हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के सभी होटलों और रेस्टोरेंट में हिमाचली थाली के बाद अब हिमाचल की परंपरागत धाम परोसी जाएंगी। पर्यटन विकास निगम के रसोइये चंबा, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर के बोटियों (स्थानीय शादी समारोहों में खाना बनाने वाले) से धाम बनाने का प्रशिक्षण लेंगे। परंपरागत बलटोही (चरोटी) पीतल के बड़े बर्तन में धाम तैयार की जाएगी। सस्ती दरों पर लजीज परंपरागत व्यंजन सैलानियों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन और हिमाचल सदन में भी हिमाचली धाम उपलब्ध करवाई जाएगी। एचपीटीडीसी की…
Read MoreCategory: Himachal News
प्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय बनेगा बिलासपुर में
बिलासपुर जिला मुख्यालय स्थित पुस्तकालय प्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय होगा। पुस्तकालय में टेबल पर किताबों की जगह इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड और टच स्क्रीन लगाए जाएंगे। इनमें हजारों पुस्तकों को अपलोड किया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए जिला प्रशासन कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से बजट का प्रावधान करेगा। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिला पुस्तकालय को अगले स्तर पर ले जाने के लिए अब डिजिटल किया जाएगा। यह प्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय होगा। पुस्तकालय के टेबल पर इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड और टच स्क्रीन लगाई…
Read Moreकिरतपुर-मनाली फोरलेन ट्रायल के लिए खुलेंगी 5 टनल : गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार रात को किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना की कुछ तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की हैं। साथ ही फोरलेन को वाहनों के लिए खोलने पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि सामरिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के मंडी जिले में पंडोह से ओट तक 10 टनल बनाई जा रही हैं। इनमें हनोगी से झलोगी तक पांच टनल पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी हैं। इन टनल को ट्रायल के लिए खोला जा…
Read Moreहाईकोर्ट ने सिविल अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को लेकर दिखाई सख्ती
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रोहड़ू सिविल अस्पताल में नर्सों और फार्मासिस्ट के खाली पदों पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने मुख्य सचिव सहित स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश वीरेंदर सिंह की खंडपीठ मामले की सुनवाई 25 मई को निर्धारित की है। अदालत ने जनहित में याचिका दर्ज करते हुए निदेशक स्वास्थ्य और बीएमओ रोहड़ू को भी प्रतिवादी बनाया है। रोहड़ू में मरहम पट्टी के लिए भटक रहे मरीज शीर्षक से छपी खबर में बताया गया है…
Read Moreपेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए भाई – बहन आज होंगे कोर्ट में पेश :
पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई और बहन को एसआईटी बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश करेगी। दोनों आरोपियों को एसआईटी ने 28 अप्रैल को हमीरपुर वार्ड नंबर सात स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पहले दोनों पुलिस रिमांड और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। आरोपी बहन नीतू ने अपने भाई गोपाल को जेआए आईटी की परीक्षा में पास करवाने के लिए मुख्य आरोपी उमा आजाद और उसके बेटे से प्रश्नपत्र हासिल किया था। लंबी जांच पड़ताल के…
Read Moreफ़र्ज़ी डिग्री मामला : इस यूनिवर्सिटी के नाम से जारी हुई डिग्री, रजिस्ट्रार ने नकारा, आयोग के समक्ष हुआ खुलासा
हिमाचल प्रदेश में अरनी यूनिवर्सिटी के नाम से एक फर्जी डिग्री जारी कर दी गई। यह खुलासा राज्य सूचना आयोग में सुनवाई के दौरान हुआ है। हरियाणा निवासी एक महिला ने अपील की तो रजिस्ट्रार ने आयोग को इसकी जानकारी दी। अपीलकर्ता महिला ने जिस रोल नंबर से संबंधित डिग्री मांगी, उसे विश्वविद्यालय ने अपने से संबंधित मानने से इंकार कर दिया। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त आरडी धीमान के समक्ष दायर की गई एक अपील पर आदेश में यह खुलासा हुआ है। यह अपील हरियाणा के महेंद्रगढ़ की नरनौल तहसील…
Read Moreडीजे पर नाच रहा युवक गश खाकर गिरा, दिल का दौरा पड़ने से मौत
सिरमौर जनपद के चिलोई गांव में शादी समारोह में नाचते हुए 28 वर्षीय युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आंज भोज की अम्बोया पंचायत के चिलोई गांव में पांवटा साहिब के भेड़ो वाला से बरात आई थी। बरात में शिमंत पुत्र राम शरण निवासी मंडी दोस्त की शादी में आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नाच रहा था कि अचानक जमीन पर गिर पड़ा। युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया है जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित…
Read Moreग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शीघ्र ही एक नई योजना शुरू करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मशोबरा में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सिपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं से भली-भांति परिचित है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शीघ्र ही एक नई योजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों के दौरान सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादकों से दस लीटर गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर प्रतिदिन खरीदने का वायदा किया…
Read Moreसरकार नई ऊर्जा निति तैयार करने पर कर रही है विचार : सक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश को और अधिक हिस्सा देने के उद्देश्य से नई ऊर्जा नीति बनाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नीति के तहत भविष्य में मुफ्त बिजली रायल्टी के मोहलत का प्रावधान पूरी तरह समाप्त कर पूर्व में दी गई छूट को समाप्त करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को पहले 12 साल तक 15 फीसदी, अगले 18 साल तक 20 फीसदी…
Read Moreहिमाचल के इन चार जिलों में रसोई गैस आपूर्ति का गहराया संकट
हिमाचल के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। ऊना के रायपुर सहोड़ां स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई विवाद के चलते यह समस्या आई है। बताया जा रहा है कि इस बार प्लांट से गैस की आपूर्ति का टेंडर पंजाब ट्रांसपोर्ट कंपनी को 38 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट पर दिया गया है। इससे पहले स्थानीय ट्रांसपोर्ट कंपनी को यह टेंडर 58 रुपये में दिया गया था। इसके चलते यह विवाद गहरा गया है।उधर, बीते दिनों…
Read More