शिमला कोरोना के कारण करीब छह माह से बंद पड़े शिक्षण संस्थानों और रोजाना सामने आ रहे संक्रमण के मामलों का असर नर्सिंग कोर्स के आवेदनों पर भी पड़ा है। बैच के समय से शुरू न होने और प्रशिक्षण के सुचारु रूप से चलने पर बने संशय को भी इसकी वजह माना जा रहा है। पहले नर्सिंग कोर्स में प्रवेश को आवेदनकर्ताओं की संख्या पांच हजार से अधिक रहती थी। इस बार यह आंकड़ा 3500 भी नहीं पहुंच पाया है। बीएससी नर्सिंग की 1200, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की 150,…
Read MoreCategory: Shimla
प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री मनाली दौरे पर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे स्वागत
केलांग/कुल्लू/शिमला अटल टनल रोहतांग का तीन अक्तूबर को उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक दिन पहले शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मनाली पहुंचेंगे। सासे हेलीपैड में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजनाथ सिंह का स्वागत करेंगे। रक्षामंत्री सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग पर बने तीन पुलों का उद्घाटन करेंगे। उधर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। राजभवन ने इसके पीछे स्वास्थ्य और कोविड प्रोटोकोल की दलील दी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल भी कार्यक्रम से दूर रहेंगे। उधर सूत्रों का…
Read Moreअभिभावकों के सहमति पत्र पर ही बच्चों को मिलेगा स्कूलों में प्रवेश
शिमला हिमाचल के स्कूलों में 15 अक्तूबर तक अभिभावकों के सहमति पत्र पर ही नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को शिक्षकों से गाइडेंस लेने के लिए स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। 15 अक्तूबर के बाद स्कूल और कॉलेज खोलने की फैसला लेने की केंद्र सरकार ने राज्यों सरकार को मंजूरी दे दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे के बाद प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर फैसला लिया जाएगा। अभी 15 अक्तूबर तक 50 फीसदी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को ही स्कूल और कॉलेजों…
Read Moreस्टेट सीआईडी महिला और बाल अपराध के प्रति शुरू करेगी जागरूकता अभियान
शिमला स्टेट सीआईडी जल्द ही महिला और बाल अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करेगी। अभियान के लिए महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने स्टेट सीआईडी को तीन लाख रुपये दिए हैं। एडीजी सीआईडी एन. वेणुगोपाल ने बताया कि पिछले दिनों महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्यशाला करवाई थी। इसी कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय और अधिकारिता निशा सिंह ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। एडीजी ने बताया कि जागरूकता अभियानों के दौरान महिला मंडल,…
Read Moreहिमाचल में कोरोना से निपटना चुनौतियों से कम नहीं, अवस्थी को सौंपा स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा
शिमला स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी के लिए कोरोना से निपटना चुनौतियों से कम नहीं होगा। हिमाचल में यह बीमारी पूरी तह से पांव पसार चुकी है। कोरोना के मामले बढ़ने के साथ प्रदेश में मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। हिमाचल में प्रतिदिन 5 से ज्यादा मौतें हो रही हैं। 15 दिन पहले जहां डेथ रेट 0.8 फीसदी था, वहीं अब 1.3 फीसदी हो गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान के बाद सचिव अमिताभ अवस्थी को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। अवस्थी पहले पीजीआई में…
Read Moreरिपोर्ट : प्रदेश के 23,000 विद्यार्थी सरकारी स्कूल छोड़कर गए
शिमला हिमाचल में सरकारी स्कूलों को मजबूत करने में जुटी प्रदेश सरकार को यू डाइस रिपोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। साल 2019-20 में प्रदेश भर में 23,000 विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूल छोड़ दिया है। छठी से दसवीं कक्षा तक 14,000, पहली से पांचवीं तक 8,000 ड्राप आउट हुआ है। हालांकि, 11वीं और 12वीं कक्षा में सिर्फ 102 विद्यार्थी सरकारी स्कूल छोड़कर गए हैं। साल 2018-19 की रिपोर्ट में पहली से जमा दो कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 8,24,073 थी। अब यह संख्या घटकर 8,01,043 रह गई है। साल…
Read Moreबाहरी राज्यों के लिए शुरू होंगी बसें, खुलेंगे खेल परिसर एसओपी जारी
शिमला कोरोना काल के छह महीने बाद हिमाचल में खेल परिसरों को मंगलवार से खोल दिया जाएगा। एसओपी जारी कर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सभी जिला खेल अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। जिला अधिकारियों को तैयारियों के हिसाब से परिसर खोलने का अंतिम फैसला लेने की छूट भी दी गई है। राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर अभी कुछ दिन बंद ही रहेगा। बीते दिनों यहां कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के चलते परिसर को बंद रखने का फैसला लिया गया…
Read Moreप्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत
शिमला हिमाचल प्रदेश में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। सोमवार सुबह मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। नाभी सरकाघाट के कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वहीं कुल्लू के परिणी के 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 14191 के पार पहुंच गया है। 3657 से अधिक सक्रिय मामले हैं। अब तक 10339 मरीज ठीक हो चुके हैं। 170 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
Read Moreलाभ लेने के लिए पर्यटन कारोबारियों को करना होगा आवेदन
शिमला हिमाचल सरकार ने पर्यटन नीति-2019 में निवेशकों को लुभाने के लिए दी गईं रियायतों का लाभ लेने के लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने जिला और राज्य स्तर पर दो कमेटियों का गठन किया है। पर्यटन कारोबारियों को रियायतों का लाभ लेने के लिए जिला अधिकारियों के पास आवेदन करना होगा। जिला और राज्य स्तरीय कमेटियां दस्तावेजों की जांच करने के बाद मंजूरी देंगी। राज्य में पर्यटन कारोबार करने वाले हिमाचलियों को स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण फीस में 70 फीसदी छूट दी गई…
Read Moreकोरोना पॉजिटिव महिला की प्रसव के दौरान मौत, नवजात को दूसरे बच्चों की माताओं ने दिया दूध, चिकित्सकों ने दी नई जिंदगी
शिमला कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के बाद आईजीएमसी शिमला में दाखिल उसके दुधमुंहे साढ़े सात माह के बच्चे को चिकित्सकों ने नई जिंदगी दी है। महिला कोरोना पॉजिटिव थी और प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई थी। साढ़े सात माह के बच्चे को ऑपरेशन के जरिये डॉक्टरों ने निकाला था और आईजीएमसी में ही दाखिल किया था। 17 दिन आईजीएमसी में बच्चे का उपचार चला और शनिवार को स्वस्थ होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जन्म के वक्त बच्चे का वजन 1200 ग्राम था। 17 दिन…
Read More