तक स्टे का फैसला होने से कारोबारी उत्साहित हैं। शहर के कारोबारियों ने राज्य सरकार से प्लास्टिक पैकिंग का विकल्प देने की मांग उठाई है। मंगलवार को राजधानी के अधिकांश दुकानदार सहमे हुए नजर आए। सुबह-सुबह टेंशन में ही कारोबारी दुकानों तक पहुंचे। दोपहर बाद स्टे मिलने के बाद कारोबारियों ने राहत की सांस ली। हाईकोर्ट से स्टे का स्वागत शिमला व्यापार मंडल के पूर्व पदाधिकारी कंवलजीत…

Read More

पंथाघाटी में चल रहा अवैध कारोबार

शिमला। शहर के उपनगर पंथाघाटी में अवैध कारोबार चल रहा है। यहां खुली अधिकांश दुकानों के कारोबारियों ने लाइसेंस नहीं बनवाए हैं। खाद्य वस्तुएं बेचने वाले कारोबारी सरेआम शहरवासियों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। किसी भी कारोबारी ने न्यू फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट के तहत लाइसेंस नहीं बनवाया है। मंगलवार को सर्व मंगल टीम के कसुम्पटी वार्ड के निरीक्षण पर जाने से यह खुलासा हुआ है। अपने ही सहयोगी अधिकारियों की लापरवाही देख मौके पर गए अधिकारी हैरान रह गए। पंथाघाटी में बीते कई सालों से लोग…

Read More

सड़क बनाने की शर्तें हुईं आसान

शिमला। हिमाचल सरकार ने सड़क निर्माण की शर्तें आसान बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत ठेकेदारों को तारकोल की कीमत बढ़ने से लेकर रखरखाव की शर्त में छूट देने का फैसला लिया है। केंद्र ने हिमाचल की रखरखाव की अवधि को कम करने की शर्त को नकार दिया था। इसलिए प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर इसमें छूट दी है। इसके तहत ठेकेदारों को काम पूरा करने के अगले पांच साल तक महज रुटीन रखरखाव ही करना होगा। बरसात, सर्दी या भूस्खलन से होने वाले बड़े नुकसान…

Read More