शिमला।(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश के जंगलों में कैंपा (प्रतिपूरक वनीकरण निधि प्रबंधन एवं नियोजन प्राधिकरण) के तहत जमीनी काम कराए गए या नहीं, इसकी पड़ताल अब थर्ड पार्टी से कराई जाएगी। इसके तहत पिछले पांच साल में पूरे प्रदेश में कराए गए लगभग 167 करोड़ रुपये के कार्यों की बारीकी से छानबीन होगी। देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) से यह जांच कराने को लेकर बात की जा रही है। इसकी पुष्टि अपर प्रमुख वन संरक्षक कैंपा एसएस नेगी ने की। नेगी ने बताया कि जल्द ही एफआरआई के साथ…
Read MoreCategory: Shimla
गलत ऑपरेशन की शिकायत, सी एम ऑफिस ने मांगी रिपोर्ट
शिमला।(सोनिया) सर्जरी में गलती की एक शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट तलब की है। किन्नौर जिले के पूह में लगे शिविर में लापरवाही की शिकायत की गई है। शिकायत पत्र के अनुसार यहां कुल 14 ऑपरेशन किए गए थे। पूह निवासी नवांग दोरजे, चांगो निवासी राकेश कुमार और नाको निवासी संजीव कुमार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भेजे शिकायत पत्र में आरोप लगाए गए हैं कि शिमला के एक निजी अस्पताल ने सीएचसी पूह में एक से 7 दिसंबर के बीच एक चिकित्सा शिविर लगाया…
Read Moreहीरे का हार चोरी
शिमला।(वी डी शर्मा) सांगटी में सरकारी अफसर के घर से चोर लाखों के जेवर और पचास हजार नकदी पर हाथ साफ कर गए। वारदात के वक्त पति-पत्नी कार्यालय गए थे। इनकी बेटी कोचिंग सेंटर में थी। बेटी घर लौटी, तब चोरी का पता चला। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे लॉकर को तोड़कर उसमें से हीरे का हार, हीरे की दो अंगूठियां, चार झुमके, सोने की चार अंगूठियां, चांदी की दो पायलें, आठ नॉज पिन, दो गोल्ड डायमंड पेंडल, पांच मोबाइल सेट सहित नकदी ले…
Read Moreएचपीयू में प्रतिनियुक्ति पर बवाल
शिमला।(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कॉलेज के सहायक प्रोफेसर को प्रतिनियुक्ति देने पर बवाल हो गया है। एसएफआई ने ईसी के इस फैसले को न्यायालय में चुनौती देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में विरोध रैली करने की चेतावनी दी है। एसएफआई के राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी पुनीत धांटा ने आरोप लगाया कि ईसी ने पहली बार बाहरी शिक्षक को प्रतिनियुक्ति दी है। इसे किसी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, एबीवीपी के परिसर इकाई उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि…
Read Moreतीन पूर्व एमडी सहित 17 पर चलेंगे मुकदमे
शिमला। (वीरेन्द्र खागटा) विजिलेंस ब्यूरो तीन सरकारी निगमों के पूर्व प्रबंध निदेशकों सहित 17 अधिकारियों और कर्मचारियों पर मुकदमा चलाने की तैयारी में है। इसके लिए विजिलेंस ने सरकार से अभियोजन मंजूरी मांगी है। इनके खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामलों की जांच पूरी हो गई है। सरकार से अभियोजन मंजूरी मिलते ही इनके खिलाफ बनाए आरोप पत्र कोर्ट में पेश कर दिए जाएंगे। विजिलेंस के अनुसार इनमें अधिकतर मामले चिट भर्ती के हैं और अधिकतर आरोपी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। विजिलेंस ने कुल आठ अलग-अलग मामलों में अभियोजन की मंजूरी…
Read Moreएचआरटीसी के 65 रूट फेल, 30 बसें फंसीं
शिमला।(वी डी शर्मा) बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला में परिवहन व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। खड़ापत्थर, नारकंडा और चौपाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थमने से रविवार को एचआरटीसी के करीब 65 रूट फेल हुए हैं। बर्फबारी के कारण निगम की करीब 30 बसें विभिन्न क्षेत्रों में फंसी हुई हैं। रविवार को एचआरटीसी की बसें ठियोग और कोटखाई रूट पर ही रवाना हो पाईं। राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर नारकंडा और ठियोग हाटकोटी मार्ग पर खड़ापत्थर में सड़क बंद होने के कारण जुब्बल, रोहड़ूू, रामपुर और रिकांगपिओ रूट पर बसों…
Read More48 घंटे ड्यूटी रोस्टर को कर्मियों की ना
शिमला।(सोनिया) एचआरटीसी कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन की ओर से लागू किए गए 48 घंटे के ड्यूटी रोस्टर को सिरे से नकार दिया है। रविवार को एचआरटीसी जेसीसी (संयुक्त समन्वय समिति) की ढली कार्यशाला में हुई आपात बैठक में निगम प्रबंधन के खिलाफ आरपार की लड़ाई का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जीत राम चौधरी ने की। जेसीसी के बैनर तले सोमवार को ओल्ड बस स्टैंड में एचआरटीसी कर्मचारी गेट मीटिंग करेंगे। इस दौरान निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाएगी। जेसीसी के महासचिव…
Read Moreआधा किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा) पुलिस ने चरस का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने एक सप्ताह में चरस तस्करी के दो मामले पकड़े हैं। रविवार को पुलिस ने जगातखाना पुल के पास गश्त के दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति के पास से आधा किलो चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह लाल चंद, योगेंद्र और लायक राम गश्त पर थे। इसी दौरान पुल के पार कुल्लू जिला की ओर से एक व्यक्ति आ रहा था, जो पुलिस दल को देख कर घबरा गया और…
Read Moreबड़ाच में 93 लाख से बनेगा पीएचसी
रामपुर बुशहर। (संदीप वर्मा)सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि रामपुर क्षेत्र में एक वर्ष के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर 3 तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। वे रविवार को बड़ाच में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होेंने बताया कि 93 लाख रुपये की राशि से बनने वाले इस स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी। इस स्वास्थ्य केंद्र के बनने से बड़ाच पंचायत के अतिरिक्त देलठ करांगला, थैली-चक्टी और चार अन्य पंचायतों के लगभग 18…
Read Moreबर्फबारी से शिमला-रोहडू और रामपुर एनएच बंद
रामपुर बुशहर/कुमारसैन/ रोहडू।(संदीप/कमलेश /सुंदर) बर्फबारी के बाद शिमला-रोहडू और रामपुर को जाने वाले मुख्य मार्गों पर फिर यातायात ठप हो गया है। वहीं, जुब्बल, रोहडू, चिड़गांव और नावर क्षेत्र में अधिकांश ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बसें ग्रामीण रूटों पर भी आधा ही सफर तय कर वापस आ रही हैं। निगम की कई बसें विभिन्न रूटों पर बर्फ में ही फंस गई हैं। क्षेत्र में शनिवार रात से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। इस कारण वाया खड़ापत्थर शिमला रोहडू मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात वाहनों…
Read More