चंबा। जिला बार एसोसिएशन चंबा की आपात बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर त्वरित न्याय दिलाने के लिए विभिन्न उपमंडलों में सर्किट न्यायालयों की स्थापना को लेकर चरचा हुई। इस दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उपमंडलों में सर्किट न्यायालय स्थापित करने के निर्णय का विरोध करने का फैसला लिया है। विरोधस्वरूप एसोसिएशन ने सोमवार से दो दिन के लिए कोर्ट का कामकाज भी ठप करने का निर्णय लिया। इसके चलते सोमवार को वकीलों ने कोर्ट में कामकाज नहीं किया। जिला बार एसोसिएशन…
Read MoreCategory: Himachal News
डलहौजी इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के सहारा संगठन की ओर से आयोजित गोपाल सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में डलहौजी इलेवन ने बकरोटा क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया। सोमवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में बाथरी पंचायत के पूर्व प्रधान तथा हिमाचल प्रदेश गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य हेमराज बैरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति हुए। हेमराज ने कहा कि स्व. गोपाल सिंह समाजसेवी और परोपकारी व्यक्ति थे, जिन्होंने बेहतर समाज निर्माण में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया। उनके द्वारा स्थापित सहारा संगठन उनके आदर्शों पर चलकर समाज को जोड़ने…
Read Moreकल्हेल खड्ड में मिला लापता शिक्षक का शव
सुरंगानी चंबा। कल्हेल स्कूल से छह दिन पहले लापता हुए अध्यापक का शव कल्हेल खड्ड में मिला है। उसका शव सड़क से लगभग तीन सौ मीटर नीचे गहरी खाई में पड़ा हुआ था। इसके अलावा बाइक भी मिल गई है जो शव से 50 फु ट दूरी पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। सोमवार को पुलिस की टीम व ग्रामीण लापता शिक्षक किशोर ठाकुर को कल्हेल के आस पास ढूंढ रहे थे। इस दौरान शाम ढाई बजे के करीब उसका शव कल्हेल खड्ड में मिला। शव मिलते ही एसपी जगत…
Read Moreमैक्लोडगंज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 24 से
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा सी पालरासु ने कहा कि पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में 24 अक्तूबर से आयोजित होने वाले दूसरे चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में नामी विदेशी और भारतीय फिल्म निर्देशक रोशन भी पहुंचेंगे। व्हाइट क्रेन आर्ट्स एंड मीडिया ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया जाने वाला यह समारोह 27 अक्तूबर को समाप्त होगा। इसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। उपायुक्त सी पालरासू ने आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि यह समारोह पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। समारोह में लास्टिंग के जैसिक बोरच, गुलाबी गैंग की निशिता…
Read Moreमतभेद मिटाकर एकजुट हों कार्यकर्ता
धर्मशाला/पालमपुर। भाजपा मंडल धर्मशाला के अभ्यास शिविर में राज्यसभा सांसद शांता कुमार ने कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनानी है तो कार्यकर्ताओं और नेताओं को बूथ स्तर पर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद मिटाकर पार्टी के लिए काम करें। भाजपा पार्टी को मजबूत बनाएं। शांता कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की इतनी लोकप्रियता है कि लोस चुनाव पहली मर्तबा अध्यक्षीय प्रणाली के प्रतीत हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने…
Read Moreप्रहलाद बने पंस नगरोटा सूरियां के उपाध्यक्ष
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां पंचायत समिति के उपाध्यक्ष पद के उप चुनाव में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। पहले यह सीट भाजपा के घनश्याम शंभू के पास थी लेकिन भाजपा समर्थित सदस्यों ने उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें कुर्सी से हटा दिया था। सोमवार को पंचायत समिति हाल में एसडीएम जवाली के नेतृत्व में उप चुनाव करवाया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों कांग्रेस समर्थित प्रहलाद सिंह, रछपाल ठाकुर व भाजपा समर्थक सुभाष ने नामांकन दायर किया। 26 सदस्यों वाली पंचायत समिति में एक सदस्य…
Read Moreसोने के उतार-चढ़ाव ने बिगाड़ा खेल
धर्मशाला। सोने के दामों में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव ने सर्राफा व्यापारियों का धंधा चौपट कर दिया है। धर्मशाला में करवाचौथ पर नाममात्र आभूषणो की ही बिक्री हुई है। कीमतें स्थिर न होने से कारोबार काफी प्रभावित रहा। मौजूदा समय में सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 32 हजार रुपये से ऊपर हैं। इसके चलते पिछले साल की तुलना में धर्मशाला में सर्राफा व्यापारियों का कारोबार मंदा रहा। सुनारों ने कई तरह के ऑफर चलाकर अपने धंधे को चमकाने की कोशिश की। किटी सेट की हुई बिक्री सुनारों ने 16…
Read Moreअभ्यास शिविर में नहीं पहुंचे कई बूथ प्रभारी
धर्मशाला। भाजपा की लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने की मुहिम धर्मशाला मंडल में ठंडी पड़ गई है। सोमवार को हुए अभ्यास वर्ग में पार्टी में गुटबंदी दिखी। मंडल भाजपा के 85 बूथ हैं लेकिन इन बूथों में से मात्र 22 के ही प्रभारी अभ्यास वर्ग में भाग लेने पहुंचे। इसके अलावा दो दर्जन के करीब ग्रामीण शक्ति केंद्रों के मात्र छह प्रभारियों ने ही अभ्यास वर्ग में भाग लिया। यह अभ्यास वर्ग विशेष रूप से बूथ और ग्राम शक्ति केंद्र प्रभारियों के लिए आयोजित किया गया था।…
Read More600 की मिठाई में 60 रुपये की चपत
धर्मशाला। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के बावजूद दुकानदार मिठाई को डिब्बे समेत तौल रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को मोटी चपत लग रही है। डिब्बे के साथ मिठाई तौल कर दुकानदार खूब मुनाफा ले रहे हैं। आधा किलो मिठाई के डिब्बे का भार करीब 60-70 ग्राम होता है जबकि एक किलो के डिब्बे का भार 110 ग्राम तक होता है। इस तरह 600 रुपये किलो बर्फी खरीदने पर उपभोक्ता को 60 रुपये की चपत लगाई जा रही है। इससे उपभोक्ता अनजान हैं। दुकानदार उपभोक्ता की आंख में धूल झोंककर यह मुनाफा…
Read Moreऑनलाइन डेक्लेरेशन नहीं तो 25 फीसदी जुर्माना
मंडी। प्रदेश सरकार ने राजस्व बढ़ाने और टैक्स चोरी रोकने के साथ ही व्यापारियों को सिस्टम से जोड़ने के लिए पहली अक्तूबर से छह और उत्पादों को आनलाइन डेक्लेरेशन की श्रेणी में शामिल कर दिया है। व्यापारी को सामान डिस्पैच करने से पहले आबकारी एवं कराधान विभाग की वेबसाइट पर वैट-26 पर बिल को लेकर आनलाइन डेक्लेरेशन करना जरूरी होगा। इसका पालन न करने वालों को 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा। व्यापारियों को पहले सितंबर 2012 से आयरन-स्टील और पलाई सनमाइका की बिक्री पर आनलाइन डेक्लेरेशन करनी पड़ती थी। पहली…
Read More