रोहड़ू में 25 रुपये लीटर मिलेगा दूध

रोहड़ू(सुंदर औक्टा) लोगों को अब रोहड़ू में दूध पच्चीस रुपये प्रति लीटर मिलेगा। किसान सभा और दूध उत्पादकों के आग्रह पर प्रमुख संगठनों ने प्रशासन के साथ बैठक में दूध के दामों में बढ़ोतरी पर सहमति व्यक्त की है। दूध के नए दाम 10 मार्च से लागू किए जाएंगे। किसान सभा और क्षेत्र के पशुपालकों के साथ मंगलवार को एसडीएम कार्यालय मेें बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रोहड़ू वाईपीएस वर्मा ने की। बैठक में पशुपालकों ने दूध के न्यूनतम दाम 27रुपये करने की मांग उठाई। इस…

Read More

दो सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

ठियोग (रामपुर बुशहर)(विक्रम विक्की) ठियोग नंगल देवी मंदिर के पास एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया है। एक अन्य हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए ठियोग लाया गया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर दोनों हादसों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नीतीश पुत्र परमानंद निवासी शिमला रामपुर से शिमला की ओर जा रहा था। इसी दौरान तंग सड़क होने के कारण…

Read More

वीरभद्र-प्रतिभा सिंह के शपथपत्र सही

शिमला(वीरेन्द्र खागटा) हिमाचल प्रदेश के निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय चुनाव आयोग को मुख्यमंत्री और मंडी की सांसद की शिकायत के मामले में अपनी रिपोर्ट भेज दी है। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह के शपथ पत्र को सही पाया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट में शिकायत के समय दिए दस्तावेजों को शपथपत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक सही पाया गया है। एक जनवरी को भाजयुमो अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय चुनाव आयोग में चुनावों के…

Read More

आनंद, आस्कर और सोनी कल हिमाचल में

शिमला(सोनिया) इसे लोकसभा चुनाव सिर पर होने का असर ही कहा जाएगा कि बुधवार 5 मार्च को हिमाचल में केंद्र सरकार के दो कैबिनेट मंत्री और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री दौरे पर होंगे। केंद्रीय मंत्री आस्कर फर्नांडीस, आनंद शर्मा और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी हिमाचल आ रही हैं। चुनाव आचार संहिता की संभावना को देखते हुए ही सारे कार्यक्रम एक साथ रख दिए गए हैं। अब दुविधा ये है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब एक या दो कार्यक्रमों में ही शामिल हो पाएंगे। सुंदरनगर के नेरचौक में ईएसआई मेडिकल…

Read More

यहां बाहर होता मरीजों का इलाज

शिमला।(वीरेन्द्र खागटा) समय : सुबह 11.26। स्थान : आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भराड़ी। इंडियन बुलेटिन की टीम यहां पहुंचती है। डिस्पेंसरी भवन के बाहर ही लोगों का इलाज हो रहा है। पूछने पर पता चला कि भवन की खराब हालत के कारण ऐसा करना पड़ रहा है। मरीजों का इलाज जर्जर हालत के चलते डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी डिस्पेंसरी के बाहर बैठकर मरीजों का इलाज करने को मजबूर हैं। बर्फबारी और बारिश में अंदर बैठना खतरे से खाली नहीं। पानी के लगातार हो रहे रिसाव के चलते कभी भी हादसा हो सकता है।…

Read More

स्कूल खुलेंगे या नहीं, असमंजस

शिमला।(वी डी शर्मा) पांच मार्च तक स्कूल बंद होने की घोषणा के बाद भी कई स्कूलों में सोमवार को छात्र और छात्राएं पहुंची। निजी तथा सरकारी स्कूलों में पूर्व निर्धारित प्रैक्टिकल भी हुए। हालांकि, अवकाश घोषित होने के चलते कुछ छात्र परीक्षा नहीं दे सके। अभिभावकों में भी असमंजस रहा। राजधानी के स्कूलों में जो भी छात्र स्कूल पहुंचे। उनमें छोटे बच्चों को घर भेज दिया गया। जमा एक की प्रैक्टिकल परीक्षाएं हुईं। मंगलवार और बुधवार को स्कूल खुलेंगे या नहीं इसको लेकर असमंजस बरकरार है। उपायुक्त की ओर से…

Read More

80 लाख रुपये से हल होगी लो वोल्टेज की समस्या

ज्यूरी (रामपुर बुशहार)। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या जल्द ही दूर होने की उम्मीद है। लोगों की समस्या हल करने के लिए बिजली बोर्ड जल्द ही ज्यूरी में पावर कंट्रोल प्वाइंट लगाएगा। इस पर बोर्ड लगभग 80 लाख रुपये खर्च कर रहा है। इसके लिए जल्द ही टेंडर लगा कर काम शुरू कर दिया जाएगा। पावर कंट्रोल प्वाइंट लगने से ज्यूरी, सराहन और पंद्रह बीस क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं की लो वोल्टेज सहित अन्य परेशानियां दूर होंगी। लोगों की इस समस्या को कई बार…

Read More

ननखड़ी के बाद अब रामपुर में तेंदुए की दहशत

रामपुर बुशहर।(संदीप वर्मा) ननखड़ी के बाद अब रामपुर क्षेत्र में भी तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। शनिवार की रात रामपुर के रचोली में तेंदुआ देखा गया। इसके बाद क्षेत्र के लोगाें ने वन विभाग के डीएफओ को इस बारे में शिकायत की और तेंदुए को पकड़ने की मांग की। 20 दिन में तेंदुए ने ननखड़ी क्षेत्र से दो मासूमों को अपना शिकार बनाया है। जहां वन विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करते हुए उसे मारने के लिए टीमें बना रखी हैं, लेकिन वन विभाग अभी तक तेंदुए को…

Read More

बंजर हुई निरमंड की 10 हेक्टेयर भूमि

निरमंड (रामपुर)।(संदीप वर्मा) बागीपुल से अवेरा तक बनी तीसरे चरण की नहर का सात साल बाद भी उद्घाटन नहीं हो पाया है। इस कारण निरमंड और बावा दो पंचायतों के करीब सात गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं, क्षेत्र की करीब 10 हजार हेक्टेयर भूमि बंजर हो गई है। आईपीएच ने इस नहर को बनाने में एक करोड़ छह लाख रुपये की राशि खर्च की है। नहर का निर्माण कार्य सात साल पहले पूरा हो चुका है। मगर इसके उद्घाटन के लिए किसी भी…

Read More

जातिसूचक शब्द कहने पर एक माह जेल

ठियोग (रामपुर बुशहर)।(विक्रम विक्की) अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिन रघु ने जातिसूचक शब्द कहने का आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को एक माह की सजा सुनाई है। वहीं सौ रुपये जुर्माना अदा करने के भी आदेश जारी किए। मामले की पैरवी करने वाले सहायक जिला न्यायवादी नवीन चंद्र गौतम ने बताया कि 25 जून 2009 मेें ठियोग के बटाड़ा गांव में रतिराम और श्यामानंद को काम पर लगा रखा था। इसी बीच उसी गांव का चेतराम ठाकुर आकर उन्हें जाति सूचक शब्द कह कर अभद्र व्यवहार करने लगा। इसके बाद…

Read More