निर्माण कार्य शहर में पकड़ेंगे रफ्तार, नक्शों को मिलेगी मंजूरी

निर्माण कार्य शहर में पकड़ेंगे रफ्तार, नक्शों को मिलेगी मंजूरी

शिमला। प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता हटने से राजधानी में सोमवार (12 दिसंबर) से निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। नगर निगम भी शहर में नए कार्यों को शुरू करने के साथ ही सितंबर-अक्तूबर से लंबित पड़े भवनों के सैकड़ों नक्शों को मंजूरी देने जा रहा है। इसके लिए अगले हफ्ते ही नगर निगम की हाउस प्लानिंग अप्रूवल कमेटी की बैठक बुलाने पर फैसला लिया जा सकता है। नगर निगम महीने में एक बार इस कमेटी की बैठक कर भवनों के नक्शे और कंपलीशन के आवेदनों को मंजूरी देता…

Read More

डिप्टी सीएम का प्रयोग प्रदेश में पहली बार, अब मंत्रीमंडल में शामिल हो पाएगे 10 ही चेहरे

डिप्टी सीएम का प्रयोग प्रदेश में पहली बार, अब मंत्रीमंडल में शामिल हो पाएगे 10 ही चेहरे

शिमला हिमाचल प्रदेश में पहली बार डिप्टी सीएम का प्रयोग होने से अब 10 ही मंत्री बन सकेंगे। मंत्रिमंडल का गठन करने के लिए कांग्रेस का क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बैठाने के लिए खूब माथापच्ची करनी पड़ेगी। विधानसभा चुनाव में बहुमत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कांगड़ा और शिमला जिला से मंत्री पद के तलबगार अधिक हैं। जिला सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, किन्नौर के विधायकों में भी झंडी मिलने का इंतजार है। कुल्लू को मंत्री मिलने से लाहौल स्पीति की दावेदारी कमजोर पड़ जाएगी। जिला मंडी के पार्टी के…

Read More

सुखविंद्र सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री शपथ ग्रहण करने पहुंचे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान

सुखविंद्र सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री शपथ ग्रहण करने पहुंचे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान

शिमला सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने राजधानी शिमला के रिज मैदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने मुख्यमंत्री जिंदाबाद, सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिंदाबाद के नारे लगाए। मुकेश अग्निहोत्री भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण करने रिज मैदान पर पहुंच गए हैं। 01:11 PM, 11-DEC-2022 हमने वादा किया था, कांग्रेस को वापस लाएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी से कहा कि हमने वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस…

Read More

सरकार बनते ही हिमाचल में होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

सरकार बनते ही हिमाचल में होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

शिमला हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनते ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। पहले जिला उपायुक्तों को बदला जाएगा, उसके बाद सचिवालय के अधिकारियों के महकमे बदले जाएंगे। इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मंथन शुरू हो गया है। पार्टी के नेता भी निगम और बोर्डों में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को लेकर गोटियां फिट करने में लग गए हैं। हिमाचल की अफसरशाही अच्छा महकमा पाने के लिए नेताओं के पास चक्कर लगा रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिन अफसरों को साइड लाइन किया गया था, उन्हें कांग्रेस…

Read More

मुख्यमंत्री की कुर्सी प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही मिलेगी

मुख्यमंत्री की कुर्सी प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही मिलेगी

शिमला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलेगी। विधानसभा चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से चर्चा के बाद ही हाईकमान मुख्यमंत्री को लेकर फैसला लेगा। प्रियंका प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं की कमियों और खूबियों से वाकिफ हैं। शिमला से ही उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। प्रियंका ने शिमला से सटे छरावड़ा स्थित अपने घर से ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। शिमला से ही प्रदेश…

Read More

भाजपा के बागी 21 सीटों पर थे खडे़, 14 पर पहुंचाया नुकसान

भाजपा के बागी 21 सीटों पर थे खडे़, 14 पर पहुंचाया नुकसान

शिमला हिमाचल प्रदेश में भाजपा की हार के लिए बागी भी जिम्मेवार रहे। नए लोगों को टिकट देना और 11 विधायकों के टिकट काटने से भी भाजपा से 21 सीटों पर बागी खड़े हो गए। इनमें 14 सीटों पर बागियों ने भाजपा को नुकसान पहुंचाया। भाजपा तमाम कोशिशों के बावजूद इन्हें बैठाने में नाकाम रही। खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मान-मनौव्वल करते रहे। फतेहपुर में तो पूर्व सांसद कृपाल परमार को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आने की भी चर्चा रही, जिसका एक कथित वीडियो…

Read More

शिमला में कांग्रेस विधायकों की बैठक, हो सकती है नए मुख्यमंत्री की घोषणा

शिमला में कांग्रेस विधायकों की बैठक, हो सकती है नए मुख्यमंत्री की घोषणा

शिमला कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में नए विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें नए सीएम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया जाएगा। बैठक में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भी पहुंचेंगे। फिलहाल, सीएम की दावेदारी के लिए प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के नाम सामने आ रहे हैं। दो खेमों में खींचतान… कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत तो हासिल कर ली है, मगर सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि मुख्यमंत्री कौन…

Read More

हिमाचल विधानसभा को इस बार मिले 11 नए विधायक

हिमाचल विधानसभा को इस बार मिले 11 नए विधायक

शिमला विधानसभा चुनाव के नतीजों में हिमाचल प्रदेश को 19 नए विधायक मिले हैं। कांग्रेस से सबसे ज्यादा 11 नए चेहरे विधानसभा पहुंचे हैं। भाजपा के सात और एक निर्दलीय विधायक पर भी मतदाताओं ने भरोसा जताया है। भाजपा की टिकट पर पच्छाद से जीती रीना कश्यप एकमात्र महिला विधायक बनी हैं। कांग्रेस से कोई भी महिला प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज कर सकी है। 19 विधानसभा क्षेत्रों में पुराने नेताओं को दरकिनार कर जनता ने नए नेताओं को अधिमान दिया है। भाजपा के नए विधायकों में आनी से लोकेंद्र कुमार,…

Read More

हिमाचल में 2.75 लाख किसानों की अटकी सम्मान निधि

हिमाचल में 2.75 लाख किसानों की अटकी सम्मान निधि

शिमला केवाईसी (नो योर कस्टमर) फार्म न भरने पर हिमाचल प्रदेश के 2.75 लाख किसानों की सम्मान निधि अटक गई है। केंद्र सरकार ने इन किसानों और बागवानों के खातों में 12वीं किस्त जारी नहीं की है। इन्हें फार्म भरने के लिए 15 दिसंबर तक की मोहलत दी गई है। फार्म भरने के बाद ही बैंकों को इन किसानों का पैसा जारी किया जाएगा। प्रदेश में नौ लाख किसानों-बागवानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। कृषि भूमि संबंधी जानकारी अभी तक सिर्फ 73 फीसदी किसानों ने ही दी…

Read More

एचआरटीसी : आईटी के 130, जूनियर अकाउंटेंट के 22 भरेगा पद

एचआरटीसी :  आईटी के 130, जूनियर अकाउंटेंट के 22 भरेगा पद

शिमला हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी के 130 पद भरेगा। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर इन पदों के लिए लिखित परीक्षा लेगा। ये पद रोस्टर के हिसाब से विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। एचआरटीसी जूनियर अकाउंटेंट के 22 पदों पर भी भर्ती करेगा। ये सभी पद भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार भरे जाएं। जेओए आईटी के पदों को भरने के लिए आयोग जल्द ही लिखित परीक्षा की तारीख तय करेगा। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को टाइप टेस्ट…

Read More