बागी में एटीएम में सेंधमारी

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई तहसील के बागी स्थित यूको बैंक के एटीएम को तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। चोर एटीएम का चेस्ट (कैश बॉक्स) नहीं तोड़ सके। एटीएम से नौ हजार 600 रुपये का कैश गायब है। आशंका जताई जा रही है कि कैश बॉक्स से बाहर रही रकम पर चोर हाथ साफ कर गए। हालांकि देर शाम तक कैश की जांच का काम चल रहा था। एटीएम में करीब छह लाख रुपये की रकम थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के…

Read More

छह महीने बाद मिला कीड़े लगा राशन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में छह महीने से इंतजार कर रहे लोगों को राशन मिला भी तो खराब। गटगांव, काफनू और भावानगर में बांटे गए राशन में कीड़े होने के कारण लोगों ने राशन डिपो को लौटा दिया। शिकायत के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सैंपल भर कर मामले की जांच के आदेश दिए। सरकारी डिपो के राशन में कीड़े निकलने के पहले भी मामले सामने आ चुके हैं। इसके पहले रामपुर के अलावा कुल्लू जिले के कुछ क्षेत्रों में कीड़े लगा राशन बांटा था। सूचना…

Read More

टांग से अलग हो गई हड्डी

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के नलवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। एक की टांग बुरी से कुचली गई है। जिससे टांग की हड्डी टूटकर अलग हो गई। युवक की टांग की हड्डी टूटने के बाद बाहर निकल गई और टांग एक ओर मुड़ गई। हादसा ट्रक और बाइक के बीच हुआ। घटना के तुरंत देर बाद दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से…

Read More

उद्योगों के आगे से

मैहतपुर (ऊना)। उद्योगों के आगे खाली पड़ी सरकारी जमीन पर अब उद्यमियों की फूलबाड़ियां नहीं सज पाएंगी। उद्यमियों को गेट के आगे खाली जमीन पर किए अवैध कब्जों को जल्द हटाना होगा। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जीएम उद्योग को निर्देश देते हुए कहा है कि ऐसे सभी उद्योगपतियों को नोटिस जारी किए जाएं, जिन्होंने कारखानों के बाहर खाली पड़ी जमीन पर किसी न किसी रुप में अवैध कब्जे कर रखे हैं। बुधवार को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के देसी शराब बनाने वाले कारखाने में आए उद्योग मंत्री ने जीएम उद्योग…

Read More

वाहन की टक्कर से पिता-पुत्री घायल

अंब (ऊना)। अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर देर शाम तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्री जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से खंड चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय अंदौरा निवासी एक व्यक्ति अपनी पुत्री के साथ बाजार में सामान लेने आया था। इस दौरान वह एक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि हादसे में जख्मी युवती की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली है। उधर, स्थानीय लोगों में संजीव कुमार, महेंद्र,…

Read More

करंट मारते हैं खंभे, शोपीस बने नल

ऊना। हिमाचल प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र ने समूर कलां में मंगलवार को चौपाल का आयोजन किया। सहायक आयुक्त एसके पराशर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियाे और कर्मचारियों ने शिरकत की और जन समस्याएं सुनीं। उनके हल के संदर्भ में कदम भी उठाए। जबकि कुछ गंभीर समस्याओं को अधिकारियों ने हल करने के लिए अपनी नोटिंग में रखते हुए जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया। समूर कलां निवासी राकेश शर्मा ने घराे के समीप लकड़ी के जर्जर खंभों का मसला उठाया। खंभों को बदलने की…

Read More

दशहरा उत्सव में चला जलेबी का जलवा

कुल्लू। ढालपुर मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान सजे अस्थायी बाजार में जलेबी की महक लोगों को अपनी ओर खींच रही है। कारोबारियों के दावे पर अगर यकीन करें तो उन्होंने दशहरा उत्सव से लेकर अब तक करीब 40 लाख रुपये तक की जलेबी बेच दी है। उनका दावा सही मानें तो दशहरा उत्सव के दौरान सजे अस्थायी बाजार में फास्ट फूड पर अकेली जलेबी भारी पड़ी है। ढालपुर में हलवाई की अस्थायी दुकान लगाने वाले पृथ्वी चंद का कहना है कि वह अब तक करीब 30 क्विंटल जलेबी बेच…

Read More

लाहौली आलू ने दी कुल्लू में दस्तक

पतलीकूहल (कुल्लू)। एलपीएस के लाहौली आलू ने कुल्लू में दस्तक दे दी है। लाहौली किसानों के इस उत्पाद का पतलीकूहल के समीप 15 मील में आलू ग्रांउड में भंडारण किया गया है। अभी तक लगभग चालीस हजार बोरियां यहां पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि लाहौल में उगाए जाने वाली चंद्रमुखी और ज्योति नामक प्रजातियों के आलू को खाने के लिए नहीं, बल्कि देश-विदेश के किसानों के लिए बतौर बीज पैदा किया जाता है। इस बार आलू के बीज की भारी मांग के चलते एडवांस बुकिंग हो गई…

Read More

सीआईडी ने साढ़े तीन किलो चरस सहित पकड़ा युवक

धर्मशाला। सीआईडी की टीम ने एक युवक से चरस पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घुग्घर टांडा रोड पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक युवक वहां से गुजरा। शक के आधार पर सीआईडी के अधिकारियों ने युवक की तलाशी ली। इस दौरान युवक से 3 किलो 600 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआईडी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जोगराज निवासी बुलंग जिला मंडी से चरस…

Read More

जीना मुश्किल कर दिया इस महंगाई ने

नूरपुर (कांगड़ा)। महंगाई की चक्की में पिस रहे आम आदमी को कहीं से भी राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। दालों के दाम पहले से ही आसमान छू रहे थे और अब सब्जियों की चढ़ती कीमतों ने लोगों को आफत में डाल दिया है। सब्जी विक्रेता भी सब्जियों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। बाजार में सब्जियों के दाम पर गौर फरमाएं तो हरे मटर और शिमला मिर्च 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।वहीं, हरी सब्जी में इस्तेमाल होने वाले प्याज के भाव करंट मार रहे हैं।…

Read More