हजारों कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर,

  12 जुलाई तक बढ़ाई एडमिशन डेट ‌ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी निजी, सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए प्रवेश की तिथि 12 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इससे उन कॉलेजों को ज्यादा फायदा होगा जो अभी नए खुले हैं और जानकारी के अभाव के कारण यहां कम दाखिले हो पाए हैं। प्रधान सचिव उच्च शिक्षा से मिले निर्देशों पर विवि के नव नियुक्त प्रति-कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने सभी कॉलेजों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।…

Read More

सगाई से पहले मां, भाई समेत युवती की मौत

शिमला ठियोग के पास हुआ हादसा शिमला के पास ठियोग के साथ लगते बेखलटी में बुधवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मां, उसकी बेटी और बेटे की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब एक पिकअप ने रामपुर की ओर से जा रही मारुति कार को टक्कर मार दी। इससे कार गहरी खाई में जा गिरी। मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल बेटी…

Read More

एसएचओ समेत 122 कर्मचारियों के तबादले

शिमला जिला पुलिस महकमे में इंस्पेक्टर सहित 122 कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इंस्पेक्टर मनीष कुमार को पीसीआर से ट्रैफिक में लगाया गया है। इंस्पेक्टर मथुरादास को ट्रैफिक से एसएचओ रामपुर लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर मंगतराम को एसएचओ रामपुर से एडिशनल एसएचओ सदर बदला गया है। सदर से एडिशनल एसएचओ बाबूराम को एसएचओ चड़गांव भेजा गया है। एसएचओ चढ़गांव आशीष को एडिशनल एसएचओ रामपुर लगाया गया है। संजौली चौकी प्रभारी वीरी सिंह को एसएचओ जुब्बल लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार जुब्बल से पुलिस चौकी संजौली…

Read More

पिता के आखिरी दर्शन को बेटे की बेबसी…

मंगलवार, 1 जुलाई 2014 सूडान में पिता की मौत अब बेटा कर रहा जदोजहद हिमाचल के इस बेबस बेटे की ऐसी कहानी हैं कि किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएं। पिता की मौत सूडान में एक हादसे में हुई। अब एनओसी न मिलने से पिता का शव विदेश में फंसा हुआ है। हिमाचल हमीरपुर का यह बेटा सूडान में हुए एक हादसे में अपने पिता को गंवा चुकी है। मगर अब भारतीय दूतावास की लापरवाही से पिता के शव को वापिस वतन लाने के लिए दर दर की…

Read More

तिब्बत के पूर्व पीएम का चीन को करारा जवाब

बुधवार, 2 जुलाई 2014 ‘एलओसी का उल्‍लंघन कर रहा चीन’ नवनिर्वाचित मोदी सरकार और चीन के बीच चल रही वार्ता के समय चीन की ओर से जारी किया नया नक्शा अथेंटिक नहीं है। नए नक्शे में चीन ने अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ भूभाग को अपना दर्शाया है। यह एलओएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) का उल्लंघन है। हिमाचल स्थित मैकलोडगंज में अपने निवास स्थान पर एक विशेष वार्ता में निर्वासित तिब्बत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री सामदोंग रिंपोछे ने कहा कि भारत और चीन के बीच जब भी कोई…

Read More

पीयू से BA-BEd कोर्स करना है तो

पंजाब यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशनल टेक्नोलॉजी एंड वोकेशनल एजूकेशन विभाग ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए (आनर्स) एजुकेशन-बीएड कोर्स में दाखिले के लिए आमंत्रित किए हैं। कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं में 50 फीसदी अंक (45 एससी कैटेगरी) से अधिक अंक होने जरूरी हैं। कोर्स में दाखिले एंट्रेंस टेस्ट के तहत होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई तय की गई है। एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त इस कोर्स में 50 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

Read More

कॉलेजों में एडमिशन डेट बढ़ाने की मांग

सोमवार, 30 जून 2014 हिमाचल किसान सभा ने प्रदेश में खुले 14 नए कॉलेजों में दाखिले की तिथि बढ़ाने की मांग की है। सभा का कहना है कि तीस जून तक नए कॉलेजों में छात्र प्रवेश नहीं ले पाएंगे। इसलिए इन कॉलेजों के लिए अलग से प्रवेश की तिथि बढ़ाई जाए। प्रदेशाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि प्रदेश के नए कॉलेजों के खोलने की मांग को सभा ने उठाया था। अब कॉलेज खुले हैं, तो सरकार और विभाग इनमें पढ़ने के लिए अधिक से अधिक छात्रों को प्रेरित…

Read More

शिक्षा विभाग के लिए 10 लाख किताबें खरीदेंगेः सीएम

राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में नेशनल बुक ट्रस्ट और हिमाचल कला-संस्कृति और भाषा अकादमी के सहयोग से ‘शिमला पुस्तक मेला’ शुरू हो गया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य शिक्षा विभाग इस पुस्तक मेले से दस लाख रुपए की किताबों की खरीद करेगा। यह किताबें प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के पुस्तकालयों में भेजी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों में नए लेखक गृह खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने भाषा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में पहले से मौजूद लेख…

Read More

शिक्षकों के लिए हाइकोर्ट का बड़ा फैसला

मंगलवार, 1 जुलाई 2014 छह माह में भरें टीजीटी ओबीसी के 322 पद हिमाचल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिए हैं कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में टीजीटी बैकलॉग के 322 पद 6 माह के भीतर भरे। न्यायाधीश संजय करोल और पीएस राणा की खंडपीठ ने इस बारे में दायर याचिका का निपटारा करते हुए ये फैसला सुनाया है। ओबीसी को सरकारी नौकरी में 27 फीसदी आरक्षण है। राजीव भूषण बनाम हिमाचल सरकार केस में हाईकोर्ट ने 5 जून को मुख्य सचिव से हल्फनामा तलब किया था। इस…

Read More

मनरेगा की 41 लाख मजदूरी रुकी

रामपुर बुशहर। किसान सभा की निरमंड इकाई ने क्षेत्र की 14 पंचायतों के लोगाें के साथ मिल कर निरमंड में एक अधिवेशन का आयोजन किया। अधिवेशन में क्षेत्र के लोगों को पेश आ रही समस्याओं पर चरचा की गई। वहीं मनरेगा के तहत लोगों की ओर से किए गए काम का अभी तक 41 लाख का भुगतान करना शेष है। अधिवेशन में मनेरगा, दूध, बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं पर भी लोगों ने विस्तार से चरचा की गई। किसान सभा की निंरमड इकाई के सचिव पूर्ण ठाकुर ने कहा…

Read More