महंगाई डायन करवाचौथ को मारा डंक

मीरपुर। करवाचौथ पर्व पर महंगाई हावी है। महिलाओं को महंगाई ने सोचने पर विवश कर दिया है। इससे बजट भी गड़बड़ा रहा है। हरेक चीज के दाम बढ़ गए हैं। कुछ महिलाओं ने तो करवाचौथ के लिए बजट निर्धारित कर दिया है। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है लेकिन इससे सामान कम आएगा, क्योंकि महंगाई बढ़ने से कम सामान ही खरीदा जा सकता है। हालांकि कुछ महिलाएं खुलकर खरीदारी करने की बात कह रही हैं लेकिन महंगाई ने भी उन्हें जोर का झटका दिया है। सामान तो…

Read More

लुथान में ब्यास पर बनेगा झूला पुल

नादौन (हमीरपुर)। शहर की लुथान रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के अंतिम दिन ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रतन ने शिरकत की। संजय रतन ने लुथान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को 16 लाख 70 हजार रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। रामनाटक क्लब भवन को 5100 रुपये की राशि देने के साथ ही क्षेत्रवासियों की मांग ब्यास नदी पर झूला पुल का शिलान्यास 13 जनवरी को करवाने की घोषणा की। 13 जनवरी को लुथान झूला पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। रतन ने कहा कि प्रदेश…

Read More

नामी हस्तियों से सजेगा खुशवंत लिट फेस्ट

नामी हस्तियों से सजेगा खुशवंत लिट फेस्ट कसौली (सोलन) शुक्रवार से कसौली क्लब में शुरू हो रहे दूसरे खुशवंत सिंह लिट फेस्ट में देश विदेश की नामी हस्तियां पहुंच रही हैं। सदी के महान लेखक खुशवंत सिंह का लिट फेस्ट 20 अक्तूूबर तक चलेगा। लिट फेस्ट का आगाज पिछले वर्ष उनके बेटे राहुल सिंह ने कसौली क्लब में किया था। खुशवंत सिंह ने 50 वर्ष से भी अधिक का समय कसौली के अपर माल स्थित राज विला में बिताया है। बढ़ती उम्र के कारण खुशवंत सिंह अपने लिटफेस्ट में नहीं…

Read More

जानलेवा न बन जाए बस का सफर

जमटा (सिरमौर)। नाहन-नहरस्वार संपर्क मार्ग पर परिवहन निगम की सुबह के समय एकमात्र बस होने के कारण अकसर ओवरलोड़ रहती है। वीरवार को भी 37 सीटर बस में चार दर्जन स्कूली छात्रों सहित 100 से अधिक सवारियों ने जान जोखिम में डालकर सफर किया। छात्र दिनेश, प्रदीप, राजेश, नरेश कुमार, सुनील आदि ने कहा कि स्कूल टाइम पर एकमात्र बस होने के कारण कई बार 120 से अधिक सवारियां बस में ठूंस-ठूंस कर भरी होती हैं। ऐसे में यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।…

Read More

आईएफएस को जारी हो सकते हैं नोटिस

शिमला। भाजपा कार्यकाल में वन विभाग में हुए 32 अधिकारियों की पदोन्नति मामले में सरकार शीघ्र अधिकारियों को नोटिस जारी कर सकती है। नोटिस में उनकी पदोन्नति संबंधी कई अहम सवाल होंगे। इसके बाद की कमेटी प्रमोट अधिकारियों को डिमोट करने पर फैसला करेगी। सरकार ने वन विभाग से पूर्व भाजपा कार्यकाल में 32 अधिकारियों की सूची के अलावा उस दौरान खाली पदों का ब्योरा मांगा है। इसके साथ ही इन अधिकारियों के प्रमोशन के बाद निचले स्तर पर कितने अधिकारियों को प्रमोट किया गया, के संबंध में भी विभाग…

Read More

लोअर बाजार की संकरी सड़कों पर सजीं दुकानें

शिमला। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। बाजार सज गए हैं। बाजारों की सड़क पर तिल धरने को जगह नहीं। कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर बाजार की सड़कों तक सामान सजा लिया है तो कुछ ने तहबाजारियों से पैसे लेकर दुकान के सामने रेहड़ी फड़ी लगाने की अनुमति दे दी है। इन सब पर नजर रखने वाला नगर निगम इन दिनों लापता है। भगवान न करे पर आपदा आई तो हजारों जानें संकट में पड़ जाएंगी। लोअर बाजार में अग्निशमन की गाड़ियां तो दूर, आदमी पैदल भी नहीं चल सकता।…

Read More

प्रतिभा सिंह ही हों मंडी से प्रत्याशी’

मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में मंडी लोस सीट से प्रतिभा सिंह को टिकट देने की पैरवी की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि आगामी लोस चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह को ही पार्टी का टिकट दिया जाए। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के दिशानिर्देश पर जिला कमेटी की मासिक बैठक सुचारु रूप से हो रही हैं। सभी ब्लॉक अध्यक्षों तथा अग्रणी संगठनों को निर्देश दिए कि 2014 में होने वाले चुनाव के लिए यूपीए…

Read More

दाल-तेल गायब, चीनी का संकट

vमंडी/सुंदरनगर/सरकाघाट/ धर्मपुर/पांगणा। त्योहारी सीजन में लोगों को सस्ती राशन की दुकान से राशन नहीं मिल रहा। दालें, तेल और चीनी गायब है। लोग बार-बार डिपुओं के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा। उपभोक्ताओं को महंगाई के दौर में बाजार से दाल, तेल तथा चीनी खरीदनी पड़ रही है। मंडी सहित सुंदरनगर, सरकाघाट और धर्मपुर के कई क्षेत्रों में यह समस्या चल रही है। लोग परेशान हैं, प्रशासन और सरकार खामोश है। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर विकास खंड में 33 तथा धर्मपुर विकास खंड…

Read More

उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक परिवार सहित चोटिल

पंडोह (मंडी)। नेशनल हाईवे-21 पर पंडोह के पास सुकीबाई में एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। कार में सवार उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक और उनके परिवार के सदस्य चोटिल हो गए हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ है। बुधवार को कार (एचपी 07 सी-707) कुल्लू से शिमला जा रही रही। कार पंडोह में अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। इसमें सवार उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक विकास सूद, उनकी पत्नी और दो बच्चे चोटिल हो गए। कार को…

Read More

डिप्टी मैनेजर के खाते से निकाले 13,400 रुपये

सुंदरनगर (मंडी)। एटीएम और क्रेडिट कार्ड चोर गिरोह ने एनटीपीसी के डिप्टी मैनेजर रजत शर्मा के बैंक खाते से फर्जी तरीके से 13,400 रुपये की राशि निकाल ली। पैसे निकालने में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। रजत शर्मा की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में रजत शर्मा ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर आईओबी बैंक से उनके खाते से 13,400 रुपये निकाल लिए। रजत शर्मा को…

Read More