व्यापारियों और व्यापार मंडल में ठनी

रामपुर बुशहर। व्यापार मंडल के नए सिरे से गठन को लेकर व्यापारी और व्यापार मंडल आमने-सामने आ गए है। व्यापार मंडल का कहना है कि जिन व्यापारियों ने नए व्यापार मंडल के गठन की मांग की है वे व्यापार मंडल के सदस्य ही नहीं हैं। जबकि दूसरी ओर व्यापारियों का कहना है कि पंजीकरण के लिए कोई किसी के घर नहीं जाएगा, इसके लिए बैठक या आम सभा का आयोजन करना होता है। व्यापार मंडल ऐसा नहीं कर पाया है। व्यापार मंडल के प्रधान हरीश गुप्ता, उप प्रधान नवनीत अग्रवाल,…

Read More

कहां फेंका जा रहा बायो वेस्ट, नहीं जानकारी

रामपुर बुशहर। क्षेत्र चल रहे निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाला बायोवेस्ट कहां फेंका जा रहा है, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। यहां चल रहे किसी भी अस्पताल के पास अपना बायोवेस्ट प्लांट नहीं है, लेकिन हैरत की बात तो यह है कि रामपुर में तैनात प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी तक नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि बायोवेस्ट प्लांट की डील शिमला कार्यालय से होती है। अब सवाल उठाता है कि अगर अधिकारी शिमला से डील करेंगे तो यहां…

Read More

सरकार और संगठन के समन्वय की होगी समीक्षा

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार और संगठन के समन्वय की समीक्षा के लिए कांग्रेस कमेटी ने छह दिसंबर को बैठक तय की है। इसमें प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से लेकर जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता हिस्सा लेंगे। निचले स्तर तक राज्य सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं, इसके लाभ आम आदमी तक पहुंच रहे हैं या नही? इसे गांव तक पहुंचाने के लिए क्या नई पहल की जानी चाहिए? इन सभी मामलों के साथ अगले महीने के क्या जिला और ब्लाक के लक्ष्य होंगे, इसे तय करने के लिए प्रदेश कांग्रेस समिति…

Read More

व्यापार मंडल के गठन को व्यापारियों ने की आवाज बुलंद

रामपुर बुशहर। व्यापार मंडल रामपुर के नए सिरे से गठन के लिए व्यापारियों ने मोरचा खोल दिया है। अब व्यापारी चाहते हैं कि नए सिरे से व्यापार मंडल का गठन किया जाए क्योंकि व्यापार मंडल पर पिछले 12 सालों से एक ही व्यक्ति का राज चल रहा है। वर्तमान व्यापार मंडल के पास लगभग 60 व्यापारी पंजीकृत है। जबकि इस समय रामपुर बाजार में व्यापारियों की संख्या 400 के आसपास पहुंच चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान में प्रधान व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने में असफल है।…

Read More

रसोई गैस बुकिंग न होने पर भड़के लोग मंगलवार, 26 नवंबर 2013

रोहड़ू । रसोई गैस की बुकिंग न मिलने पर उपभोक्ताओं ने एजेंसी के बाहर नारेबाजी की। भड़के लोगोें को शांत करने के लिए खाद्य आपूर्ति निगम को पुलिस बुलानी पड़ी है। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद लोग शांत हुए। रोहड़ू में रसोई गैस की बुकिंग केवल सोमवार को रखी गई है। इस दिन भी एजेंसी में उपलब्ध गैस कोटे के अनुसार बुकिंग ली जाती है। सोमवार को गैस भरवाने की बुकिंग के लिए सुबह से सैकड़ाें लोग लाइन में कई घंटे तक खड़े रहे। बीच में गैस की…

Read More

85वें संशोधन के मामले पर फिर बनेगी रिपोर्ट

शिमला। प्रदेश में 85वें संशोधन के मामले में दोबारा से रिपोर्ट तैयार की जानी है। प्रदेश में इस संशोधन को लागू न करने के फैसले के बाद सरकार ने सभी पक्षों की सुनवाई के लिए कार्यकारी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। कमेटी के समक्ष शुक्रवार को तीनों कर्मचारी संगठनों ने अपने पक्ष रखे हैं। इसमें सभी पक्षों ने अपनी ओर से तैयार आंकड़ों का खाका कमेटी के सदस्यों को सौंपा है। कमेटी ने फैसला लिया है कि इन सभी आंकड़ों को खंगालने और राज्य सरकार…

Read More

बैंटनी कैसल में बनेगा सिटी म्यूजियम

शिमला। राजधानी शिमला के कोर एरिया में कालीबाड़ी रोड पर स्थित ऐतिहासिक बैंटनी कैसल भवन अब शिमला शहर का सिटी म्यूजियम बनेगा। इस बारे में भाषा एवं संस्कृति विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार अब इस भवन के करीब 5.3 बीघा भूभाग का अधिग्रहण करेगी। पर्यटन विभाग के साथ मिलकर यहां म्यूजियम स्थापित किया जाएगा। भवन के साथ खाली जमीन पर चिल्ड्रन पार्क विकसित करने की योजना है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस बारे में घोषणा की थी। बैंटनी कैसल पूर्व भाजपा सरकार के समय विवाद का केंद्र…

Read More

गायत्री स्कूल जांगला में नवाजे होनहार

रोहडू। गायत्री स्कूल जांगला में वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जुन्गा से विजय ज्योति सेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांधा। समारोह के दौरान स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम का आगाज स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद छात्रों ने स्वागत गीत पेश किया। स्कूल के प्रबंधक राकेश मोक्टू ने स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण मेहता ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर…

Read More

इंदिरा मार्केट में बनेगी डेढ़ सौ गाड़ियों की पार्किंग

रामपुर बुशहर। इंदिरा मार्केट में प्रस्तावित पार्किंग में अब करीब डेढ़ सौ गाड़ियों को पार्क करने की जगह बनाई जाएगी। पहले इसमें सौ गाड़ियों को पार्क करने का प्रावधान रखा गया था, लेकिन लोनिवि की ओर से ड्राइंग में बदलाव करने से इसकी क्षमता बढ़ी है। इसके अलावा पार्किंग भवन में करीब 36 दुकानों का भी प्रावधान रखा गया है। इंदिरा मार्केट में पार्किंग का निर्माण नगर परिषद रामपुर की ओर से करवाया जा रहा है। पहले नगर परिषद ने इसका निर्माण कार्य हिमुडा को सौंपा था, लेकिन समय पर…

Read More

चंडीगढ़ सेब बेचने गया बागवान लापता

जुब्बल (शिमला)। जुब्बल तहसील के नकटाड़ा गांव का बागवान रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार बागवान 12 नवंबर को सेब बेचने के बाद चंडीगढ़ से वापस घर आ रहा था, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा हैै। बागवान के लापता होने का मामला जुब्बल पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस बागवान की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार नकटाड़ा निवासी 57 वर्षीय प्रमोद सिंह 8 नवंबर को जुब्बल से चंडीगढ़ सेब बेचने गया था। सेब बेचने के बाद 12 नवंबर को प्रमोद सिंह चंडीगढ़…

Read More